Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
बहरैन में भारतीयों के लिए तुरंत निकासी की अपील Robinson के वीडियो इंटरव्यू में उजागर
PKPushpender Kumar
Feb 28, 2026 11:05:44
Noida, Uttar Pradesh
In an exclusive interview with Indian Robinson stuck in Bahrain (note this is a video call interview) shows live Iran air strikes in Bahrain on US fleet as strikes and noise happen during interview. 38-year-old Robinson from Mumbai, works in Bahrain, talks about the situation in Bahrain, shows us huge smoke from building, shows us blank streets, talks about emergency situation, how sirens work, and just 15 minutes before they were informed to store all water and food for coming days as the situation is in emergency. He also requests the India government to evacuate Indians as soon as possible as their families are waiting in India and here every minute life is under threat at risk!
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 28, 2026 12:45:11
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटा road स्थित देवरीघटा में नाकेबंदी के दौरान दो आरोपियों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 100 ग्राम 16 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद की है। SP अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि कोतवाली थाने की विशेष पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें झालावाड़ शहर के कोटा road पर देवरीघटा पर एन.एच. 52 पर कोटा की तरफ से झालावाड़ आ रहे दो बाइक सवारों को रोका गया। इनकी पहचान मुर्शरफ बैग, निवासी घुरपुरा मोहल्ला झालावाड़ और आशिफ मोहम्मद, निवासी नला मोहल्ला चंदा महाराज की पुलिया के पास झालावाड़ के रूप में हुई। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास से 100 ग्राम 16 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद हुई, जिस पर दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अब दोनों आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ चरस की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क के बारे में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 12:41:44
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 12:36:28
Maudaha, Uttar Pradesh:हमीरपुर। आगामी होली व ईद त्योहारों को देखते हुए आज मौदहा की सड़कों पर खाकी का सख्त और मुस्तैद चेहरा नजर आया। रहमानिया ग्राउंड मे पुलिस ने 'मॉक ड्रिल' का अभ्यास किया, दंगा अभ्यास में पुलिस बल ने रहमानिया ग्राउंड में दंगाइयों से निपटने, भीड़ को तितर-बितर करने और सुरक्षा चक्र बनाने का गहन अभ्यास किया। आंसू गैस के गोले से लेकर लाठीचार्ज की बारीकियों तक, हर मोर्चे पर जवानों को परखा गया। यह अभ्यास केवल एक रिहर्सल नहीं, बल्कि उन असामाजिक तत्वों को सीधी चेतावनी थी जो शांति भंग करने का ख्वाब देखते हैं। ​मॉक ड्रिल के बाद क्षेत्राधिकारी (CO) राजकुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नगर भ्रमण (फ्लैग मार्च) किया, मार्च के दौरान सड़क किनारे अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों को पुलिस का सख्त तेवर झेलना पड़ा। पुलिस ने न केवल अतिक्रमण हटाया, बल्कि दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्यवाही की बात कही।क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर समेत भारी पुलिस बल ने कस्बे के कोने-कोने में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव बना रहे।इस दौरान नगर कोतवाली सहित आसपास ल थानों की पुलिस की भी मौजूदगी दिखाई दी।
1
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 28, 2026 12:35:32
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा में रमजान और होली के त्योहार को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई, बैठक में सीएलजी सदस्य सुरक्षा सखी सहित काफी लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने कहा त्योहार की कस्बे में रमजान और होली का पर्व एक साथ है जिसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने और कानून व्यवस्था ठीक रहे उसको लेकर सभी मीटिंग की गई है, जिसमे रोजेदार अपने रोजे को अच्छे से मना सके साथ ही होली के पर्व में सभी भाईचारा कायम रख सके उसको लेकर सभी से अपील की गई है। थानाधिकारी की माने तो होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतय रोक रहेगी, साथ ही इलाके में अतिरिक्त गश्त रहेगी जिससे कोई असामाजिक तत्व किसी तरह की अपवाद ना फैला सके, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 28, 2026 12:35:20
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी मेला अभी समापन की ओर भी नहीं पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही पुलिस जाब्ता हटाए जाने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। इसका सीधा असर रींगस–खाटू मार्ग पर देखने को मिल रहा है, जहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। स्थिति यह है कि पिछले करीब 5 घंटों से वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। जाम में श्याम श्रद्धालुओं के साथ-साथ आमजन भी फंसा हुआ है। बसें, निजी वाहन, दोपहिया और पैदल यात्री सभी परेशान नजर आ रहे हैं। कई श्रद्धालुओं को समय पर दर्शन तक नहीं हो पा रहे, वहीं स्थानीय लोगों को दैनिक आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि रींगस एसडीएम द्वारा 28 फरवरी तक ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया था, ताकि मेले के दौरान यातायात सुचारु रहे। लेकिन पुलिस जाब्ता हटने के बाद इस आदेश की भी प्रभावी पालना नहीं हो पा रही है। जगह-जगह अव्यवस्थित पार्किंग, बेतरतीब वाहन प्रवेश और ट्रैफिक नियंत्रण के अभाव में हालात बिगड़ते चले गए。
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Feb 28, 2026 12:35:07
Jhajjar, Haryana:दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल को लेकर आए अदालती फैसले के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । शनिवार को झज्जर की देशवाल मार्किट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। यहाँ इन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस खुशी के मौके पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र नांगल, प्रवक्ता अभिता, जिलाध्यक्ष हरीश कुमार व रज्जे धौड़ मुख्य तौर पर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने अदालत के इस फैसले को लोकतंत्र की जीत और सच्चाई की विजय बताया। इस दौरान आप नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फंसाने का प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली में हुए सुधारों से राजनीतिक विरोधी घबरा गए थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली का शिक्षा मॉडल आज देशभर में चर्चा का विषय है और सरकारी स्कूलों में हुए सुधारों को जनता आज भी याद करती है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों की स्थिति में सुधार को भी उन्होंने आम आदमी पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया। आप पार्टी के स्थानीय नेताओं ने कहा कि अदालत का यह फैसला ऐतिहासिक है और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर दिल्ली की सत्ता हासिल की, लेकिन सच्चाई अंततः सामने आ ही जाती है। आप समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल को “कट्टर ईमानदार” और “देशभक्त” नेता बताते हुए कहा कि कट्टर ईमानदारी की ताकत को चुनौती देने का प्रयास किया गया, लेकिन न्यायपालिका ने सत्य का साथ दिया।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Feb 28, 2026 12:34:06
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरातील खोका कंपाऊंड परिसरात असलेल्या निलेश डाईंग या धाग्यावर रंग प्रक्रिया करणाऱ्या कंपनीला मध्यरात्रीच्या सुमारास भीषण आग लागल्याची घटना घडली आहे. ही आग इतकी भयानक होती की, काही वेळातच कंपनीची संपूर्ण तीन मजली इमारत आगीत जळून खाक झाली आहे. आगी मुळे परिसरात एकच खळबळ उडाली होती. घटनेची माहिती मिळताच भिवंडी आणि कल्याण अग्निशमन दलाच्या पाच गाड्या तातडीने घटनास्थळी दाखल होत्या त्यांनी केलेल्या शर्थीच्या प्रयत्नानंतर आगीवर नियंत्रण मिळाले. आग लागण्याचे कारण अजून अस्पष्ट असून प्राथमिक माहिती नुसार शॉर्ट सर्किटमुळे आग लागल्याचे बोलले जात आहे. या आगीत मोठ्या प्रमाणावर कच्चा माल व यंत्रसामग्री जळून खाक झाली असली तरी सुदैवाने कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. मात्र कुलिंगचे काम सुरू असून घटनास्थळी अग्निशमन दलाच्या तीन गाड्या दाखल आहेत.
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 28, 2026 12:33:52
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में एक आवारा कुत्ते ने चार साल के बच्चे पर हमला कर दिया। यह घटना सोसाइटी परिसर में हुई, जहां बच्चा खेल रहा था। कुत्ते के काटने के बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। फिलहाल, बच्चा शारीरिक रूप से सुरक्षित है। बच्चे के पिता वेद प्रकाश, जो पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी के निवासी हैं, ने बताया कि घटना तब हुई जब उनका बच्चा सोसाइटी के खुले क्षेत्र में दौड़ते हुए खेल रहा था। परिसर में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। इसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे रेबीज का इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बच्चे के पिता ने सोसाइटी प्रबंधन और बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निवासी नियमित रूप से रखरखाव शुल्क का भुगतान करते हैं, लेकिन बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। उनके अनुसार, सोसाइटी में आवारा कुत्ते खुलेआम घूमते रहते हैं और पूर्व में कई शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना से सोसाइटी के निवासियों में आक्रोश है। निवासियों ने मांग की है कि सोसाइटी परिसर से आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्राधिकरण और प्रशासन से इन आवारा कुत्तों के लिए नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाने की भी अपील की है।
0
comment0
Report
KJKunal Jamdade
Feb 28, 2026 12:33:38
Shirdi, Maharashtra:कोपरगाव तालुक्यातील देरडे कोऱ्हाळे येथे बनावट खतांच्या साठ्यावर कृषी विभागाने मोठी कारवाई केली आहे. गुप्त माहितीच्या आधारे कृषी अधिकारी मनोज सोनवणे यांच्या मार्गदर्शनाखाली गुण नियंत्रण निरीक्षक गणेश बिरदवडे यांनी पोलिसांच्या मदतीने गोडाऊनवर छापा टाकला. यावेळी विविध कंपन्यांच्या नावाने साठवून ठेवलेल्या सुमारे ३०० खतांच्या गोण्या जप्त करण्यात आल्या असून तब्बल ६ लाख १५ हजार रुपयांचा मुद्देमाल हस्तगत करण्यात आला आहे. नमुने तपासणीसाठी प्रयोगशाळेत पाठविण्यात आले असून संबंधिताविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला. दरम्यान, तालुक्यात बनावट खतांचा सुळसुळाट झाल्याने शेतकऱ्यांमध्ये चिंतेचे वातावरण निर्माण झाले आहे.
0
comment0
Report
KJKunal Jamdade
Feb 28, 2026 12:33:04
Shirdi, Maharashtra:मंगळवार 3 मार्च रोजी खग्रास चंद्रगहण असल्याने ग्रहणकाळात साईदर्शन बंद ठेवण्याचा निर्णय साईबाबा संस्थानच्या वतीने घेण्यात आलाय.... खग्रास चंद्रग्रहण दुपारी 3 वाजून 20 मिनिट सुरू होवून 6 वाजून 48 मिनिटाने संपणार आहे.. या काळात भाविकांसाठी साईदर्शन बंद ठेवण्यात येणार असुन साई समाधी दुर्वा , तुळशीपत्र , हरळ यांचे आच्छादन ठेवून मंत्रोच्चार सुरू राहणार आहे. ग्रहण कालावधी संपल्यानंतर साईबाबांचे मंगलस्नान पार पडेल आणि धुपारती झाल्यानंतर भाविकांसाठी दर्शन पूर्ववत सुरू होणार आहे त्यामुळे भाविकांनी दर्शनासाठी येताना त्याप्रकारे नियोजन करावे असे आवाहन साईबाबा संस्थानच्या वतीने करण्यात आले आहे.
0
comment0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
Feb 28, 2026 12:32:36
Ambernath, Maharashtra:गरजू महिलांना पैशांचं आमिष दाखवून अवैध रीतीने स्त्री बीज काढून यांची तस्करी करणारा बदलापूरमधील अवैध स्त्री बीज प्रकरणाचा मुख्य केंद्र ठाणे आहे. या प्रकरणात आतापर्यंत पाच जण अटक झाले आहेत. स्त्री बीज तस्करी रॅकेटचे धागेदोरे नाशिकपर्यंत पोहोचल्याचा तपासात उघड झाला आहे. बदलापूरमधील एका पीडित महिलेनं उपजिल्हा रुग्णालयातील वैद्यकीय अधिकाऱयांशी संपर्क साधल्यानंतर हा प्रकार उघडकीस आला. डॉक्टरांनी बदलापूर पूर्व आणि पश्चिम या दोन्ही पोलीस ठाण्यांमध्ये तक्रार दाखल केली. पोलिसांनी तपासाची चक्रं फिरवल्यानंतर ज्युवेली गावात राहणाऱया सुलक्षणा गाडेकर आणि तिचे साथीदार अश्विनी चाबुकस्वार, मंजुषा वानखेडे या तिघांनाही पोलिसांनी अटक केली आहे. गाडेकर ही नॅनो सिटीमध्ये राहते. तिने गर्भाशयात स्त्री बीजाची वाढ होण्यासाठी लागणारे इंजेक्शन घरातच साठवले होते. गरजू महिलांना पैशांचं आमिष दाखवून ती हे इंजेक्शन देत होती. तसेच डॉक्टरांच्या सल्ल्याशिवाय सोनोग्राफी करवून घेण्याचीही पाळी उघड झाली. गर्भाशयात बीजाची वाढ झाल्यानंतर अशा महिलांना आयव्हीएफ सेंटरमध्ये पाठवून ऑपरेशन थिएटरमध्ये गर्भाशयातील अंडाशय काढलं जायचं आणि नंतर त्याची विक्री करण्यात येत होती. पोलिसांनी या संपूर्ण प्रकरणाचा छडा लावला असून पाच जणांना अटक केल्याचे स्पष्ट झाले आहे.
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 12:32:30
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Feb 28, 2026 12:32:22
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ के पुलिस ने हत्या के आरोपी सुधीर यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है कि उन्होंने उनके पिता दानी यादव का मुँह दबाकर हत्या कर दी और उनके चक्की मिल तथा घर से नगद रुपए की चोरी कर ली। जांच में मंडू (कुज्जू) थाना कांड संख्या-128/2025, दिनांक 22.05.2025, धारा 103(1)/303(2)/3(5) बीएनएस दर्ज पाया गया। मंडू थाना में कांड सं0-04/26, दिनांक 06.01.2026, धारा 109/308(3)/308(4)/111/61(2)/324(4)/351(4)/3(5) BNS & 27 Arms Act. में पकड़े गए अभियुक्‍त नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली ने पूछताछ में घटना को अपने सहयोगी के साथ अंजाम देने की बात मान ली। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर SIT गठित कर अग्रतर साक्ष्य जुटाए गए। SIT के सतर्कता के दौरान गुप्त सूचना पर अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक पासवान को पकड़ा गया और उसकी अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर हत्या का हथियार और 04 जिंदा गोली बरामद किए गए।
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Feb 28, 2026 12:32:12
Mahasamund, Chhattisgarh:होली के ठीक पहले कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश भर के किसानों को एक मुश्त बोनस की राशि का वितरण किया। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 1 लाख 49 हजार से अधिक किसानों के खातों में आज 745 करोड़ से अधिक की अंतर राशि किसानों के खातों में डाली गई। इसे लेकर जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा सभी विकासखंड मुख्यालयों में वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जहां वर्चुलल कार्यक्रम के बाद महासमुंद में विधायक राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पूर्व उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया। आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा योजना अंतर्गत प्रदेशभर के किसानों को राशि का अंतरण किया गया। बता दें कि, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में इस बार महासमुंद जिले के 1 लाख 49 हजार 759 किसानों ने धान बेचा है, जिनके बैंक खातों में कुल 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की अंतर बोनस की राशि अंतरित की गई है। जिले में इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। बोनस की राशि सीधे किसानों के खातों में एक मुश्त में पहुँचने से ग्रामीण अर्थतंत्र को नई मजबूती मिलेगी।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top