Back
हरियाणा युवाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी: बिहार से आयातित HPSC चेयरमैन का विवाद
AKAshok Kumar1
Jan 07, 2026 02:01:52
Noida, Uttar Pradesh
BJP द्वारा बिहार से ‘‘आयात’’ किए गए HPSC -हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन, श्रीमान आलोक वर्मा के हरियाणा की “पढ़ाई लिखाई”, हरियाणा की “यूनिवर्सिटियों” व हरियाणा के “युवाओं” के बारे में निर्लज्ज व अपमानजनक विचार देखें, जो उन्होंने HPSC में आंदोलन कर रहे युवाओं को चिढ़ाते हुए कहा
‘‘हरियाणा के युवा ‘फेलियर’ हैं क्योंकि उन्हें ठीक से पढ़ाया नहीं गया है।’’’
‘‘हरियाणा के युवाओं को लिखना तक नहीं सिखाया गया है।’’
‘‘हरियाणा की यूनिवर्सिटियों का लेवल ही तैयार नहीं।’’
हरियाणा प्रदेश, हमारी शिक्षा प्रणाली, हमारे युवाओं की काबिलियत, हमारी पूरी संस्कृति को
सरेआम भाजपा के द्वारा बिहार से लाकर लगाए गए HPSC के चेयरमैन आलोक वर्मा द्वारा अपमानित किया जा रहा है।
हरियाणा के बच्चों को बेइज्जत किया जा रहा है।
हरियाणा की यूनिवर्सिटियों के लेवल को सरेआम नकारा जा रहा है।
हमारे बच्चों को हतोत्साहित किया जा
रहा है कि वो पढ़ने लिखने के योग्य ही नहीं हैं।
यह सब श्रीमान नायब सैनी की भाजपा सरकार और उनके द्वारा नियुक्त किए गए HPSC चेयरमैन, आलोक वर्मा खुलेआम कर रहे हैं।
पहले तो, हरियाणा के 2.5 करोड़ लोगों में BJP और श्रीमान मनोहर लाल खट्टर - श्री नायब सैनी की जोड़ी को हरियाणा का एक आदमी भी इस काबिल नहीं मिला, जो HPSC का चेयरमैन लगाया जा सके और बिहार से एक विवादास्पद व्यक्त आलोक वर्मा को लाकर चेयरमैन लगाया।
HPSC आए-दिन विवादों के घेरे में है। देश के इतिहास में पहली बार HPSC में ‘‘अटैची कांड’’
हुआ, जब करोड़ों रुपये की अटैचियाँ HPSC के दफ्तर से पकड़ी गईं।
असिस्टैंट प्रोफेसर भर्ती में हद ही हो गई, जब असिस्टैंट प्रोफेसर भर्ती का पेपर बिहार के पेपर ही हूबहूह नकल मारकर पेश कर दिया गया और खुलेआम हेराफेरी का खेल चला।
यही नहीं, हाल में ही हरियाण पॉवर यूटिलिटीज़ में 214 पदों में से 185 पदों पर ‘‘बाहरी’’ व्यक्तियों की नियुक्ति हुई।
हद तो तब हो गई, जब HPSC द्वारा असिस्टैंट प्रोफेसर इंग्लिश के 613 पदों के लिए पेश हुए हजारों बच्चों में से केवल 151 युवाओं को ही पास किया, यानी हरियाणा के बच्चे BJP सरकार व HPSC के
मुताबिक नालायक हैं और पढ़ाने योग्य ही नहीं।
इसी भर्ती में SC कैटेगरी के 60 पद थे, पर
केवल 2 बच्चों को ही पास किया गया। BC-A कैटेगरी के 85 पद थे, पर केवल 5 बच्चों को ही पास किया गया। BC-B कैटेगरी के 36 पद थे, पर केवल 3 बच्चों को ही पास किया गया।
Economically Weaker सेक्शन के 60 पद थे, पर केवल 6 ही बच्चों को पास किया गया।
यह नायब सैनी सरकार व HPSC के चेयरमैन आलोक वर्मा की इस सोच का हिस्सा है कि
हरियाणा के नौजवान न पढ़े-लिखे हैं, न काबिल हैं और न नौकरी के लायक हैं।
अगर मुख्यमंत्री, श्री नायब सैनी में जरा भी गैरत बची है, तो वो बगैर देरी HPSC चेयरमैन, श्री आलोक वर्मा का इस्तीफा लें।
अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो यह साबित हो जाएगा कि हरियाणा के युवाओं को नालायक, नाकाबिल व फेलियर डिक्लेयर करने वाले असल में श्रीमान नायब सैनी और उनकी भाजपा सरकार है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 08, 2026 02:16:490
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowJan 08, 2026 02:16:320
Report
SKSudarshan Khillare
FollowJan 08, 2026 02:15:260
Report
0
Report
RMRam Mehta
FollowJan 08, 2026 02:04:460
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 08, 2026 02:04:290
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 08, 2026 02:04:060
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 08, 2026 02:03:240
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 08, 2026 02:02:420
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 08, 2026 02:02:300
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 08, 2026 02:02:190
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 08, 2026 02:01:430
Report
0
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowJan 08, 2026 02:01:160
Report