Back
शामली के कांधला में मुठभेड़: एक बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
SSSHARVAN SHARMA
Jan 08, 2026 02:16:32
Shamli, Uttar Pradesh
शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जहां मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी आरोपी पर एक महिला के घर पर अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाने का आरोप है। वहीं आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सौपुरटील से जुड़ा है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक व महिला पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। गांव इस्सौपुरटील निवासी रविंद्र पर बीते दिन खेत पर काम करते समय चार लोगों ने घेरकर फायरिंग कर दी थी। किसी तरह जान बचाकर रविंद्र गांव पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पीड़ित रविंद्र ने थाने पर तहरीर देकर यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि फायरिंग की वजह लगभग दस वर्ष पुरानी रंजिश है। उक्त गांव निवासी रतन की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई थी। रतन की मौत के बाद उसकी पत्नी मोनी ने गांव के ही रविंद्र पुत्र पाले राम से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर रतन के परिजनों और रविंद्र के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में फाले सिंह के पुत्र जोगिंदर ने अपने साथी यूपी पुलिस में तैनात सुरेंद्र, ब्रजेश पुत्र रामकुमार और पंकज पुत्र रवि के साथ मिलकर रविंद्र पर फायरिंग कराई थी। इसी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
75
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report