Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
केसी वेणुगोपाल ने मोदी सरकार पर निशाना; केरल पेंशन, LPG और Gulf संकट पर जोर
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 08:32:39
Noida, Uttar Pradesh
KOCHI (ALUVA), ERNAKULAM (KERALA): CONGRESS LEADER KC VENUGOPAL HOLDS CAMPAIGNS FOR CONGRESS-LED UNITED DEMOCRATIC FRONT (UDF) CANDIDATE FROM ALUVA ANWAR SADATH. Kochi, Kerala: On PM Modi's Kerala visit and his statement during the Mann ki Baat, Congress MP KC Venugopal says, "This Mann ki Baat will not solve the issues. He has to act. But the Government of India's inaction is the main reason for all this crisis for Indians. I don't know whether he's coming to address for BJP or CJP..." Kochi, Kerala: On Kerala CM Pinarayi Vijayan's statement, Congress MP KC Venugopal says, "The non-resident Keralites are crying. They are not even getting their pension on time. On the other side, real Gulf people, those who live in the Gulf, the Kerala economy and Kerala people are depending upon the UAE and Gulf countries... After this western crisis, the entire people of the UAE are in a very bad shape. They are suffering like anything. What action is taken by this government? PM Modi is also not taking any action. CM Pinarayi is also not taking any action. On one side, the LPG crisis is there. The shortage is there. Prices are there. On the other hand, the people who are residing in the Gulf countries are very worried about their personal lives. The government is not doing anything... Kochi, Kerala: On Kerala CM Pinarayi Vijayan's statement, Congress MP KC Venugopal says, "For everything, whatever benefit we are going to give to poor people, for him it is a tall claim. But as far as UDF is concerned, Congress is concerned, whatever we have to do for poor people is a clear-cut guarantee, is our commitment. You can see the commitment in Karnataka, you can see the commitment in Telangana. We had demonstrated that and only proved that. Not like Pinarayi Vijayan. He completely looted the economy of Kerala and he is using the fund of Kerala for his campaign. We can see the hoardings all over Kerala. The poor Marxist party is now putting thousands and thousands of hoardings...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 29, 2026 09:43:01
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीरगंज के राजेंद्र नगर निवासी नितिन चौहान पुत्र अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी अचानक उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो चुके थे। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, नितिन के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गई हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्राम कटका रमन, थाना भमोरा निवासी राज सिंह राठौर पुत्र धूम सिंह, विमलेश सिंह, गौरव सिंह पुत्र जगमोहन सिंह और सौरभ सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, नितिन चौहान द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी से जान का खतरा होने की बात कही गई है। नितिन ने लिखा है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी निरंजन यदुवंशी की होगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ कथित व्हाट्सएप चैट भी वायरल हो रही हैं, जिन्हें नितिन की पत्नी और एक जिला पंचायत सदस्य से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इन वायरल चैट्स की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 29, 2026 09:38:49
Gonda, Uttar Pradesh:महेश्वरी प्रसाद पटेल सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक मनोनीत किए गए, सक्रिय सदस्य रामदल पटेल के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि गोंडा आज रविवार को सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट गोंडा पर एक आवश्यक बैठक बुलाई गई बैठक में समाज के महेश्वरी प्रसाद पटेल को सर्वसम्मत से मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संस्थान के विकास एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई एवं 14 अप्रैल को डाक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संस्थान में लिट्टी चोखा कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। बैठक में लोगों द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता राम दल पटेल के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा रामदल पटेल के विचारों को साझा किया गया। वही संस्थान में छोटे मोटे खर्च के लिए प्रत्येक सदस्य को कम से कम एक सौ रूपये देने पर सहमति व्यक्त की गई,आज सदस्यों द्वारा शुरुवात भी किया गया।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता अशोक पटेल, अधिवक्ता बृजेंद्र पटेल ,अधिवक्ता शिव प्रसाद पटेल,अमरीश वर्मा,मनोज कुमार ,चंद्र प्रकाश कोषाध्यक्ष ,भाई लाल वर्मा, राम बुझारत विश्वनाथ वर्मा पूर्व प्रधान, महेश्वरी प्रसाद पटेल, चंद्रशेखर वर्मा,वंश राज वर्मा,संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में भाग लिए।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 29, 2026 09:34:42
Mathura, Uttar Pradesh:यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस में लगी आग, 48 यात्रियों को सुरक्षित निकाला मथुरा। जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। घटना माइलस्टोन संख्या 64 के पास की है, जहां बस संख्या DD01AA9317 में देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस व बाजना चौकी प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में करीब 48 यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई。 घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। साथ ही, कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 09:34:16
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में हिंदूवादी नेता ऋषभ ठाकुर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ऋषभ ठाकुर एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहा हैं। वीडियो में पास ही एक युवक और युवती खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो अलग-अलग समुदाय से बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि ऋषभ ठाकुर ने मुस्लिम युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो उसने खुद ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल किया। इस घटना को लेकर जब कैंट थाना पुलिस से फोन पर जानकारी ली गई, तो पुलिस का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। हैरानी की बात यह है कि खुलेआम मारपीट करने के बाद भी आरोपी द्वारा खुद ही वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है, जिससे पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो कब की है हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।गौरतलब है कि कुछ महीने पहले राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक हिंदू छात्रा अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रही थी। उस दौरान ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की थी। उस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।इसके अलावा सुभाष नगर थाना पुलिस भी पहले उसे जिला बदर कर चुकी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस नए मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Mar 29, 2026 09:34:11
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर सेंट्रल जेल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। बीमारी का सर्टिफिकेट थमाकर कैदियों को सेंट्रल जेल अंबिकापुर विशेष छूट देकर जेल वार्ड में कैदी को विशेष सुविधा मिल रही थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट ने 2 प्रहरी निलंबित किया है। आपको बता दें कि मनेन्द्रगढ़ जेल से जेल ट्रांसफर कराकर सेंट्रल जेल अंबिकापुर पहुंचे एक कैदी को जेल के डॉक्टर ने गंभीर बीमारी का सर्टिफिकेट थमाकर उसे पहले अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती करा दिया। वही दूसरी ओर डॉक्टरों द्वारा जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर जेल सुपरिटेंडेंट ने सजायाफ्ता कैदी के परिजनों को अटेंडर के तौर पर जेल वार्ड में पर्मानेंट आने-जाने और कैदी के साथ रहने की अनुमति दे दी थी। इधर मामले में सेन्ट्रल जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत ने ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को सस्पेंड कर दिया है। जबकि कैदी के परिजनों को अटेंडर के तौर पर कैदी के साथ जेल वार्ड में रहने की अनुमति पर भी जेल सुपरिटेंडेंट ने रोक लगा दी है।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 29, 2026 09:33:13
Chapra, Bihar:ANCHO RAKESH/CHHAPRAANCHOR: “परिजनों को योग्यता के आधार पर रोजगार दिलाया जाएगा, मुआवजा भी जल्द मिलेगा” – ई सचिदानंद राय एकमा-मांझी मुख्य मार्ग के नवतन बाजार में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद उत्पन्न आक्रोश और जाम को आखिरकार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त कराया गया। हादसे में 60 वर्षीय मुसाफिर महतो (चौरसिया) की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मुसाफिर महतो रोज की तरह सुबह अपनी पान की गुमटी खोल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक संदिग्ध गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी शराब तस्करों की थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी वाहन पर पथराव कर उसका शीशा तोड़ दिया और उसमें रखी शराब की पेटियां निकाल लीं। कुछ शराब सड़क पर फेंककर लाठी-डंडों से तोड़ी गई, जिससे सड़क पर शराब पानी की तरह बहने लगी। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिरी शराब को उठाकर पीते भी नजर आए। सूचना मिलते ही एकमा, रसूलपुर, मांझी और दाऊदपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आरक्षी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, डीएसपी राजकुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसी बीच सारण के एमएलसी ई सचिदानंद राय मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को योग्यता के आधार पर निजी कंपनी में रोजगार दिलाने तथा सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने का भरोसा दिया। एमएलसी के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और जाम समाप्त कर आवागमन बहाल किया गया। BYTE: ई सचिदानंद राय एमएलसी
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 09:32:58
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 29, 2026 09:32:46
Alwar, Rajasthan:अलवर के बुध विहार कांजी हाउस में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक लोडिंग टेंपो में चार मृत गोवंश पिछले चार दिनों से पड़े सड़ रहे थे, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई। हालात ऐसे हो गए कि आसपास रहने वाले लोग खाना तक नहीं खा पा रहे थे और रात में सोना भी मुश्किल हो गया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। स्थानीय कॉलोनीवासियों ने रविवार सुबह नगर निगम को शिकायत दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मृत गोवंश को कांजी हाउस से हटवाया गया। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि चार दिनों तक किसी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पास में रहने वाले धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कांजी हाउस की दीवार से सटे उनके घर में बदबू इतनी ज्यादा फैल गई थी कि घर के अंदर रहना मुश्किल हो गया था। वहीं, स्थानीय निवासी विनय कुमार ने बताया कि कांजी हाउस में पहले भी सफाई व्यवस्था खराब रही है और कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। मामले में नगर निगम कमिश्नर सोहन सिंह नरूका ने कहा कि उन्हें पहले इस स्थिति की जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मृत गोवंश को हटवा दिया गया है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 29, 2026 09:32:02
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा. कुडली मार्ग पर निम्बी खुर्द के पास हुआ भीषण हादसा. परिजनों ने डंपर चालक के खिलाफ पुलिस थाने में दी रिपोर्ट. डीडवाना उपखंड के कुडली मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया मिली जानकारी अनुसार युवक अपनी मोटरसाइकिल से डीडवाना से अपने गांव कुडली लौट रहा था. इसी दौरान निम्बी खुर्द में गौशाला के पास सामने से आ रहे डंपर युवक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से घायल नरेश को राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय लाया गया. जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर डीडवाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को मोर्चरी में रखवाया. परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है.
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 29, 2026 09:31:46
Govind Garh, Rajasthan:गोविंदगढ़ में रेलवे भूमि पर रखे ईंधन में भीषण आग, समय रहते पाया काबू गोविंदगढ़ कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर रविवार सुबह अचानक ईंधन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया और वहां रखा सरसों की लकड़ी व तूड़ी जलकर राख हो गई。 जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़-जालूकी मार्ग के समीप रेलवे की जमीन पर लोगों द्वारा सरसों की लकड़ी और तूड़ी का ढेर लगाया हुआ था। सुबह अचानक लोगों ने वहां आग की लपटें उठती देखीं, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी गई。 ग्रामीणों ने तत्काल अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में टैंकर मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया。 आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आग आसपास रखे अन्य ईंधन तक नहीं पहुंची, अन्यथा यह रेलवे स्टेशन के क्वार्टर तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top