Back
पलवल के नागरिक अस्पताल में महाकाल की रसोई से 10 रुपये में भोजन शुरू
AKAshok Kumar1
Dec 13, 2025 12:00:51
Noida, Uttar Pradesh
पलवल। हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नागरिक अस्पताल पलवल में महाकाल की रसोई का विधिवत शुभारंभ किया। महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत अब नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला और महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष चंदीराम गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज दिया जा रहा है।
विपुल गोयल ने कहा कि सामाजिक कार्यों को गति देने में सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं की भूमिका भी बेहद अहम है। इसी सोच के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से महाकाल की रसोई की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट द्वारा नागरिक अस्पताल के शवगृह में फ्रीजर लगाने का कार्य भी किया गया है, जो एक सराहनीय कदम है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस पहल को समाज हित में किया गया एक अनुकरणीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई यह पहल पूरी तरह से सेवा भावना से प्रेरित है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मात्र 10 रुपये में गरीबों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराना वास्तव में समाज के लिए एक बड़ी राहत है। इस सेवा में आगे भी अन्य सामाजिक संस्थाएं भागीदारी करने का संकल्प ले रही हैं।
गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को सुंदर, भव्य और दिव्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। पलवल के नागरिक अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अस्पताल में एक नए भवन का निर्माण किया जाएगा और इसे प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
उन्होंने आगे बताया कि पलवल में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और शहर के स्वरूप को बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। आगरा चौक का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 500 करोड़ रुपये की लागत से पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा पीने के पानी की लाइनें बिछाई जा रही हैं। वहीं 100 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों का निर्माण किया गया है।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पाइपलाइन में हैं और पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAbhishek Nirla
FollowDec 13, 2025 13:32:360
Report
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowDec 13, 2025 13:32:150
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 13, 2025 13:31:470
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 13, 2025 13:31:350
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 13, 2025 13:31:100
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 13, 2025 13:30:560
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 13, 2025 13:30:250
Report
0
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 13, 2025 13:21:350
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 13, 2025 13:21:25Hyderabad, Telangana:CHIEF MINISTER OF TELANGANA MET MESSI
0
Report
VNVishal Nagesh More
FollowDec 13, 2025 13:21:160
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 13, 2025 13:20:300
Report