Back
मनीषा मर्डर मिस्ट्री: खाप पंचायतें सीबीआई तथ्य सार्वजनिक करने की मांग
RKRaushan Kumar
Mar 11, 2026 17:46:10
Noida, Uttar Pradesh
वर्ष 2025 के बहु चर्चित मनीषा मर्डर मिस्ट्री को लेकर खाप पंचायतें पहुंची ज्ञापन देने सात मार्च को ढ़ाणी लक्ष्मण से चला जत्था ज्ञापन देने आज पहुंचा भिवानी, बड़ी संख्या में महिलाएं भी रही शामिल भारी पुलिस बल के बीच सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मनीषा को न्याय दिलाने की की मांग सीबीआई जांच के तथ्यों को जनता के सामने रखने की की गई मांग 24 मई तक यदि जनता के सामने तथ्य नहीं रखे तो बड़ी महापंचायत कर फिर से किया जाएगा आंदोलन : सर्वमान्य न्याय संघर्ष समिति विभिन्न खाप प्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के लोग भी धरने पर आए नजर वर्ष 2025 में 13 अगस्त को मनीषा का शव हुआ था बरामद, 3 सितंबर को सीबीआई पहली बार जांच के लिए पहुंची थी भिवानी, 09 मार्च : बीते वर्ष 2025 के अगस्त माह में देश भर में छाई रही बहुचर्चित मनीषा मर्डर मिस्ट्री अब तक सुलझ नहीं पाई है। इसको लेकर लगभग 7 माह बाद फिर मामला गर्म होता नजर आ रहा है। हालांकि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। लेकिन परिणाम सार्वजनिक ना होने के चलते अब फिर से सर्वमान्य न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न खाप पंचायतें, किसान संगठन व अन्य सामाजिक संगठन एकत्रित होकर मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करने लगे है। इसके चलते मनीषा के गांव ढ़ाणी लक्ष्मण से 7 मार्च को चला पैदल जत्था 9 मार्च को भिवानी पहुंचा तथा इन्होंने उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय व हरियाणा सरकार को इस मामले को सुलझाने के लिए ज्ञापन सौंपा। विभिन्न खाप नेताओं ने भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर पहुंचकर भारी पुलिस बल के बीच सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा बेटी मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्धारित 90 दिनों बाद भी जांच सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में लोगों में रोष है कि मनीषा की हत्या कैसे हुई, उसके हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न खाप प्रतिनिधि ज्ञापन देते नजर आए। इस बारे में खाप नेता सुरेश कौथ, किसान नेता मेवा सिंह आर्य, कांग्रेस जिला प्रधान प्रदीप गुलिया, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान ने बताया कि 24 मई तक यदि सीबीआई की जांच को जनता के समक्ष नहीं रखा जाता तो एक राज्य स्तरीय आंदोलन को लेकर 24 मई को बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में सरकार के न्याय दिलाने के वायदे पर खाप ने सर्वसम्मति से मनीषा का दाह संस्कार किया था, परन्तु आज तक भी यह पता नहीं चला है कि मनीषा की हत्या कैसे हुई। ऐसे में यह सरकार बेटी को न्याय नहीं दिला पा रही, इसी बात का रोष आमजन को है। गौरतलब है कि 11 अगस्त को ढ़ाणी लक्ष्मण की मनीषा घर से कॉलेज में दाखिले के लिए निकली थी, 13 अगस्त को उसका शव खेतों में बरामद हुआ था। जिसके बाद विभिन्न खाप पंचायतें हुई तथा मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। 2025 में 3 सितंबर को सीबीआई ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन अभी तक इस मामले में क्या प्रोगेस हुई है, इस बात का पता सीबीआई के अलावा किसी को नहीं है। अब लोग सीबीआई जांच में क्या मिला है, इस बात को जानना चाहते है। बाईट : खाप नेता सुरेश कौथ, किसान नेता मेवा सिंह आर्य, कांग्रेस जिला प्रधान प्रदीप गुलिया, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report