Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Vidisha464001

भोपाल–सागर हाईवे चौड़ीकरण: मिर्जापुर में निर्माण हटाने पर मुआवजे के सवाल

DSDeepesh shah
Mar 12, 2026 11:20:15
Vidisha, Madhya Pradesh
नेशनल हाईवे द्वारा भोपाल–सागर हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत मिर्जापुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के साथ जल निकासी के लिए नाली निर्माण की योजना है। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हाईवे किनारे बने कुछ निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पहले से बने कुछ निर्माण कार्य हाईवे की जमीन में आ रहे थे, जिनके लिए एनएचएआई द्वारा संबंधित लोगों को मुआवजा भी दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जितनी जमीन का मुआवजा मिला था, उतने हिस्से में बने निर्माण को वे पहले ही तोड़ चुके हैं। उनका आरोप है कि अब प्रशासन अतिरिक्त जमीन पर बने निर्माण को भी हटाने की कोशिश कर रहा है, जिसका मुआवजा उन्हें नहीं दिया गया है। क्षेत्र की दो बार नपती कराई जा चुकी है और जिस जमीन का मुआवजा दिया गया है उसी के अनुसार निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAmit Singh
Mar 12, 2026 12:50:43
Siwan, Bihar:सीवान में ज्वैलरी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में 9 मार्च को अरुण ज्वेलर्स में हुए बड़ी लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए चांदी के कई सामान भी बरामद किए हैं। पूरी कार्रवाई एसपी के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने की है।इसकी जानकारी सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर दी है। दरअसल, 9 मार्च 2026 को बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोनरपट्टी में मस्जिद के समीप स्थित अरुण ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। तीन मोटरसाइकिलों पर सवार अपराधियों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की थी और मौके से फरार हो गए थे।घटना के बाद बसंतपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया।एसआईटी टीम ने अपराधियों की पहचान की और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगहा निवासी अजीत उर्फ रामू, बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी सनोज कुमार और बसंतपुर थाना क्षेत्र के बड़वा कला निवासी अभिषेक पासवान के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए चांदी के कई सामान भी बरामद किए हैं, जिनमें चांदी का पायल, मेहंदी छाला, चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सिन्होरी, कसौली, पान का पत्ता और 14 जोड़ी बिछिया और एक लाइनर का bike शामिल हैं।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। बाइट- पूरन कुमार झा, एसपी सीवान।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 12, 2026 12:50:19
Pakur, Jharkhand:एंकर इंट्रो--पाकुड़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबरी पाल और सभी 21 वार्ड पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई...उसके बाद नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ...राणा ओझा को लॉटरी के माध्यम से उपाध्यक्ष चुना गया...यह निर्वाचन प्रक्रिया नगर परिषद कार्यालय के सभागार कक्ष में पूरी की गई...जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (डीसी) मनीष कुमार की उपस्थिति में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने उपाध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया शुरू की...दो वार्ड पार्षदों, रूपाली सरदार और राणा ओझा ने नामांकन दाखिल किया...मतदान के बाद मतों की गणना में दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला ड्रॉ हो गया...दोनों उम्मीदवारों को 21 वार्ड पार्षदों में से 10-10 मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत खारिज कर दिया गया था...इसके बाद, डीसी मनीष कुमार ने लॉटरी के माध्यम से उपाध्यक्ष पद का चयन करवाया, जिसमें राणा ओझा विजयी रहे...उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबरी पाल और सभी 21 वार्ड पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ लिया...उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद राणा ओझा ने नगर के विकास में अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया और सभी वार्ड पार्षदों को धन्यवाद दिया... डीसी मनीष कुमार ने बताया कि अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष का चुनाव लॉटरी से हुआ...इस पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे...पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद सहित कई पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी मौके पर तैनात थे...इस अवसर पर वार्ड पार्षदों और अध्यक्ष के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी, और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी इस प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए थे... बाइट-1- सबरी पाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर परिषद ,पाकुड़ बाइट-2- जेम्स सुरीन,अपर समाहर्ता,पाकुड़ बाइट-3- मनीष कुमार, डीसी, पाकुड़
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 12:49:53
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कछपुरा स्थित श्याम गैस कम्पनी तथा मोहनगंज स्थित ओम सांईं इण्डेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों की वितरण व्यवस्था, उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग एवं डिलीवरी की प्रक्रिया का गहनता से जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित संचालकों से एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेण्डरों की संख्या, स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए गैस की आपूर्ति, प्रतिदिन होने वाले वितरण तथा उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्थिति में अनावश्यक विलंब न होने पाए। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वर की गति धीमी होने के कारण ओटीपी जेनरेट होने में समस्या आ रही है, जिसके कारण डिलीवरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए मार्केटिंग कंपनियों के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटरशिप से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, ताकि सर्वर संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जा सके।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 12, 2026 12:49:35
Satna, Madhya Pradesh:सतना: जिले के सोहावल ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर (भाद गांव) में गुरुवार को 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' के तहत एक भव्य उत्सव का नजारा दिखा। भक्ति और उल्लास के बीच 200 निर्धन जोड़ों ने विधि-विधान के साथ नए जीवन की शुरुआत की। समारोह में आकर्षण का केंद्र वह पल रहा, जब विवाह की खुशी में एक दुल्हन खुद को रोक नहीं पाई और बैंड की धुन पर जमकर डांस किया। दुल्हन के इस बेसाख्त अंदाज़ ने वहां मौजूद मेहमानों का दिल जीत लिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगरीय आवास एवं विकास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने शासन की इस योजना को गरीब परिवारों के लिए वरदान बताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने गरिमा बढ़ाई, जबकि परिजनों के उत्साह ने धार्मिक माहौल को उत्सव में बदल दिया।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Mar 12, 2026 12:48:38
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हमले के बाद हमलावर मौके से हुए फरार, डायल 112 की मदद से पुलिस ने कंधे में फंसे चाकू के वार से घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, जहां डॉक्टरों ने कंधे में फंसे चाकू को निकाल कर घायल का किया इलाज, दरअसल यह पूरा मामला जिले के छीपोन गांव का है, जहां राधापुर गांव निवासी बहादुर लोधी कल रात छीपोन गांव में मेला देखने गया हुआ था, इस दौरान मेले में लगें दो झूला संचालकों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया और झूला संचालकों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी जिस दौरान ये विवाद हो रहा था उस समय झूले के पास हमले में घायल युवक बहादुर लोधी भी मेले में घटनास्थल पर मौजूद था, विवाद उपरांत जब बहादुर लोधी मेले से अपनी बाइक से अपने गांव राधापुर लौट रहा था तभी दो युवक इसका पीछा करते हुए आये और चलती बाइक पर ही बहादुर लोधी के कंधे पर उन्होंने धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया अचानक पीछे से हुए हमले से बौखलाये बहादुर लोधी का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा, मोटरसाइकिल तो हमलावरों की भी सड़क पर गिर गई जिसे छोड़कर हमलावर अंधेरे में मौके से पैदल ही भाग निकले, जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुँची डायल 112 की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल कंधे में फंसे हुए चाकू सहित पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर चाकू निकाल कर घायल का इलाज प्रारंभ कर दिया जो अभी जिला अस्पताल में भर्ती है, वही पुलिस के आलाधिकारी हमेशा की तरह रटा रटा जवाब दे रहे है की आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जायेगा.
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 12, 2026 12:47:30
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में इजरायेल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और उसके दुनिया पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित लोग अब शांति की प्रार्थना करने लगे हैं। झांसी में आर्य समाज नगरा की इकाई युद्ध को रोकने की प्रार्थना के साथ ऋग्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया है। युद्ध रोकने के लिए झांसी में इस यज्ञ की शुरुआत 8 मार्च से हुई है और इसका समापन 29 मार्च को होगा। इस यज्ञ में मंत्रों से आहुति देकर युद्ध विराम और विश्व शांति की कामना की जा रही है। यज्ञ के आयोजक राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ऋग्वेद जीवन जीने का तरीका बताता है। दुनिया में शांति की स्थापना के लिए यह यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ में शामिल लोगों का कहना है कि ऋग्वेद के मंत्रों में शांति और प्रेम का संदेश है। आयोजकों का कहना है कि यह यज्ञ न केवल युद्ध विराम की प्रार्थना है, बल्कि विश्व शांति और मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 12, 2026 12:47:02
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में OBC वर्ग में क्रीमी लेयर तय करने के नियमों को स्पष्ट किया है ताकि उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का सही लाभ मिल सके। कोर्ट ने साफ किया है कि OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए माता-पिता की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती।इसके लिए यह देखना भी जरूरी है कि माता-पिता किस पद और सामाजिक स्थिति में काम करते हैं कोर्ट के इस फैसले से उन तमाम ओबीसी कैंडिडेट्स को राहत मिली है, जिन्हें सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिल पाई थी क्योंकि उनका नाम गलत तरीके से क्रीमी लेयर में डाल दिया गया था। इनमें से कई उम्मीदवारों के माता-पिता PSU, बैंक या इनके जैसे संस्थानों में काम करते थे。 दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ ऐसे उम्मीदवारों को जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी, नौकरी नहीं मिली क्योंकि सरकार ने उन्हें क्रीमी लेयर में डाल दिया था। इसके लिए सरकार ने 14 अक्टूबर 2004 के एक स्पष्टीकरण पत्र का सहारा लिया, जिसमें कहा गया था कि अगर PSU या प्राइवेट नौकरी की सरकारी पद से बराबरी तय नहीं हुई है तो माता पिता की सेलरी के आधार पर क्रीमी लेयर तय की जा सकती है। इसी आधार पर जिन उम्मीदवारों के माता-पिता की आय तय सीमा से ज्यादा थी, उन्हें OBC आरक्षण से बाहर कर दिया गया। इसके खिलाफ उम्मीदवारों ने पहले ट्रिब्यूनल और बाद में अलग-अलग हाई कोर्ट में चुनौती दी। CAT और मद्रास, दिल्ली व केरल हाई कोर्ट ने उम्मीदवारों के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद केंद्र सरकार इन फैसलों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंची。 कोर्ट ने कहा कि 1993 का ऑफिस मेमोरेंडम, जो कि इंदिरा साहनी फैसले के बाद बनाया गया था, उसमें साफ लिखा है कि creamy layer तय करते समय माता-पिता की सैलरी और खेती की आय को नहीं जोड़ा जाएगा।उस नीति में मुख्य आधार माता-पिता का पद और सामाजिक स्थिति मानी गई थी, जबकि आय को केवल कुछ खास मामलों में सहायक मानदंड के रूप में रखा गया था।ऐसे में केवल सेलरी के आधार पर क्रीमी लेयर तय करना कानून के अनुसार सही नहीं है। सरकार की इस व्याख्या से PSU या प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के बच्चों के साथ भेदभाव हो रहा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि इस फैसले को छह महीने के भीतर लागू किया जाए और जरूरत पड़ने पर इन उम्मीदवारों को समायोजन करने के लिए अतिरिक्त पद भी बनाए जाए।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 12:46:37
Orai, Gopalganj, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रिक्शा चालक ने नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना को दिया अंजाम, घर छोड़ने के बहाने रिक्शा पर बैठाकर घर ले जाकर पड़ोसी रिक्शा चालक ने छेड़खानी की घटना को दिया अंजाम, परिजनों के घर पहुचने पर बच्ची ने अपने माता-पिता को सुनाई आपबीती, आनन-फानन में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने कोतवाली पुलिस दी सूचना, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुऐ नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी करने बाले आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़ित बच्ची को परिजनों से साथ मेडिकल परीक्षण के लिए पहुँचाया जिला महिला अस्पताल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला। बाइट:- पीड़ित बच्ची का पिता
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top