Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर हर स्थान पर: DPCC, IMD, CPCB के आंकड़े जारी
AKAshok Kumar1
Dec 27, 2025 01:19:19
Noida, Uttar Pradesh
Alipur, Delhi - DPCC 379.00 Anand Vihar, Delhi - DPCC 410.00 Ashok Vihar, Delhi - DPCC 392.00 Aya Nagar, Delhi - IMD 268.00 Bawana, Delhi - DPCC 404.00 Burari Crossing, Delhi - IMD 347.00 CRRI Mathura Road, Delhi - IMD 282.00 Chandni Chowk, Delhi - IITM 382.00 DTU, Delhi - CPCB 404.00 Dr. Karni Singh Shooting Range, Delhi - DPCC 368.00 Dwarka-Sector 8, Delhi - DPCC 362.00 IGI Airport (T3), Delhi - IMD 252.00 IHBAS, Dilshad Garden, Delhi - CPCB 386.00 IIT Delhi, Delhi - IITM 276.00 ITO, Delhi - CPCB 379.00 Jahangirpuri, Delhi - DPCC 417.00 Jawaharlal Nehru Stadium, Delhi - DPCC 342.00 Lodhi Road, Delhi - IITM 266.00 Lodhi Road, Delhi - IMD 274.00 Major Dhyan Chand National Stadium, Delhi - DPCC 303.00 Mandir Marg, Delhi - DPCC 270.00 Mundka, Delhi - DPCC 375.00 NSIT Dwarka, Delhi - CPCB 306.00 Najafgarh, Delhi - DPCC 270.00 Narela, Delhi - DPCC 413.00 Nehru Nagar, Delhi - DPCC 402.00 North Campus, DU, Delhi - IMD 353.00 Okhla Phase-2, Delhi - DPCC 375.00 Patparganj, Delhi - DPCC 375.00 Punjabi Bagh, Delhi - DPCC 362.00 Pusa, Delhi - DPCC 357.00 Pusa, Delhi - IMD 322.00 R K Puram, Delhi - DPCC 361.00 Rohini, Delhi - DPCC 410.00 Shadipur, Delhi - CPCB 395.00 Sirifort, Delhi - CPCB 359.00 Sonia Vihar, Delhi - DPCC 373.00 Sri Aurobindo Marg, Delhi - DPCC 312.00 Vivek Vihar, Delhi - DPCC 424.00 Wazirpur, Delhi - DPCC 399.00
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Dec 27, 2025 03:00:20
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। जहां दबंग ने घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला किया है। जिसमें पति और पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा गांव की है। पीड़ित की पहचान सुजा निवासी विक्की महतो एवं उनकी पत्नी चांदनी देवी के रूप में की गई है। पीड़ित विक्की महतो ने बताया कि गांव के ही रामाश्रय महतो की बहू उसके खेत में लगी फसल को चरा देती थी एवं नुकसान पहुंचती थी। इस बात की शिकायत उन्होंने परिवार के लोगों से किया था। लेकिन बीती रात जब विक्की महतो खाना खाकर सोने के लिए घर चले गए तभी रामाश्रय महतो, सोनू महतो, कारण महतो धारदार हथियार लेकर पहुंचे और दोनों पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने मुफस्सिल थाने में लिखित रूप से आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पीड़ित दंपति का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Dec 27, 2025 02:48:43
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। शुरुआत में कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार में गहरा आक्रोश था, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और परिजनों द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पीड़िता की मां के अनुसार वह अपनी नाबालिग पुत्री के उपचार के लिए नई आबादी क्षेत्र स्थित एक क्लिनिक पहुंची थीं। डॉक्टर के उपलब्ध नहीं होने पर मां-बेटी क्लिनिक के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान एक युवक अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और नाबालिग बालिका पर अश्लील इशारे करने व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और इसके बाद उसने मां-बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के संबंध में उसी दिन پولیس थाना प्रतापगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पीड़ित पक्ष द्वारा घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए थे, लेकिन प्रारम्भिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और वह पीड़ित परिवार को लगातार धमकियाँ देने लगा। मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मणलाल को सौंपी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Dec 27, 2025 02:47:01
Mathura, DARWAJAMATHURA, Uttar Pradesh:मथुरा: मुठभेड़ में 23 मुकदमों वाला शातिर अपराधी 'मलिंगा' घायल, स्वाट टीम और पुलिस को बड़ी कामयाबी मथुरा: जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मथुरा की स्वाट टीम और थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात क्लेन्सी स्कूल के पास हुई एक पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा और चोर आकाश उर्फ मलिंगा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग घटना शुक्रवार रात करीब 10:20 बजे की है। स्वाट टीम और सदर बाजार पुलिस क्लेन्सी स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख शातिर अपराधी आकाश उर्फ मलिंगा ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मलिंगा घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया। अपराध का लंबा इतिहास (23 मुकदमे दर्ज) पकड़ा गया अभियुक्त आकाश उर्फ मलिंगा (35 वर्ष) मूल रूप से आगरा के चमरौली (थाना एकता) का निवासी है। उस पर आगरा और मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और जानलेवा हमले (धारा 307) जैसे 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में थाना सदर बाजार में दर्ज चोरी/लूट के एक मामले (धारा 309(4) BNS) में वांछित चल रहा था। बरामदगी का विवरण: पुलिस ने अभियुक्त के पास से लूट और चोरी का सामान बरामद किया है: * वाहन: एक बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल。 * जेवरात: पीली धातु की एक चैन, दो अंगूठी और एक मांग टीका。 * नकदी: 1250 रुपये नकद。 * हथियार: एक 315 बोर का तमंचा, 3 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस。 पुलिस की कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मलिंगा एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसने आगरा और मथुरा मंडल में कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क को खंगाल रही है。 मथुरा एनकाउंटर: 23 मुकदमों का 'मलिंगा' चढ़ा पुलिस के हत्थे! सदर बाजार और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। बरामद हुए जेवरात और तमंचा。
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Dec 27, 2025 02:46:43
Mathura, DARWAJAMATHURA, Uttar Pradesh:मथुरा: अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, दिल्ली से पकड़ा गया नाइजीरियाई सरगना मथुरा: उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और मथुरा की नौहझील पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त नाइजीरियाई मूल का नागरिक है, जो बिना किसी वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में अवैध रूप से रहकर ड्रग्स का काला कारोबार चला रहा था। 8 अक्टूबर की बरामदगी से जुड़ा है मामला इस पूरे मामले की शुरुआत 8 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब नौहझील पुलिस ने बाजना कट के पास से वकार और फैजान नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया था कि वे दिल्ली में रहने वाले एक नाइजीरियाई नागरिक से माल लाकर यूपी में सप्लाई करते हैं। दिल्ली में छापेमारी कर 'आईके प्रिंस' को दबोचा एएनटीएफ आगरा यूनिट के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से मुख्य सप्लायर की पहचान की। 25 दिसंबर को टीम ने दिल्ली के फतेहपुर बेरी (मैदान गढ़ी) इलाके में छापेमारी कर अभियुक्त आईके प्रिंस (41 वर्ष) को धर दबोचा。 बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहा था भारत में पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आईके प्रिंस के पास कोई वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं है। वह लंबे समय से अवैध रूप से दिल्ली में रहकर पूरे उत्तर भारत में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। सीओ एएनटीएफ उमेश पवार ने बताया कि: > "पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ विदेशी अधिनियम (Foreigners Act) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। यह गिरफ्तारी इस नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए एक बड़ी कामयाबी है।" > गिरफ्तार करने वाली टीम: इस सफल ऑपरेशन में उ.नि. गौरव शर्मा, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार, अजीत सिंह, आरक्षी वसीम अकरम और चालक मुकेश चंद्र शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम की सराहना की है。
0
comment0
Report
ALArup Laha
Dec 27, 2025 02:45:51
Belna, West Bengal:রাইস মিল থেকে গায়েব ২৫ টন গোবিন্দ ভোগ চাল-সহ লরি উদ্ধার করলো পুলিশ। ঘটনায় গ্রেফতার হয়েছে দুই অভিযুক্ত। পূর্ব বर्धমানের মাধবডিহি থানার অন্তর্গত বুলচন্দ্রপুরের একটি রাইস মিলে ২৫ টন গোবিন্দ ভোগ চাল বোঝাই একটি লরি উধাও হয়ে যাওয়ার ঘটনায় ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়ায়। ৪৮ ঘণ্টার মধ্যেই চাল ও লরি উদ্ধার করে দুই অভিযুক্তকে পাকড়াও করলো পুলিশ। রাইস মিল সূত্রে জানা যায়, গত ২০ ডিসেম্বর সন্ধ্যায় পলেমপুরের পায়োনিয়ার ট্রান্সপোর্ট মারফত একটি লরিতে ২৫ টন গোবিন্দ ভোগ চাল লোড করা হয়। গাড়িটি কেরল যাওয়ার কথা ছিল। লরির নম্বর ছিল WB15B 6597। কিন্তু ২২ ডিসেম্বর থেকে লরির চালক বা মালিক—কারও সঙ্গেই যোগাযোগ করা যায়নি। সন্দেহ বাড়লে লরির নম্বর ধরে খোঁজ চালিয়ে উঠে আসে চাঞ্চল্যকর তথ্য—উল্লিখিত নম্বরটি ভুয়ো, এমনকি গাড়ির মালিকানার তথ্যও জাল। পরে জানা যায়, ওই নম্বরের আসল গাড়ির মালিক হুগলি জেলায় রয়েছে। বিষয়টি জা‌নাজানি হতেই ট্রান্সপোর্ট মালিকদের সঙ্গে যোগাযোগ করা হলে তারা এটিকে “বড় ভুল” বলে স্বীকার করেন। এরপর রাইস মিল কর্তৃপক্ষ মাধবডিহি থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করেন। অভিযোগ পাওয়ার পরই মাধবডিহি থানার ওসি-র নেতৃত্বে একটি বিশেষ তদন্তকারী দল গঠন করা হয়। তদন্তে নেমে পুলিশ নদীয়া জেলার বিভিন্ন এলাকায় অভিযান চালায়। এরই মধ্যে চাকদা এলাকা থেকে মিলন দাস ওরফে সমীর (৪৪) এবং কৃষ্ণনগর কোতুয়ালি থানা এলাকা থেকে তাপস শর্মা ওরফে পল্টু (৩১)। এই দুই অভিযুক্তকে গ্রেফতার করা হয়। তাদের বর্ধমান আদালতে পেশ করা হয়। এসডিপিও (সাউথ) অভিষেক মণ্ডল জানিয়েছেন, হুগলি নদীর পাড়ের বলাগর এলাকা থেকে ৩৮০ বস্তা চালসহ লরিটি উদ্ধার করা হয়েছে। উদ্ধার হওয়া চাল ও গাড়ি থানায় নিয়ে আসা হয়। পুলিশের প্রাথমিক অনুমান, এই ঘটনার পিছনে বড় কোন চক্র জড়িত থাকতে পারে। পুরো নেটওয়ার্ক চিহ্নিত করতে তদন্ত চলছে বলে জানিয়েছে মাধবডিহি থানার পুলিশ।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Dec 27, 2025 02:45:14
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस एक्शन अपडेट 26.12.2025 हिंसक अपराधी, ड्रग तस्करों की धरपकड़ एवं अपराधियों के अड्डे पर रेड लगातार जारी। 26 दिसम्बर को कुल 315 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 18 जघन्य तथा 11 भगोड़े अपराधी शामिल। गैंग के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 5 की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ सांझा की गई। आर्म्स एक्ट के 4 मुकदमें में 7 गिरफ्तार। उनसे 5 कट्टा/पिस्तौल तथा 3 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन बरामद। NDPS act के तहत 10 अभियोग दर्ज, 17 गिरफ्तार, 28 kg 627 gm गांजा, 3 Kg 500 gm डोडा पोस्त तथा भारी मात्रा में अन्य ड्रग बरामद। डायल 112 पर 3439 कॉल आई, इनमे से 3116 का निपटारा किया गया। 33 हुड़दंगियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई। सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 11,701 लापरवाह वाहन चालक का चालान किया गया। 84 एक्सीडेंट पीड़ित व्यक्तियों को पुलिस सहायता पहुंचाई गई। #साइबर, नशामुक्ति तथा महिला सुरक्षा पर 93 जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 6,698 लोगों ने भाग लिया। नाईट पेट्रोलिंग पर 4955 जवान एवं अधिकारी तैनात रहे, 1562 पेट्रोलिंग वाहन तथा 377 नाके लगाए गए。 #पुलिस ने 565 ठंड में ठिठुर रहे और भूखे सोने के बेबस को पहुंचाई सहायता。 साइबर क्राइम: 26.12.2025 राज्य में साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कुल 300 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 1 करोड़ 8 लाख 18 हजार 782 रुपये की ऑनलाइन ठगी रिपोर्ट की गई। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें से 70 लाख 17 हजार 701 रुपये (64.9%) ठगों तक पहुँचने से पहले ही होल्ड कर लिए। साइबर थानों द्वारा 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 1 लाख 1 हजार 56 रुपये की रिकवरी की गई। 60 लाख 43 हजार 472 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड किए गए। इसके अलावा साइबर टीम ने ठगों के 521 मोबाइल नंबर और 81 IMEI नंबर ब्लॉक किए, जिससे अब वे दोबारा ठगी में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 102 प्रोफाइल/लिंक टेक-डाउन (रिमूव) किए गए। अगला लक्ष्य: अमनचैन अगले चौबीस घंटे
0
comment0
Report
Dec 27, 2025 02:44:43
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन कालपी में यमुना नदी के ऊपर बने रेलवे ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर रील बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कुछ युवतियां रेलवे ट्रैक जैसे खतरनाक स्थानों पर वीडियो बना रही हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका लगातार बनी हुई है। रेलवे ट्रैक पर रील बनाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह अपनी और दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ भी है। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई संभव है। बावजूद इसके, चेतावनियों के बाद भी ऐसे मामले सामने आना चिंता का विषय है।
0
comment0
Report
Dec 27, 2025 02:34:04
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Dec 27, 2025 02:32:21
Begusarai, Bihar:एंकर,बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक 12 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा गांव से लापता 12 वर्षीय बालक भोला कुमार का शव शुक्रवार देर शाम सरौंजा–मोहनपुर बहियार स्थित गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद किया। शव की बरामदगी के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। रजक ने आरोप लगाया है कि गांव के अमर तांती एवं उसके अन्य भाइयों के पुत्र के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। राजा रजक ने बताया कि पूर्व में उनका अमर तांती एवं राधेश्याम से कुछ विवाद चल रहा था और इसी को लेकर आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भोला कुमार बीते 16 दिसंबर से लापता था। इस मामले को लेकर मृतक बालक की मां खुशबू देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों पर अपने बेटे को गायब करने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी। पुलिस लगातार छापेमारी कर बालक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद सरौंजा–मोहनपुर बहियार स्थित गन्ने के खेत से भोला कुमार का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लड़कों ने भोला कुमार को घर से बुलाकर ले गया और बाद में उसकी निर्मम हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि मासूम बच्चे की नृशंस तरीके से हत्या की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बालक की हत्या गला दबाकर की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन सवाल यही है कि आखिर मासूम भोला की हत्या क्यों की गई? देखना होगा कि पुलिस कब तक इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करती है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Dec 27, 2025 02:31:47
Darbhanga, Bihar:कब्रिस्तान परिसर में सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया, जहाँ बड़ी मात्रा में शराब के खाली पैकेट, कोरेक्स के खाली बोतल, नशीले पदार्थों के डिब्बे और देसी शराब की बोतलें मिलीं। खबर फैलने पर स्थानीय मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया और लोग बड़ी संख्या में कब्रिस्तान पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया। नगर निगम को भी बुलाया गया। सफाई कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कब्रिस्तान में पड़ी बोतलों और नशे से जुड़ी सामग्री को चुन-चुनकर इकट्ठा किया और जलाकर नष्ट किया। लोग कह रहे हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, फिर भी इतनी बड़ी मात्रा में शराब के खाली पैकेट और बोतलें मिलना गंभीर सवाल खड़ा करता है। उनका कहना है कि कुछ लोग कब्रिस्तान में घुसकर नशा करते हैं, जिससे धार्मिक स्थल की पवित्रता आहत होती है और कानून का उल्लंघन होता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कब्रिस्तान के आसपास मौजूद कुछ फूटपाथ दुकानदारों को हटाया गया ताकि आगे किसी तरह की गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और पुलिस निगरानी बनाए हुए है।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Dec 27, 2025 02:31:27
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : नव वर्ष के आगमन में अब चंद दिन बचे हुए हैं. ऐसे में नए साल के मौक़े पर किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित न हो ओर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया सके. इसे लेकर गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना ओर ओपी प्रभारियों को सख्त दिशा - निर्देश देते हुए रात के वक्त एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसी को लेकर शुक्रवार की देर रात गिरिडीह - देवघर मुख्य मार्ग पर सिहोडीह - कॉलेज मोड़क के समीप सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान जंहा रात के वक्त वाहनों से सफर करने वाले लोगों के वाहनों की जांच की गयी. वंही अभियान के दौरान पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों की भी जांच की. जांच में कुछ वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए. जिसके बाद ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. एसडीपीओ जीतवाहन ऊरांव ने बताया की नए साल के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं. मौक़े पर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे.
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Dec 27, 2025 02:31:10
Bhagalpur, Bihar:नए साल की दस्तक के साथ ही जहां लोग पहाड़ों की ठंडी हवाओं और समंदर की लहरों की ओर निकल पड़े हैं, वहीं शोर-शराबे और भीड़-भाड़ से दूर, मन और आत्मा को सुकून देने वाली एक खास जगह लोगों को अपनी ओर खींच रही है। यह जगह है भागलपुर का कुप्पाघाट आश्रम जहां नए साल की शुरुआत आस्था, शांति और साधना के साथ होती है। महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध कुप्पाघाट केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा का जीवंत केंद्र है। हर वर्ष नए साल पर यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। बिहार ही नहीं, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से लोग यहां पहुंचकर ध्यान, साधना और शांति का अनुभव करते हैं। कुप्पाघाट की सबसे अनूठी पहचान है इसकी ऐतिहासिक साधना गुफा यही वह स्थान है, जहां महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज ने वर्ष 1933 से 1934 के बीच करीब 18 महीनों तक कठोर तपस्या की थी। मिट्टी से बनी यह रहस्यमयी गुफा भूलभुलैया जैसी संरचना लिए हुए है और अपने भीतर कई पौराणिक रहस्यों समेटे हुए है। इस गुफा के भीतर गर्मी में ठंडक और ठंड में गर्माहट का एहसास होता है। श्रद्धालुओं को भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं है, लेकिन बाहर से ही दर्शन कर लोग आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। इसी परिसर में स्थित है महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का समाधि स्थल जहां श्रद्धालु घंटों ध्यान में लीन रहते हैं। आश्रम की हरी-भरी बगिया और शांत वातावरण मन को गहरी शांति प्रदान करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी कई बार कुप्पाघाट आ चुके हैं और इस स्थान को विशेष रूप से प्रिय बताते हैं। यहीं वह निवास स्थल भी मौजूद है, जहां महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए। तप, साधना और अध्यात्म की दृष्टि से कुप्पाघाट एक अत्यंत पौराणिक और महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है। नए साल पर जब लोग बाहरी चमक-दमक से हटकर भीतर की शांति की तलाश में निकलते हैं, तब कुप्पाघाट उन्हें शांति, साधना और श्रद्धा का अनुपम संगम प्रदान करता है। यही कारण है कि नए साल के स्वागत के साथ ही कुप्पाघाट एक बार फिर भक्ति, विश्वास और अध्यात्म के रंग में रंगने को तैयार है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Dec 27, 2025 02:30:40
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में प्रेम प्रसंग में प्रेमी नीरज मौर्या और प्रेमिका द्वारा जान दी जाने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम गोंडा में कर दिया गया है। प्रेमी की फांसी लगाने से मौत होने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है तो वही प्रेमिका की ट्रेन से कटकर मौत होने की पुष्टि हुई है। प्रेमी नीरज मौर्य और प्रेमिका लक्ष्मी मौर्या दोनों के शव को प्रेमी नीरज मौर्य के परिजनों को सौंप दिया गया है। जहाँ आज नीरज के परिजनों द्वारा दोनों का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया जाएगा। प्रेमिका लक्ष्मी मौर्य के परिजनों को गोंडा पुलिस और बहाराइच पुलिस के कई अधिकारियों द्वारा कई बार फोन करके गोंडा आने को लेकर कहा गया। लेकिन फोन करने के बावजूद गोंडा परिजन नहीं पहुंचे पोस्टमार्टम होने के बाद दोबारा से फिर पुलिस द्वारा शव ले जाने के लिए फोन किया। लेकिन लक्ष्मी के परिजनों ने शव लेने से मना करते हुए लक्ष्मी का शव लेने के लिए गोंडा नहीं आए है। ऐसे में पुलिस द्वारा परेशान होकर के नीरज के ही परिजनों को लक्ष्मी मौर्या का भी शव दे दिया गया है। 25 दिसंबर को देर शाम करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिपरी क्रॉसिंग के पास ट्रेन से काटकर के प्रेमिका लक्ष्मी मौर्य ने जान दी थी तो वही रेलवे ट्रैक से 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ से लटक कर प्रेमी नीरज मौर्या ने भी अपनी जान दे दी थी। दोनों ने सुसाइड करने से पहले एक साथ वीडियो भी बनाया था और परिवार द्वारा परेशान کیے जाने की बाद भी दोनों ने वीडियो में कही थी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top