Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
पुलिस ने ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 282 गिरफ्तारियाँ और साइबर ठगी रोकथाम
AKAshok Kumar1
Dec 30, 2025 03:04:47
Noida, Uttar Pradesh
पुलिस एक्शन अपडेट 29.12.2025 कुख्यात अपराधी, ड्रग तस्कर की धरपकड़ एवं अपराधियों के अड्डे पर रेड लगातार जारी। उद्देश्य अपराधियों को भेजना जेल और पब्लिक प्लेस को रखना सुरक्षित जिससे कि लोग रहें बेख़ौफ, जन-जीवन रहे अपराध-मुक्त। 29 दिसम्बर को कुल 282 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 24 कुख्यात जघन्य अपराधी शामिल। गैंग्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1 लुक आउट सर्कुलर जारी, 9 अपराधियों की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ साझा की गई। आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमें में 9 गिरफ्तार। उनसे 5 कट्टा/पिस्तौल तथा 6 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन बरामद। NDPS act के तहत 12 मुकदमें दर्ज, 17 गिरफ्तार, 2 kg 920 gm गांजा, 35 kg 300 gm poppy husk तथा भारी मात्रा में अन्य ड्रग बरामद। डायल 112 से प्राप्त 3705 इवेंट में से 3258 का निपटारा किया गया। 23 हुड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 11,073 चालान किए गए। 70 एक्सीडेंट पीड़ित व्यक्तियों को पुलिस सहायता पहुंचाई गई। साइबर, नशामुक्ति तथा महिला सुरक्षा पर 84 जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 9,117 लोगों ने भाग लिया। नाईट पेट्रोलिंग पर 5,148 जवान एवं अधिकारी, 1575 पेट्रोलिंग वाहन तथा 379 नाके लगाए गए। #पुलिस ने 550 ठंड में ठिठुर रहे और भूखे सोने के बेबस को पहुंचाई सहायता। आप भी ऐसा ही करो। साइबर क्राइम: 29.12.2025 राज्य में साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कुल 173 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 81 लाख 7 हजार 751 रुपये की ऑनलाइन ठगी रिपोर्ट की गई। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 81 लाख 99 हजार 969 रुपये (101.1%) की राशि होल्ड कर ली। ठग एक भी रुपया नहीं निकाल पाये। साइबर थानों द्वारा 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 2 लाख 46 हजार 709 रुपये की रिकवरी की गई,। 87 लाख 66 हजार 129 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड किए गए। इसके अलावा साइबर टीम ने ठगों के 530 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए, जिससे अब वे दोबारा ठगी में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 47 प्रोफाइल/लिंक टेक-डाउन (रिमूव) किए गए। इसके अतिरिक्त, 9 साइबर अपराधियों की क्राइम लिंकेज रिपोर्ट संबंधित राज्यों को भेजी गई है, ताकि वहाँ की पुलिस इन मामलों में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर सके। अगला लक्ष्य: अमनचैन अगले चौबीस घंटे
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar1
Dec 30, 2025 04:36:23
Noida, Uttar Pradesh:न्यू ईयर ईव 2026 के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के कनॉट प्लेस पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 31 दिसंबर शाम 7 बजे से विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में केवल पासधारी वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। मिंटो रोड, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, गोल मार्केट, पटेल चौक, आरके आश्रम मार्ग सहित कई प्रमुख चौराहों से आगे वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। पार्किंग जानकारी कनॉट प्लेस के आसपास सीमित पार्किंग व्यवस्था की गई है। गोल डाकखाना, मंडी हाउस, मिंटो रोड, पंचकुइयां रोड, विंडसर प्लेस और बंगाली मार्केट के आसपास पार्किंग की सुविधा होगी। अनधिकृत पार्किंग पर वाहन टो कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एक्सेस दक्षिण दिशा से आने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कनॉट प्लेस से चेल्म्सफोर्ड रोड की एंट्री बंद रहेगी। यात्री अजमेरी गेट साइड की सेकेंड एंट्री का उपयोग कर सकते हैं। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इंडिया गेट ट्रैफिक प्रतिबंध न्यू ईयर ईव पर इंडिया गेट और सी-हेक्सागन क्षेत्र में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जरूरत पड़ने पर यहां से वाहनों को पूरी तरह डायवर्ट किया जाएगा। राजपथ, जनपथ, कर्तव्य पथ, मथुरा रोड, पंडारा रोड सहित कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। भैरों रोड और मथुरा रोड से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस की अपील दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिकतम उपयोग करने, यात्रा से पहले रूट प्लान करने, और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Dec 30, 2025 04:35:05
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की राजधानी रांची स्थित सदर अस्पताल राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बनने जा रहा है, जहां नए वर्ष में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी। यह पहल न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आमतौर पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट पर 30 से 40 लाख रुपये तक का खर्च आता है, लेकिन रांची सदर अस्पताल में यह सुविधा आयुष्मान भारत कार्ड धारकों और कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, जिन मरीजों के पास कोई भी बीमा या कार्ड नहीं होगा, उन्हें भी यह इलाज सब्सिडाइज्ड दरों पर, यानी बेहद कम खर्च में मुहैया कराया जाएगा। सदर अस्पताल रांची के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने इसकी विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है कि रांची सदर अस्पताल में बहुत जल्द बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने जा रही है। यह उपलब्धि केवल रांची जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए हम झारखंड सरकार के आभारी हैं, विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी, माननीय वित्त मंत्री जी और पूरे कैबिनेट का हम धन्यवाद करते हैं। साथ ही हमारे सीनियर अधिकारियों — चीफ सेक्रेटरी सर, एसीएस सर और अन्य सभी अधिकारियों का भी विशेष सहयोग रहा है। उन्हीं के मार्गदर्शन में यह काम आगे बढ़ रहा है। हमने यह तय कर लिया है कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट सदर अस्पताल के आठवें तल्ले पर बनाई जाएगी। वहां पर्याप्त और उपयुक्त जगह उपलब्ध है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान सबसे अहम बात होती है इन्फेक्शन से बचाव, इसलिए वहां हाई-क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इस निर्माण कार्य को भवन निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से कराया जाएगा। हमारी योजना है कि मरीज जिस कमरे में रहेगा, वहां कम से कम तीन दीवारें स्टेनलेस स्टील की हों, ताकि बेहतर साफ-सफाई और डिसइंफेक्शन सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही एक दीवार ग्लास की होगी, जिससे मरीज बाहर का दृश्य देख सके। इससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और वे खुद को बंद महसूस नहीं करेंगे। फिलहाल हम देश के बड़े और एशिया-स्तरीय अस्पतालों में चल रहे बोन मैरो ट्रांसप्लांट सिस्टम का स्टडी कर रहे हैं। जनवरी महीने से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, और हमें उम्मीद है कि मार्च तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल–मई तक सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की वास्तविक शुरुआत कर दी जाएगी। जहां तक खर्च की बात है, तो बोन मैरो ट्रांसप्लांट आमतौर पर काफी महंगा होता है। लेकिन आयुष्मान भारत कार्ड धारकों और कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े मरीजों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क होगी। जिन लोगों के पास कोई बीमा कार्ड नहीं है, उनके लिए भी यह सुविधा सब्सिडाइज्ड रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी। बाहर के निजी अस्पतालों में जहां इसका खर्च 20 से 50 लाख रुपये तक बताया जाता है, वहीं सदर अस्पताल में हम कोशिश करेंगे कि यह 10 लाख रुपये के अंदर हो जाए। यानी बिना बीमा वाले मरीजों को भी लगभग 50 प्रतिशत तक कम खर्च में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Dec 30, 2025 04:34:19
Ranaghat, West Bengal:মুখ্যমন্ত্রীকে কুরুচিকর সোশ্যাল পোস্টে প্রতিবাদ বিজেপি বিধায়কের, ‘রাজনীতির গন্ধ’ দেখছে তৃণমূল সোশ্যাল মাধ্যমে পশ্চিমবঙ্গের মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়কে নিয়ে কুরুচিকর মন্তব্যের প্রতিবাদে সরব হলেন হরিণঘাটা বিধানসভা কেন্দ্রের বিজেপি বিধায়ক কবিয়াল অসীম সরকার। বিতর্কিত ওই পোস্টে মুখ্যমন্ত্রীকে বিয়ে করার কুপ্রস্তাব দিয়ে ব্যঙ্গ করা হয়েছে বলে অভিযোগ। পোস্টটি দ্রুত সোশ্যাল মাধ্যমে ছড়িয়ে পড়ে। এই প্রসঙ্গে বিজেপি বিধায়ক অসীম সরকার বলেন, রাজনৈতিক মতাদর্শ আলাদা হতেই পারে, কিন্তু তার ঊর্ধ্বে আমরা সবাই মানুষ। তিনি একজন নারী এবং আমার রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী। তাঁকে নিয়ে কুরুচিকর মন্তব্য কখনোই মেনে নেওয়া যায় না। তিনি আরও বলেন, এই ধরনের পোস্টের বিরুদ্ধে মুখ্যমন্ত্রীর দলের কর্মী ও নেতৃত্বের তরফে প্রতিবাদ হবে বলে তিনি আশা করেছিলেন। কিন্তু তেমন কোনো প্রতিক্রিয়া দেখা যায়নি। তাই নিজে প্রতিবাদে মুখ খুলেছেন এবং ভবিষ্যতেও এই ধরনের অনৈতিক কাজের বিরুদ্ধে সরব থাকবেন বলে জানান তিনি。 তবে বিজেপি বিধায়কের এই প্রতিবাদকে ঘিরে পাল্টা প্রতিক্রিয়া দিয়েছে তৃণমূল কংগ্রেস। রানাঘাট দক্ষিণ সাংগঠনিক জেলার তৃণমূল কংগ্রেসের সহ-সভাপতি চঞ্চল দেবনাথ বলেন, অসীম সরকার যদি মন থেকে এই কথা বলে থাকেন, তাহলে তিনি তাঁর সঙ্গে সহমত পোষণ করেন। তাঁর মতে, যিনি এই পোস্ট করেছেন তিনি অশিক্ষিত এবং বয়সে অনেক ছোট, তাই তাঁর কথাকে গুরুত্ব দেওয়া হয়নি। তবে চঞ্চল দেবনಾಥের অভিযোগ, বিজেপি বিধায়কের বক্তব্যে রাজনীতির গন্ধ রয়েছে। তিনি প্রশ্ন তোলেন, বিজেপির প্রাক্তন বিধায়ক দিলীপ ঘোষ গরুর দুধে সোনা আছে বলে মন্তব্য করেছিলেন, দলের এক অধ্যাপক ও প্রাক্তন রাজ্য সভাপতি তথা কেন্দ্রীয় প্রতিমন্ত্রী সুকান্ত মজুমদার স্বামী বিবেকানন্দকে ‘বামপন্থী প্রোডাক্ট’ বলেছিলেন কিংবা লোকসভায় দাঁড়িয়ে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী ঋষি বঙ্কিমচন্দ্র চট্টোপাধ্যায়কে ‘বঙ্কিম দা’ বলে সম্বোধন করেছিলেন—তখন এই ধরনের প্রতিবাদ দেখা যায়নি? সুতরাং অসীম সরকারের বক্তব্য রাজনৈতিক উদ্দেশ্যপ্রণোদিত বলেই মনে করছেন তিনি।
0
comment0
Report
Dec 30, 2025 04:31:30
0
comment0
Report
BCBasudeb Chatterjee
Dec 30, 2025 04:30:20
Asansol, West Bengal:বার্নপুর থেকে নিয়ামতপুর পর্যন্ত পায়ে হেঁটে নিশান যাত্রা শ্রী Shyam ভক্তের আসানসোলের বার্নপুর থেকে প্রায় ১৩ কিলোমিটার পায়ে হেঁটে যাত্রা শুরু করেন বার্নপুর শ্রী শ্যাম মন্ডলের শ্রী শ্যাম ভক্তরা। নিয়ামতপুর শ্রী শ্যাম এবং দাদি মন্দিরের উদ্দেশে। কুলটির নিয়ামতপুর অগ্রসেন ভবন নিয়ামতপুর শ্রী শ্যাম এবং দাদি মন্দিরের সদস্যরা বার্নপুরে শ্রী শ্যাম ভক্তদের স্বাগতম করেন। সেখানে ফের নিয়ামতপুর শ্রী শ্যাম এবং দাদি মন্দিরে রওনা দেন। এই বিষয়ে বার্নপুর শ্রী শ্যাম মণ্ডলের সদস্য জানিয়েছেন প্রত্যেক বছরের মত এই বছর তারা নিশান যাত্রা বের করেছেন তবে এই বছর রজত জয়ন্তী উপলক্ষে বিশেষ অনুষ্ঠান করা হচ্ছে।
0
comment0
Report
Dec 30, 2025 04:23:29
Ayodhya, Uttar Pradesh:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी के पहले दिन श्रीराम कथा वाचक श्री रामदिनेशाचार्य ने श्री राम कथा में राम के जीवन को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज के लिए उपयोगी बताते हुए छोटे-छोटे वृतान्तों के माध्यम से रुचिकर तरीके से कई प्रसंग सुनाए। संत प्रवर ने कहा नित्य वंदन करने वाला अहंकारी नहीं हो सकता। प्रणाम इसीलिए बनाया गया है। जो इसका अभ्यासी हो जाता है उसके जीवन में कभी अहंकार नहीं रहता। तुलसीदास ने सबको प्रणाम किया, यहाँ तक कि दुष्टों को भी नमन किया। उन्होंने कहा राम कथा सबका मंगल करने वाली है। यह तीनों लोक को पवन करती है। कलयुग में जीव के कल्याण का एकमात्र साधन भगवान का नाम है। जिन्होंने राम के नाम का सहारा लिया उन सब की मुक्ति हो गई। कलयुग की सबसे बड़ी भक्ति का नाम है नाम जप।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Dec 30, 2025 04:20:16
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पंचायत शिक्षक–विद्यालय सहायकों ने सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण नहीं हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी एंकर/इंट्रो : राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेशस्तरीय आह्वान पर आज प्रतापगढ़ जिले में जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह चूंडावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बजट सत्र 2025-26 में संविदा नियम 2022 के तहत IAS पैटर्न पर अनुभव में 2 वर्ष की छूट देकर नियमितीकरण हेतु विभागीय आदेश जारी करने की मांग रखी गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि पंचायत चुनाव से पहले नियमितीकरण नहीं हुआ, तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा, क्योंकि सरकार लंबे समय से इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top