Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
कुम्भ की वायरल मोनालिसा बश्ले के विवाह पर उम्र प्रमाण स्पष्ट, Love Jihad से इनकार
ARAarti Rai
Mar 12, 2026 10:07:14
Noida, Uttar Pradesh
Kumbh Mela viral girl Monalisa Bhosle and her partner Farman have responded to the allegations regarding her marriage. The two met the media in Thiruvananthapuram with proof of age and marriage certificate. According to Aadhaar documents and the documents in the marriage certificate, the girl is of legal age. They fell in love while they were in Kerala for a film. They are still in Kerala. Furman explained that Monalisa proposed to him during the initial work on the film. Monalisa also revealed that she told him that she would die if he didn't marry her. Both of them have also denied the allegations of love jihad in their marriage. They are still in Kerala in connection with the film. Kerala is a land without religious and caste differences. That is what makes Kerala the best. Neither Monalisa nor he has changed his religion. The marriage took place in a temple. Both will continue in their respective religions. They will go to temple and mosques. Such things do not apply in love, Furman clarified. Temple officials also clarified that the marriage was conducted after verifying the girl's Aadhaar card and ensuring that she was of legal age.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GZGAURAV ZEE
Mar 12, 2026 11:30:50
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, महिलाओं ने सड़क को किया जाम यूपी के कासगंज में अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा देखने को मिला है। महिलाओं ने गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब के विरोध में बरेली मथुरा हाईवे को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। दरअसल मामला जनपद कासगंज की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला थान में अवैध शराब की बिक्री होती है। इसी के चलते ग्रामीण महिलाओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया; दर्जनों महिला ने हाईवे पर पहुंचकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। महिला का आरोप है कि गांव में कई परचून की दुकान पर खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि सुबह होते ही कई पुरुष शराब पीते हैं और उसके बाद घर में पहुंचकर अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। महिलाएं कहना है शराब की वजह से कई परिवारों में रोज झगड़े हो रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हो रही है, इसी के विरोध में मजबूर होकर उन्होंने सड़क पर उतरकर हाईवे जाम करना पड़ा।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 12, 2026 11:30:39
Ghaziabad, Uttar Pradesh:राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने पर थाना मसूरी पुलिस ने ग्राम नाहल से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस इनके सोशल मीडिया एकाउंट्स की भी जांच कर रही है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि गाजियाबाद सोशल मीडिया टीम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर निगरानी रखे हुए हैं। इसी दौरान कुछ अकाउंट्स पर राष्ट्र विरोधी गतिविधि देखी गई। इस संबंध में जब थाना मसूरी पुलिस ने जान शुरू की तो ग्राम नाहल के सावेज, जुनैद, फरदीन, इकराम, फजरू और जावेद का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया। थाना मसूरी पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 12, 2026 11:30:27
Chittorgarh, Rajasthan:राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है… छत्तीसगढ़ सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का शुभारंभ कर दिया है。 सीएम साय ने बटन दबाकर इस योजना की शुरुआत की, जिसके तहत बकाया बिजली बिल पर भारी छूट दी जाएगी। सरकार के मुताबिक इस योजना का लाभ राज्य के करीब 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को मिल सकता है। वहीं उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरकार ने करीब 757 करोड़ रुपये के सरचार्ज को माफ करने का फैसला किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आज के समय में सबसे जरूरी जरूरत बन चुकी है। कूलर, पंखा, पानी और मोबाइल जैसे दैनिक उपयोग के लिए बिजली अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और यहां बिजली उत्पादन के लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध हैं。 सीएम साय ने बताया कि पहले कई गांवों में बिजली नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हजारों गांवों तक बिजली पहुंची। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया थे, जिस पर सरकार ने समाधान निकालते हुए यह योजना लागू की है。 सरकार के मुताबिक राज्य में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया था, जिसमें से 757 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन कराना होगा। इसके साथ ही बिजली विभाग अलग-अलग जगहों पर विशेष शिविर भी लगाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकें。 एंबियंस बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 11:29:17
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया में DM दिव्या मित्तल की पहल से अब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर पत्थरदेवा ब्लॉक में मूसहर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को जरूरी दस्तावेज और योजनाओं का लाभ दिया गया। 153 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 53 लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही 64 लोगों को आवासीय पट्टे स्वीकृत किए गए और 21 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। प्रशासन की इस पहल से मूसहर समुदाय के लोगों में खुशी की लहर है। DM का कहना है कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।
24
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 12, 2026 11:22:45
Noida, Uttar Pradesh:विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा पहुंचे, जहां उन्होंने नीम करौली बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने मंदिर में पूजा-arचना की और कुछ समय आध्यात्मिक वातावरण में बिताया। विशाल मिश्रा ने कैंची धाम के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बाबा नीम करौली की इस पावन भूमि में एक अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने नैनीताल की वादियों की सुंदरता की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। नैनीताल की खूबसूरत वादियों और आध्यात्मिक माहौल ने उन्हें भी मंत्रमुग्ध कर दिया। कैंची धाम पहुंचने के बाद गायक विशाल मिश्रा ने उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल के कैंची धाम तक पहुंचने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है।
0
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Mar 12, 2026 11:21:33
Koderma, Jharkhand:कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मुख्यमार्ग के जलवाबाद के समीप गुरुवार अपराह्न करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिट्टी लदा एक हाईवा डोमचांच से कोडरमा की ओर जा रहा था, जबकि पीछे से एक बाइक पर दो लोग ओवरटेक का प्रयास किया जिसमें नागरखारा के समीप बाइक सवार हाईवा की चपेट में आ गया और बाइक हाईवा में ही फंसा रह गया। बाइक हाईवा में फंस जाने के कारण करीब 100 मीटर बाइक और उस पर सवार दोनों लोगों को घसीटते हुए जलवाबाद तक पहुंच गए। इस दौरान बाइक सवार दोनों लोगों के शव के चिथड़े उड़ गए और उनके शरीर के कई टुकड़े सड़कों पर बिखर गए। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृतको की पहचान भी नहीं हो पा रही है। इधर घटना की सूचना मिलने पर कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और उक्त हाइवा को जब्त करते हुए, उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 12, 2026 11:21:16
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के प्रतिष्ठित असर्फी अस्पताल से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत के बाद, अस्पताल प्रबंधन ने महज 20 हजार रुपयों के लिए शव को बंधक बना लिया। इस संवेदनशील मामले में नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने खुद अस्पताल पहुंचकर न सिर्फ बिल चुकाया, बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी कड़े सवाल खड़े किए हैं। झरिया के डिगवाडीह निवासी 54 वर्षीय संजीत सिंह को सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। दुख की इस घड़ी में परिजनों पर तब और पहाड़ टूट पड़ा जब अस्पताल प्रबंधन ने बकाया 20,864 रुपये न चुकाने की सूरत में शव सौंपने से इनकार कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह को मिली, वे तुरंत हरकत में आए। अपने पैर में चोट होने के बावजूद, मेयर लंगड़ाते हुए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपने निजी कोष से बकाया राशि का भुगतान किया, जिसके बाद अस्पताल ने मृतक का शव परिजनों को सौंपा। इस दौरान अस्पताल परिसर में घंटों अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा। मेयर के साथ पहुंचे 'जनता मजदूर संघ' के संगठन सचिव अमित गुप्ता ने इस दौरान अस्पताल प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि असर्फी अस्पताल का यह पुराना ढर्रा रहा है कि वे मृत देह को सिर्फ पैसों की उगाही के लिए रोकते हैं। उन्होंने कहा— अस्पताल प्रबंधन का रवैया बेहद चिंताजनक है। किसी भी अस्पताल को मृत शरीर को बंधक बनाने का कानूनी अधिकार नहीं है। ये लोग न विधायक की सुनते हैं न मेयर की। अक्सर देखा गया है कि वेंटिलेटर के नाम पर ये सिर्फ रुपयों की उगाही करते हैं। लेकिन इस बार इन्हें समझ आ जाएगा कि इन्होंने किसके साथ गलत किया है। सिंह मेंशन हर दुखियारी परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
0
comment0
Report
MMMAYANK MAYANK
Mar 12, 2026 11:20:56
Balotra, Rajasthan:जिला बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय में अनियमितता और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यहां इलाज कराने वाले कई मरीजों ने अस्पताल के डॉक्टर पर बिल पास करने के बदले पैसे और अन्य सामान की मांग करने का आरोप लगाया है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर प्रकाश भंसाली द्वारा इलाज से जुड़े बिलों पर हस्ताक्षर और पास करने के बदले पैसों की मांग की जाती है। आरोप है कि यदि मरीज पैसे नहीं देते तो उनके बिल लंबे समय तक लंबित रख दिए जाते हैं और पास नहीं किए जाते। पीड़ित मरीजों का यह भी कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को जयपुर से जांच कमेटी बालोतरा पहुंची। जांच टीम अस्पताल पहुंचकर एक-एक मरीज से अलग-अलग बातचीत कर रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई की जाती है। बाईट:-मालाराम माली मरीज बाईट:-नरेंद्र पालीवाल मरीज बाईट:-हुकुमसिंह रावत प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ESI डायरेक्टर जयपुर
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 12, 2026 11:20:32
Churu, Rajasthan:चूरू जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति हो रही सुनिश्चित, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने प्रेस वार्ता कर जिले में गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्थाओं की दी जानकारी, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अवैध रीफिलिंग, घरेलू गैस के वाणिज्यिक उपयोग के खिलाफ और सख्त कार्रवाई. चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार चूरू जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित कर जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। जिले में चिकित्सीय, शैक्षणिक व राजकीय संस्थानों में निर्बाध गैस सिलेंडर उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में वर्तमान में करीब 05 लाख 14 हजार 654 एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें 05 लाख 13 हजार 951 घरेलू उपभोक्ता व 1063 वाणिज्यिक उपभोक्ता हैं। जिले में 23 इंडियन ऑयल, 12 भारत पेट्रोलियम व 08 हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित कुल 43 एजेंसियां संचालित हैं। घरेलू गैस सिलेंडर का वर्तमान मूल्य 929.50 रुपये है। इसी क्रम में जिले में 04 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं और उनकी दैनिक खपत 6000 किलोग्राम है। वर्तमान में कंपनियों के पास 26456 किलोग्राम गैस स्टॉक उपलब्ध है। इसलिए सीएनजी की उपलब्धता भी पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि जिले में आॅयल कंपनियों द्वारा एलपीजी की आपूर्ति के परिप्रेक्ष्य में जिला नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिले में जिला सतर्कता यूनिट द्वारा गैस एजेंसियों एवं बॉटलिंग प्लांट का भौतिक निरीक्षण कर सतत गैस आपूर्ति हेतु निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ एलपीजी वाहनों के सुगम परिवहन हेतु पुलिस व प्रशासन के सहयोग से ग्रीन कोरिडोर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को आवश्यकतानुसार निर्धारित समयावधि (25 दिन) के भीतर गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में गैस के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा कालाबाजारी के अंकुश के लिए टीमें गठित की गई है। प्रवर्तन निरीक्षक, पुलिस थानाधिकारी व तहसीलदार की संयुक्त टीमें गठित कर घरेलू गैस सिलेंडरों के वाणिज्यिक उपयोग, अवैध भंडारण व रीफिलिंग गतिविधियों तथा कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमित निरीक्षण व कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आपूर्ति का विनियमन एवं वितरण आदेश 2000 की सुसंगत धाराओं व नियमों तथा संबंधित नियंत्रण आदेशों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला कलक्टर ने बताया कि आॅयल कंपनियों द्वारा आवश्यक कदम उठाते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति 25 दिवस के अंतराल पर उपभोक्ता के घरों पर ही किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आपूर्ति आधार जनित ओटीपी तथा डिजीटल बुकिंग एंड डिलीवरी आॅंथेंटिकेशन कोड द्वारा की जा रही है। आॅयल कंपनियों को पूर्ण निगरानी रखने तथा वैध पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्टर सुराणा ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों के आधार पर घबrdाने की आवश्यकता नहीं है। आमजन से भी पैनिक बुकिंग नहीं करें तथा घरेलू गैस का अनावश्यक भंडारण नहीं करें। गैस के उपयोग में मितव्ययता बरतें तथा सोलर कुकर, इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा आदि वैकल्पिक ईंधन साधनों का भी उपयोग करें। उन्होंने अपील की है कि आमजन घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग, रीफिलिंग या कालाबाजारी की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की सके और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत उपभोक्ता मामलात विभाग की हेल्पलाइन नंबर 14435, संपर्क हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस हेल्पलाइन 112 अथवा जिला कंट्रोल रूम नंबर 01562-250927 पर संपर्क कर सूचना दें। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, डीएसओ अंशु तिवाड़ी, प्रवर्तन निरीक्षक संपत कुमार, वसीम सहित मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 12, 2026 11:20:15
Vidisha, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे द्वारा भोपाल–सागर हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत मिर्जापुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के साथ जल निकासी के लिए नाली निर्माण की योजना है। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हाईवे किनारे बने कुछ निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पहले से बने कुछ निर्माण कार्य हाईवे की जमीन में आ रहे थे, जिनके लिए एनएचएआई द्वारा संबंधित लोगों को मुआवजा भी दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जितनी जमीन का मुआवजा मिला था, उतने हिस्से में बने निर्माण को वे पहले ही तोड़ चुके हैं। उनका आरोप है कि अब प्रशासन अतिरिक्त जमीन पर बने निर्माण को भी हटाने की कोशिश कर रहा है, जिसका मुआवजा उन्हें नहीं दिया गया है। क्षेत्र की दो बार नपती कराई जा चुकी है और जिस जमीन का मुआवजा दिया गया है उसी के अनुसार निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 12, 2026 11:19:59
Noida, Uttar Pradesh:ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्र आर्मेनिया के रास्ते लौटेंगे भारत बूंदी, 12 मार्च। ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे भीषण युद्ध और एयरस्पेस बंद होने के कारण ईरान की उर्मिया मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी में फंसे 110 भारतीय छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते भारत लाया जाएगा। इनमें कोटा निवासी छात्र माज हैदर भी शामिल है। जानकारी के अनुसार छात्र पहले उर्मिया से आर्मेनिया बॉर्डर पार करेंगे, इसके बाद आर्मेनिया से दुबई होते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे。 इस मामले में बूंदी के कांग्रेस नेता व राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में ज्ञापन देकर छात्रों की सुरक्षित व शीघ्र वापसी की मांग की。 शर्मा ने कहा कि युद्ध की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय समन्वय के जरिए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं छात्रों के परिजनों में चिंता का माहौल है। कोटा निवासी छात्र माज हैदर के परिजनों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित वापसी तक हर पल चिंता बनी हुई है।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 11:19:50
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 12, 2026 11:19:45
Bagaha, Bihar:बगहा से है जहाँ मीडिल ईस्ट में तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध के बीच रसोई गैस का संकट दिखने लगा है. आलम यह है कि बगहा में एलपीजी सिलिंडर के लिए लोग सुबह 4 बजे से लंबी कतार में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार रहे और बेरंग वापस घर लौट रहे हैं. दूसरी ओर IOCL, HPCL और BPCL के एजेंसियों पर गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं क्योंकि SDMS सर्वर नहीं खुलने के कारण KYC में दिक्कतें आ रहीं हैं. लिहाजा उपभोक्ताओं की भीड़ गैस एजेंसी पर उमड़ रहीं है. हालांकि पश्चिम चंपारण जिले के डीएम तरणजोत सिंह ने रसोई गैस की किल्लत से इनकार करते हुए किसी भी अफवाह पर न जाने की जिलेवासियों से अपील की है; उन्होंने दावा किया है कि अब KYC के बाद प्रत्येक उपभोक्ता को 25 दिन बाद ही OTP गिरने के उपरांत गैस सिलिंडर मुहैया कराई जायेगी. इस बीच सर्वर की प्रॉब्लम को हल करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया है. बावजूद इसके रसोई की जिम्मेदारी संभाल रही महिलाओं को खास परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि विगत कुछ दिनों से बगहा में गैस आपूर्ति और आवंटन नहीं हो रहा है. लोग खाली सिलिंडर लेकर भटकने को मजबूर हैं. दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के प्रभाव से अब देश के कई हिस्सों में गैस की किल्लत बढ़ रही है और पश्चिम चंपारण जिला भी प्रभावित नजर आ रहा है. गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हरनाटांड सिधाव स्थित भारत गैस समेत चौतरवा बहुअरवा काँटा स्थित गुंजन गैस और बगहा शहर स्थित रूबी गैस एजेंसी के बाहर गुरुवार की सुबह चार बजे से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतार लग गई है. गैस सिलेंडर की उम्मीद में लोग लाइन में खड़े हैं, लेकिन गैस उपलब्ध नहीं होने से उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है. खास रमजान के महीने में मुस्लिम रोजेदारों को रसोई गैस की किल्लत रुला रही है. क्या आम क्या खास सभी एक अदद गैस सिलिंडर की टकटकी में मोबाइल के OTP खंगाल रहे हैं और सर्वर है तो ना के बराबर काम कर रहा है. एजेंसी संचालक और कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. रसोई गैस उपभोक्ताओं में हिमांशु, विमला पाण्डेय और सफीना नेशा समेत स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से एजेंसी पर एलपीजी गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है. इसके कारण उपभोक्ताओं को लगातार गैस नहीं मिल पा रहा है. कई लोग पिछले दिनों से रोज एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से एलपीजी गैस सिलेंडर वाली गाड़ी सप्लाई नहीं आई है. रूबी गैस एजेंसी संचालक राजेश कुमार बैठा के मुताबिक शुक्रवार तक गैस सिलिंडर की गाड़ी आने की संभावना है, जिसके बाद सभी उपभोक्ताओं को गैस का वितरण उनके OTP के मुताबिक किया जाएगा. इधर गैस की किल्लत के कारण बगहा के कई घरों में खाना बनाने की समस्या खड़ी हो रही है. लोग जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि रोजमर्रा की परेशानी से राहत मिले.
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 11:19:21
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल में अलविदा जुमा और ईद की नमाज से पहले संभल में पुलिस प्रशासन ने पीस कमेटी के साथ बैठक की है ..इस बैठक में CO कुलदीप सिंह के सख्त तेवर देखने को मिले.. सीओ कुलदीप सिंह ने पीस कमेटी की बैठक में मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों को सख्त तेवर में चेतावनी देते हुए कहा ..अलविदा जुम्मा और ईद की नमाज के दौरान इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के मामले में समर्थन या विरोध को लेकर कोई भी बयान बाजी की या पोस्टर लगाए ..तो पुलिस बयान बाजी और पोस्टर लगाने वालों का सही से इलाज करेगी .. CO कुलदीप सिंह की यह चेतावनी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है...साथ ही कुछ लोग CO की कार्यशैली का विरोध कर रहे हैं .
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top