Back
मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर चुनाव अधिकारी की बैठक, 2026 में सूची प्रकाशित
VKVijay1 Kumar
Jan 07, 2026 04:30:11
Noida, Uttar Pradesh
जিলाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शुद्ध बनाए रखने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रतिनिधियों को दी गई। इस दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किए जाने के बाद विधानसभावार मतदाता सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने बताया कि 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत की जा सकती हैं। इस अवधि में आम नागरिक और राजनीतिक दल मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का अवलोकन कर निर्धारित प्रक्रिया अनुसार आवेदन कर सकते हैं। 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस निर्गमन, सुनवाई एवं सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी तथा सभी दावों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यवाही पूर्ण होने के बाद 03 मार्च 2026 तक अंतिम जांच कर निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा और 06 मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, सीपीआई(एम) और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 08, 2026 02:46:50Noida, Uttar Pradesh:तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास से ध्वस्तिकरण के बाद मलबा हटाने का काम जारी है, जहां MCD द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था。
0
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 08, 2026 02:46:050
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 08, 2026 02:45:320
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 08, 2026 02:45:160
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 08, 2026 02:45:070
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 08, 2026 02:34:390
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 08, 2026 02:34:110
Report
ASAVNISH SINGH
FollowJan 08, 2026 02:33:530
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 08, 2026 02:33:220
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 08, 2026 02:33:140
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 08, 2026 02:33:040
Report