Back
घोसी उपचुनाव 2027: कौन पड़ेगा टिकट, सपा-भाजपा की रणनीति तेज
VSVISHAL SINGH
Nov 27, 2025 04:48:05
Noida, Uttar Pradesh
यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर एक बार फिर उपचुनाव होना है। यह उपचुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार और विपक्ष, दोनों की बड़ी परीक्षा माना जाएगा। इसके नतीजे यह संकेत देंगे कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसकी हवा चल रही है। यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर एक बार फिर उपचुनाव होना तय है। 2023 के उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले सपा विधायक सुधाकर सिंह का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। इससे पहले 2022 में सपा के टिकट पर जीते दारा सिंह चौहान के पार्टी छोड़ने और पाला बदलने के कारण यहां उपचुनाव कराया गया था। अब सुधाकर सिंह के निधन के चलते यह सीट दूसरी बार खाली हुई है। घोसी विधानसभा एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज करने जा रही है। यानी ये सीट 5 साल में 2 बार उपचुनाव होने वाली सीट हो गयी है। सबसे जरूरी सवाल यह है कि खाली हुई घोसी सीट से इस बार कौन–कौन दावेदारी पेश करेगा? घोसी विधायक सुधाकर सिंह के अचानक निधन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव खुद उनके परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान जिस तरह सुधाकर सिंह का बेटा उनके पैर पकड़कर फूट-फूट कर रोया, उससे রাজনৈতিক संकेत साफ हैं कि समाजवादी पार्टी इस उपचुनाव में सहानुभूति लहर का लाभ लेने के लिए परिवार से ही किसी सदस्य को टिकट दे सकती है। सुधाकर सिंह के परिवार में राजनीति में सक्रिय चेहरा उनके छोटे बेटे सुजीत सिंह हैं, जो घोसी क्षेत्र से 2 बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उपचुनाव में समाजवादी पार्टी उन्हीं पर दांव लगा सकती है। बयांकर्ता: कीर्तिनिधि पांडेय, सपा प्रवक्ता। उम्मीदवार चयन को लेकर सबसे ज्यादा चुनौती भाजपा के सामने दिख रही है। 2023 के उपचुनाव में हार झेल चुके मंत्री दारा सिंह चौहान अब एमएलसी बन चुके हैं, इसलिए भाजपा शायद ही उन्हें दोबारा मैदान में उतारने का जोखिम उठाए। पिछली हार से पार्टी और सरकार दोनों की छवि को नुकसान पहुंचा था। सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा इस बार पूर्व विधायक विजय राजभर को टिकट दे सकती है। घोसी सीट पर राजभर समुदाय की बड़ी संख्या को देखते हुए यह चुनावी रणनीति पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकती है हालांकि इसी सीट पर सुभासपा भी अपना दावा कर रही है लेकिन भाजपा अपना ही कैंडिडेट उतारने की तैयारी में है। अवनीश त्यागी, प्रवक्ता भाजपा. मऊ की घोसी सीट पर उपचुनाव 2027 विधानसभा चुनाव के नजरिये से भी काफी अहम माना जा रहा है। सीएम योगी और सपा मुखिया अखिलेश यादव एक बार फिर आमने-सामने आ सकते हैं। भाजपा घोसी उपचुनाव का बदला भी आगामी उपचुनाव में जीत के जरिये ले सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
52
Report
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 27, 2025 05:17:0296
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 27, 2025 05:16:11101
Report
88
Report
KSKamal Solanki
FollowNov 27, 2025 05:15:5851
Report
34
Report
90
Report
103
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 27, 2025 05:06:15167
Report
VVvirendra vasinde
FollowNov 27, 2025 05:06:0597
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowNov 27, 2025 05:05:46156
Report
RSRavi sharma
FollowNov 27, 2025 05:05:18108
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 27, 2025 05:05:11151
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 27, 2025 05:04:53143
Report