Back
IDA ने FY2026-27 के लिए 11,811 करोड़ बजट मंजूर किया; JEWAR एयरपोर्ट पर तेजी
BPBHUPESH PRATAP
Mar 20, 2026 15:16:24
Greater Noida, Uttar Pradesh
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 89वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11,811 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही, संपत्तियों की आवंटन दरों में 3.58 प्रतिशत की मामूली वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्राधिकरण ने आगामी वित्तीय वर्ष (2026-27) के लिए आवासीय, वाण्यिक, संस्थागत और औद्योगिक संपत्तों की आवंटन/बीड दरों में 3.58 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि मुद्रास्फीति दर को ध्यान में रखते हुए की गई है और नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।
बोर्ड ने आगामी वर्ष के लिए लाभप्रद बजट पेश किया है। इसमें अनुमानित प्राप्तियां लगभग 11,830 करोड़ रुपये (₹11,82,969.19 लाख) और अनुमानित व्यय लगभग 11,811 करोड़ रुपये (₹11,81,101.46 लाख) रहने का अनुमान है।
व्यय का एक बड़ा हिस्सा भूमि अधिग्रहण (8,000 करोड़ रुपये) और विकास व निर्माण कार्यों (2,012 करोड़ रुपये) पर खर्च किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जेवर एयरपोर्ट के लिए 502 करोड़ रुपये और मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सड़क सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेवर क्षेत्र में एक 'ट्रैफिक पार्क कम ट्रेनिंग सेंटर' स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से उनके सीएसआर फंड से पूरा किया जाएगा, जबकि प्राधिकरण इसके लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराएगा। भूमि का स्वामित्व प्राधिकरण के पास ही रहेगा।
राया अर्बन सेंटर की महायोजना के तहत विकसित होने वाली हेरिटेज सिटी परियोजना के बिड डॉक्यूमेंट में आंशिक संशोधन के निर्देश दिए गए हैं। इसे अब मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। बैठक में ट्रांसपोर्ट लैंड यूज और मल्टीपल लैंड यूज की दरें तय करने के लिए समितियों का गठन भी किया गया।
प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में भूमि अधिग्रहण, जेवर एयरपोर्ट और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना शामिल है। बैठक के दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 17:17:10Noida, Uttar Pradesh:गंगोत्री धाम, उत्तरकाशी (उत्तराखंड): गंगोत्री धाम में भारी हिमपात हुआ।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 20, 2026 17:16:560
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 20, 2026 17:16:380
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 20, 2026 17:16:11Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने लोक निवास में एलजी से मुलाकात की है। दिल्ली से संबंधित कई अहम मुद्दों को लेकर की गई है चर्चा
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 20, 2026 17:16:030
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 20, 2026 17:15:500
Report
KNKumar Nitesh
FollowMar 20, 2026 17:15:350
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 20, 2026 17:15:200
Report
मैनपुरी-घर के बाहर बने चबूतरा की मिट्टी को लेकर बबाल,घर पर चढ़ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
775
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के अन्दर चल रहा सुमन मेडिकल स्टोर की खुली पोल स्टोर संचालक ने अंदर 110 की दवा पर 130 का बिल थमा दिया ग्राहक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
863
Report
Mau, Uttar Pradesh:आर्मी रिटायर के घर में लाखो की चोरी चोरों ने रातभर किया चोरी सोता रहा परिवार सुबह उठने पर पता चला चोरी हो गया सारा सामान #MAU #daily #news
855
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 20, 2026 17:02:07858
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 20, 2026 17:01:51795
Report