Back
स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह: युवा चेतना ने सामाजिक न्याय की शपथ ली
PSPrince Suraj
Feb 12, 2026 14:05:11
Noida, Uttar Pradesh
नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया के सभागार में देश के महान किसान मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में किया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश बीआर गवई,भारत सरकार के कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह,भारत सरकार के जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री डा. राजभूषण चौधरी निषाद,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का उद्घाटन किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आजीवन स्वामी सहजानंद सरस्वती ने ग़रीब और कमजोर वर्ग के समग्र विकास हेतु प्रयास किया।स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय आंदोलन के अगुआ थे। सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती वंचित वर्ग के भगवान थे।जस्टिस गवई ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती ने जन्म सबल घर में लिया परंतु निर्बल लोगों के कल्याण हेतु समाज में लड़ते रहे।न्यायमूर्ति गवई ने कहा की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह समाज में अच्छा काम कर रहे हैं। भारत सरकार के कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती ने जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ समाज के अंतिम व्यक्ति के समग्र विकास हेतु अद्भुत प्रयास किया।श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसान और मजदूर के समग्र विकास हेतु संकल्पित है।श्री सिंह ने कहा की लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को धन और गेंहू का अंतर नहीं पता है। भारत सरकार के जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री डा. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा की गरीब,किसान और मज़दूर वर्ग के महानायक थे स्वामी सहजानंद सरस्वती। अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय के मसीहा थे।श्री सिंह ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती के वंशज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।श्री सिंह ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती गरीब हितों की लड़ाई के अगुआ थे।श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसान और मजदूर का राज चल रहा है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती क्रांतिकारी महापुरुष रहे जिन्होंने पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण हेतु काम किया। जयंती समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन,पूर्व सांसद प्रदीप गांधी,दिल्ली भाजपा के नेता मनीष चौधरी,रंजीत चौधरी,रोहित चौधरी,राजमल जैन,रामाश्रय पासवान,संदीप आपा,जयप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 12, 2026 15:17:040
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 15:15:420
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 12, 2026 15:15:160
Report
0
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 12, 2026 15:05:110
Report
1
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 12, 2026 15:04:570
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 12, 2026 15:04:410
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 12, 2026 15:03:000
Report
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 12, 2026 15:00:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 12, 2026 14:47:460
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 12, 2026 14:47:290
Report