Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
जल आपूर्ति प्रभावित: 8-9 जनवरी को शहर के कई क्षेत्र बंद रहेंगे
AKAshok Kumar1
Jan 08, 2026 02:45:16
Noida, Uttar Pradesh
Water Alert. Due to annual program for flushing of Underground Reservoir and Booster Pumping Station, water supply will be affected on 08.01.2026 and 09.01.2026. AREAS AFFECTED ON 08.01.2026 Old Sabzi Mandi Baraf Khana Malka Ganj Sarai PhooS Bungalow Road Rajpur Road Shakti Nagar Vijay Nagar Roop Nagar University areas Police Line area Shri Ram Institute Bahar Ghar other nearby areas. AREAS AFFECTED ON 09.01.2026 Hindu Rao Hospital Civil Line areas Naya bazaar booster pumping station Naya Bans Chandni Chowk Lahori Gate Pili Kohti Kashmiri Gate St. Stephen Hospital Mori Gate Tirath Ram Hospital Rajpur Road Bungalow Road Sarai Phoos other nearby areas. Residents are advised to store sufficient quantity of water in advance as per their requirement.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNeeraj Sharma
Jan 09, 2026 02:33:09
New Delhi, Delhi:इग्नू रोड पर मेट्रो कार्य के दौरान धंसी सड़क, गड्ढे में समाया ईंटों से लदा ट्रक दिल्ली में बड़ा हादसा टला: शीशा तोड़कर चालक-खलासी ने बचाई जान मेट्रो फेज-4 के काम पर उठे सवाल, पुलिस मौके पर मौजूद लोकेशन इग्नू रोड इस दिनों दिल्ली के इग्नू रोड पर मेट्रो फेज-4 के निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है गुरुवार देर रात इग्नू रोड पर सड़क धंसने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अचानक सड़क में कई फुट लंबा और चौड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें ईंटों से लदा एक भारी ट्रक देखते ही देखते उसमें समा गया। हादसा इग्नू यूनिवर्सिटी से महज कुछ ही दूरी पर हुआ। ट्रक चालक सरफराज और खलासी समेत अन्य लोगों ने समय रहते ट्रक का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मेट्रो निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर सवाल उठाए। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि मेट्रो के कार्यों के चलते आज पूरी दिल्ली खोखली हो गई है तेजी से चल रहे मेट्रो कार्यों पर सरकार को कुछ सोचना चाहिए उन्होंने इस कार्य से पर्यावरण को खतरा बताया और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Jan 09, 2026 02:31:48
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर सेरावाड़ा में कलेक्टर रात्रि चौपाल, कलेक्टर अंकित कुमार ने सुनी समस्याएं डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सेरावाड़ा में कलेक्टर रात्रि चौपाल आयोजित की गई। इस मौके पर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। वही ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बॉडी - कलेक्टर रात्रि चौपाल कार्यक्रम के तहत सेरावाड़ा पंचायत में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। चौपाल में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने एक-एक परिवादी से परिवेदनाओ को तसल्ली से सुना। चौपाल में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी बनवाने, सीसी सड़क बनवाने, खेल मैदान बनवाने, डामरीकरण सड़क बनवाने, समय पर विद्युत आपूर्ति करवाने सहित अन्य परिवेदनाएं प्रस्तुत की। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए तय समय में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इधर चौपाल को कलेक्टर ने संबोधित किया। अपने संबोधन में कलेक्टर ने ग्रामीणों को चौपाल का उद्देश्य बताते हुए उनकी ओर से बताई गई जिला स्तर पर संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन किया वही राज्य सरकार के स्तर की समस्याओं को भी सरकार तक पहुंचाकर समाधान करवाने की बात कही। इधर चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और पात्र लोगों को आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। वही चौपाल में कलेक्टर ने गांव के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया。
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Jan 09, 2026 02:31:15
Gumla, Jharkhand:दिशा बैठक में सांसद सुखदेव भगत सख्त योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही से नहीं होगा कोई समझौता एनएच निर्माण, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा योजनाओं की गहन समीक्षा—लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश गुमला | जिला समाहरणालय स्थित सभागार में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष सुखदेव भगत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दिशा समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा। बैठक में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हारीस बिन ज़मां, डीएफओ अहमद बेलाम अनवर, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, निदेशक डीआरडीए विद्या भूषण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सांसद-विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सांसद समीक्षा के दौरान सांसद सुखदेव भगत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। दिशा बैठकों को औपचारिकता न बनाकर गंभीरता से लेने और पूर्व निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन का उन्होंने सख्त निर्देश दिया। एनएच निर्माण पर नाराजगी, जांच समिति की मांग राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनएचएआई से जुड़े कार्यों की समीक्षा में डुमरी पथ, पिटलू घाटी, जशपुर–महुआटांड़ पथ एवं गुमला–पलमा बाइपास सड़क निर्माण में गुणवत्ता और देरी को लेकर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई। नियमित फील्ड विजिट नहीं होने पर सवाल उठाते हुए जनप्रतिनिधियों ने एनएच कार्यों की जांच समिति गठन की मांग रखी। एनएच निर्माण से जुड़े एक प्रकरण में 17 वर्षीय किशोर की मृत्यु पर प्रस्तुत रिपोर्ट की भी समीक्षा हुई। अधूरे कार्य के बावजूद टोल वसूली के मुद्दे पर तीखी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने एनएचएआई को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार और सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन में तेजी के निर्देश दिए। वृक्षारोपण व अमृत सरोवर पर सहमति एनएच निर्माण के दौरान कटे वृक्षों की भरपाई के लिए एनएचएआई द्वारा लगभग 1.30 लाख पौधारोपण के लक्ष्य की जानकारी दी गई। साथ ही अमृत सरोवर तालाब निर्माण में निःशुल्क सहयोग पर सहमति बनी। पेयजल, बिजली और नगरीय सुविधाएं पेयजल विभाग की समीक्षा में संरचनाएं तैयार होने के बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर चिंता जताई गई। बिजली विभाग को बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई और आपूर्ति सुधार के निर्देश दिए गए। नगर परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति, मीटर कनेक्शन और राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई। कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान एवं जेएसएलपीएस योजनाओं में रोजगार सृजन और वैकल्पिक कृषि पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, एम्बुलेंस सेवा और मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि चिन्हांकन पर चर्चा हुई। शिक्षा विभाग में जर्जर स्कूल भवन, तड़ित चालक एवं खेलो इंडिया से जुड़ी सुविधाओं की समीक्षा की गई। भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और योजनाओं में अनियमितता के मामलों पर उपायुक्त ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाइट - सुखदेव भगत, सांसद, लोहरदगा
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Jan 09, 2026 02:30:24
Shamli, Uttar Pradesh:कैरोना/कैराना कोथवलि? कैराना कोतवाली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर गांव में गोलियां चलाने और दहशत फैलाते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था जबकि तीन अन्य इनामी आरोपियों के फरार है पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तीतरवाडा का है। वहां के रहने वाले सरवर नाम के युवक ने थाने में तहरीर देकर पांच नाम दर्ज और दो अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर गोली चलाने और गांव में दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। देर रात मुखबिर की सटीक सूचना पर घिराबंदी करते हुए जुनैद और सावेज को मुठभेड़ के बाद गोली लगने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पर एसपी शामली ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। इनामी दोनों बदमाश सावेज और जुनैद गिरफ्तारी के बाद अपराध से तौबा करते दिखे और पुलिस के सामने अपराध ना करने की कसम खाते दिखे। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला का कहना है कि कैराना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिराबंदी करते हुए एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।
0
comment0
Report
AGAyan Ghosal
Jan 09, 2026 02:18:43
Kolkata, West Bengal:১) কনকনে ঠান্ডা কিছুটা কমলেও শীতের স্পেল বজায় থাকবে। জমিয়ে শীতের মরশুম। আরো ৪-৫ দিন এইরকম জমিয়ে শীতের সম্ভাবনা। বেশ কিছু জেলায় সকালের দিকে বেশ কিছুটা সময় কুয়াশাচ্ছন্ন পরিবেশ। শীতল দিনের পরিস্থিতি বিভিন্ন জেলাতে। ২) দক্ষিণ-পূর্ব এবং সংলগ্ন ভারত মহাসাগরের ওপর নিম্নচাপ অতি গভীর নিম্নচাপণে পরিণত হয়েছে। এটি ক্রমশ দক্ষিণপশ্চিম বঙ্গোপসাগর এলাকার দিকে অগ্রসর হচ্ছে। এর কোন সরাসরি প্রভাব বাংলায় নেই।ত্রিপুরা এবং সংলগ্ন বাংলাদেশের উপর রয়েছে আরও একটি ঘূর্ণাবর্ত。 ৩) দক্ষিণবঙ্গে শীতল দিনের পরিস্থিতি আর কোথাও থাকছে না। কারণ সময় গড়ালেই রোদ ঝলমলে আকাশ দেখা যাবে গোটা দক্ষিণবঙ্গে। হুগলি উত্তর ও দক্ষিণ ২৪ পরগনা মুর্শিদাবাদ নদিয়ায় কনকনে ঠাণ্ডা বাতাসের স্রোত বইতে থাকায় ফিল লাইক টেম্পারেচার অনেক কম অনুভূত হবে। ৪) হালকা থেকে মাঝারি কুয়াশা গোটা বাংলায়। তার মধ্যে দক্ষিণবঙ্গের সাত জেলায় ঘন কুয়াশার সতর্কবার্তা। উত্তর ও দক্ষিণ বঙ্গের বেশ কিছু জেলাতে ঘন কুয়াশায় দৃশ্যমানতা ৫০ মিটারের কাছাকাছি নেমে আসতে পারে। ৫) উত্তরবঙ্গে দিনভর শীতের অনুভূতি অনেকটাই বেশি থাকবে। কনকনে ঠান্ডার অনুভূতি। উত্তরবঙ্গের কোচবিহার উত্তর ও দক্ষিণ দিনাজপুরে ফিল লাইক টেম্পারেচার অনেকটা কম অনুভূত হবে। উত্তরবঙ্গের চার জেলায় ঘন কুয়াশার সতর্কবার্তা। উত্তরবঙ্গের বেশ কিছু জেলাতে ঘন কুয়াশায় দৃশ্যমানতা ৫০ মিটারের কাছাকাছি নেমে আসতে পারে। ঘন কুয়াশার সতর্কবার্তা দার্জিলিং জলপাইগুড়ি কোচবিহার এবং উত্তর দিনাজপুরে। ৬) বাড়লো কলকাতার তাপমাত্রা। প্রায় ৬ দিন পর ১২ ডিগ্রির ঘরে উঠল কলকাতার রাতের পারদ। আগামী পাঁচ থেকে সাত দিনে তাপমাত্রার বড়সড়ো পরিবর্তন নেই। ১০ থেকে ১৩ ডিগ্রি সেলসিয়াসের মধ্যে থাকবে কলকাতার পারদ। দিন ও রাতের তাপমাত্রা স্বাভাবিকের নিচেই থাকবে।সকালের দিকে কুয়াশা বাড়বে। সকালের দিকে কুয়াশাচ্ছন্ন পরিবেশে ফিল লাইক টেম্পারেচার কমবে। বেলা বাড়লে আকাশ পরিস্কার। মূলত শুষ্ক আবহাওয়া। বৃষ্টির কোন সম্ভাবনা নেই। ৭) কলকাতায় রাতের সর্বনিম্ন তাপমাত্রা ১১.৬ থেকে বেড়ে ১২.১ ডিগ্রি। গতকাল দিনের সর্বোচ্চ তাপমাত্রা ২২.০ থেকে কমে ২১.৯ ডিগ্রি। বাতাসে জলীয় বাষ্পের পরিমাণ আপেক্ষিক আর্দ্রতা ৪১ থেকে ৯৪ শতাংশ। ৮) অতি গভীর নিম্নচাপের জেরে তামিলনাড়ু পন্ডিচেরি এবং কড়াইকালে প্রবল বৃষ্টির আশঙ্কা। শৈত্য প্রবাহের সর্তকতা রাজধানী দিল্লি পাঞ্জাবেChandiগড় হরিয়ানা । ছত্রিশগড় মধ্যপ্রদেশ হিমাচল প্রদেশ ঝাড়খন্ড এবং রাজস্থানেও শৈত্য প্রবাহের সর্তকতা।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Jan 09, 2026 02:18:26
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में सीआईडी की टीम पहुंचने से हलचल मच गई है. जिला कल्याण कार्यालय के SBI बैंक खाते से फर्जी एडवाइस के जरिए 12 करोड़ 38 लाख 66 हजार 600 रुपये की अवैध निकासी के मामले की जांच के लिए सीआईडी की टीम पाकुड़ पहुंची. सीआईडी के डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का और नाजिर समेत अन्य से घंटों पूछताछ की. इस दौरान चार सदस्यीय टीम ने आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की. इस अवैध निकासी के मामले में जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का की लिखित शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसमें कार्यालय अधीक्षक, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया. मामला खुलासा 8 दिसंबर 2025 को हुआ था. भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, पाकुड़ के मुख्य प्रबंधक ने ITDA निदेशक सह जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का को पत्र भेजकर अवैध निकासी की सूचना दी थी. इसके बाद 12 दिसंबर को कल्याण पदाधिकारी ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शुरुआत में नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही थी; फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीआईडी को सौंप दी गई. एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि सीआईडी की टीम आज मामले की जांच के लिए पहुंची है और पूरी जांच सीआईडी द्वारा ही की जाएगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top