Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
चेन्नई में बर्ड फ्लू: स्वास्थ्य विभाग ने सावधानियाँ और उपाय बताए
ARAarti Rai
Feb 06, 2026 09:04:52
Noida, Uttar Pradesh
Bird Flu Spreading in Chennai: Important Announcement by the Public Health Department To prevent the spread of bird flu, the Public Health Department has issued advisories to the general public and poultry farm owners to take precautionary measures. It has stated that if crows or birds are found dead under mysterious circumstances, they should not be touched with bare hands and the matter should be reported to the Animal Husbandry Department. The Public Health Department has advised the public to remain alert and aware regarding bird flu and clarified that, so far, no humans have been affected by bird flu. In recent days, crows have been dying in large numbers in Chennai. Particularly in areas including Adyar, more than 100 crows have died in clusters. This has caused widespread fear among the public. The matter was reported to Corporation officials, who then collected the dead crows and sent them to the Tamil Nadu Veterinary and Animal Sciences University for examination. Officials stated, “For the past few days, a large number of crows have been dying in the park.” The number of crows dying has been increasing day by day. “These crows remain standing in one place throughout the day and then suddenly collapse and die,” officials said. In this situation, the test results have now been released, which indicate that the crows died due to infection caused by the H5N1 virus. As a result, the public has been advised not to touch dead crows under any circumstances. It has been stated that the crows are dying due to the increased spread of bird flu and that no one should touch them. In this context, the Public Health Department has issued an important announcement. The department has instructed people to take precautionary measures to prevent the spread of bird flu. The public and poultry farm owners have been advised not to touch crows, chickens, or birds that die mysteriously with bare hands. Poultry farm owners, in particular, have been asked to remain extra cautious. If crows or birds are found dead under suspicious circumstances, they should be buried at a depth of 8 to 10 feet or incinerated. Alternatively, the nearest Animal Husbandry Department should be informed. The Public Health Department has emphasized that the public should remain alert and aware regarding bird flu and reiterated that, so far, no humans have been affected. Although bird flu caused by the H5N1 virus does not easily spread to humans, if infection is confirmed, it can progress to a severe condition. Common symptoms include high fever, cough, sore throat, body fatigue, and headache. In some cases, redness of the eyes, breathing difficulty, and chest pain may occur. If timely treatment is not received, it can lead to dangerous conditions such as pneumonia and severe respiratory disorders. If such symptoms appear after touching dead birds, people should immediately consult a doctor and must not show negligence. Note: This is only an announcement from the Tamil Nadu Health Department. No visuals are available.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 06, 2026 10:41:15
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में महिला की हत्या का मामला, पुलिस ने 48 घंटे में किया आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का कबूलनामा, नशे की हालत में दुराचार का किया था प्रयास रिपोर्ट- अखिलेश सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-06-02-2026 एंकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती में एक 55 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पीड़िता का ही पड़ोसी बताया जा रहा है। बता दें कि, जालौन कोतवाली क्षेत्र के निवासी पवन कुमार पुत्र राज कुमार बरार ने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी चाची कमला देवी पत्नी मुन्ना लाल की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर दी गई है। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली जालौन पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 10:40:43
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में हापुड़ पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। इस शानदार उपलब्धि में महिला थाने की प्रभारी और 'लेडी सिंघम' के नाम से चर्चित अरुणा राय की अहम भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अरुणा राय के बेहतरीन नेतृत्व और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। थाना प्रभारी के साथ-साथ पुलिस विभाग के चार अन्य कर्मियों को भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुरस्कृत किया गया है, जिससे विभाग के मनोबल में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। ​जनता के बीच अपनी मज़बूत पकड़ और संवेदनशीलता के लिए जानी जाने वाली अरुणा राय न केवल प्रशासनिक कार्यों में अव्वल हैं, बल्कि छात्राओं और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बन गई हैं। सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता ने पुलिस की छवि को जनता के बीच मित्रवत बनाया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही हापुड़ पुलिस की प्राथमिकता है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि नेतृत्व मज़बूत हो और टीम समर्पित, तो तकनीक के माध्यम से न्याय को आम आदमी की दहलीज तक आसानी से पहुँचाया जा सकता है।
1
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 06, 2026 10:38:55
Begusarai, Bihar:एंकर पटना में NEET की छात्रा के साथ गर्ल्स हॉस्टल में हुए जघन्य अपराध के बाद बिहार भर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। जी मीडिया की पड़ताल के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ा और अब उसका असर ज़मीन पर साफ़ दिखाई देने लगा है। बिहार पुलिस मुख्यालय और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर राज्यभर के गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियमावली लागू की गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिला प्रशासन और पुलिस अब अलर्ट मोड पर आ गई है। बिहार सरकार की नई गाइडलाइन के बाद बेगूसराय में गर्ल्स हॉस्टल की सघन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन लगातार हॉस्टलों का निरीक्षण कर रहा है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। हम बात कर रहे हैं बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा डुमरी की, जहां पिछले कई वर्षों से संचालित तारा गर्ल्स हॉस्टल में करीब 35 छात्राएं रहकर पढ़ाई कर रही हैं। हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने जब हॉस्टल की स्थिति का जायजा लिया, तो हॉस्टल संचालिका नीलम कुमारी ने बताया कि हॉस्टल पूरी तरह से नई सरकारी गाइडलाइन के अनुसार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल परिसर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों से लैस है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को छात्राओं से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। अगर कोई मिलने आता है, तो पहले उसकी पहचान की जाती है और आधार कार्ड से मिलान के बाद ही छात्रा से मुलाकात कराई जाती है। हॉस्टल संचालिका ने सरकार द्वारा जारी नई नियमावली को सराहनीय बताया और कहा कि इससे छात्राओं की सुरक्षा और मजबूत होगी। वहीं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही छात्राओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। छात्राओं ने कहा कि वार्डन की कड़ी निगरानी में हॉस्टल चलता है और किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह से नियंत्रित है। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा सभी गर्ल्स हॉस्टलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त लाइटिंग, मजबूत दरवाजे और ताले अनिवार्य किए गए हैं। विजिटर रजिस्टर मेंटेन करने, पुरुषों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध और रात के समय छात्राओं व स्टाफ की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक हॉस्टल संचालक को संबंधित थाने में पंजी संधारण करने का आदेश दिया गया है, जिसमें हॉस्टल का पूरा विवरण दर्ज होगा। पुलिस सत्यापन, वार्डन की जिम्मेदारी तय करने के साथ-साथ इमरजेंसी और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। हॉस्टल संचालकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है, हालांकि उन्होंने कॉलेज और हॉस्टल तक आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग भी की है। अब देखना होगा कि यह सख्ती कितनी प्रभावी साबित होती है और क्या वाकई इससे गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को पूरी तरह सुरक्षित माहौल मिल पाता है या नहीं।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Feb 06, 2026 10:37:06
Sonbarsa, Uttar Pradesh:कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के कसया नगर के वार्ड 15 वीर सावरकर नगर के रहने वाले 55 वर्षीय मनोज सिंह 26 दिनों से लापता हैं। 13 जनवरी को सुबह घर से टहलने रोजाना दिन की तरह निकले लेकिन वापस घर नहीं आये। 5 भाइयों में सबसे बड़े मनोज सिंह के लापता होने से परिवार परेशान हैं। लापता मनोज सिंह के छोटे भाई प्रेम सिंह ने उनके खोज के लिए खोज-बीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद 16 जनवरी को प्रेम सिंह ने कसया थाना पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मनोज सिंह की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन 21 दिनों से पुलिस के हाथ खाली हैं। 124 लापता बच्चों की स्थिति पर RTI के जरिए जानकारी आई है जिसमें कहा गया है कि 1 जनवरी 2018 से जुलाई 2025 तक कुल 2,125 किशोर-किशोरियां लापता हुईं, इनमें से 2,001 को बरामद कर लिया गया जबकि 124 किशोर-किशोरियां आज भी लापता हैं। यह जानकारी 21 थाना क्षेत्रों में सिर्फ 15 थानों द्वारा उपलब्ध कराई गई, कुछ थानों ने डेटा नहीं दिया है। पुलिस का दावा है कि लापता किशोर-किशोरियों और महिलाओं की तलाश के लिए साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क आदि से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन 124 लापता किशोर-किशोरियों के बारे में सवाल अभी भी बरकरार हैं। आरटीआई के अनुसार 2018 से 2025 तक लापता युवतियों और महिलाओं सहित कुल संख्या 2,106 थी, जिनमें 1,992 बरामद हुए और 114 की बरामदगी नहीं हो पाई; कुछ थाना क्षेत्रों ने डेटा साझा नहीं किया।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 06, 2026 10:36:44
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ,दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार दी। इस घटना से सोसाइटी के आसपास हड़कंप मच गया。 दरअसल पूरा मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है,जहां देर रात पार्टी के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर कहांसुनी हो गई। इस बात पर युवती ने खुद को गोली मार ली। आनन फानन में गंभीर हालत में युवती को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई。 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देर रात राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई, सोसाइटी के लोग जब पास पहुंचे तो देखा एक युवती जो की खून से लथपथ पड़ी थी,जिसको आननफानन में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। म्रतका की पहचान प्रिया 25 वर्ष के रूप में हुई है जबकि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है ।आशीष दिल्ली पुलिस में तैनात है। इसका अपनी पत्नी से तलाक का विवाद चल रहा था और यह पिछले 5 सालों से मृतक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। पिछले पांच माह से यह दोनों राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में ही रह रहे थे कल आशीष के कुछ दोस्त घर आए और पार्टी करने लगे, इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आ गया और फोन प्रिया ने रिसीव कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर ही कहासुनी हुई और गुस्से में आकर उसने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, गोली की आवाज सुनते ही सारे लोग मौके पर दौड़े और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएगा जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया。 सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना मिली थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोसायटी के फ्लैट को सील कर दिया है। फॉरेन्सिक टीम मौके पर जांच कर रही है , युवती के प्रेमी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है ।उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। इन दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था। इस को लेकर भी गहनता से जांच की जा रही है, फिलहाल मृतक्का के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं, उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 06, 2026 10:36:27
Dhanbad, Jharkhand:IIT ISM, विज्ञान भारती, सिंफर धनबाद तथा टेक्समिन के सहयोग से ट्रिपल आई यानी इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट इंटरेक्शन कॉन्क्लेव एवं प्रदर्शनी का आयोजन 6 से 8 फरवरी तक आईआईटी आईएसएम में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल मुख्य अतिथि संतोष गंगवार होंगे। 'आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता' विषय पर आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम स्मार्ट माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स एंड ग्रीन एनर्जी पर फोकस रहेगा। ट्रिपल आई कार्यक्रम में IIT ISM पांच MOU भी साइन करेगी जिनमे BSNL के अलावे कई विदेशों कम्पनियाँ भी शामिल है। इस आयोजन थीम 'स्मार्ट माइनिंग,क्रिटिकल मिनरल्स और ग्रीन एनर्जी: आत्मनिर्भर भारत के लिए जरूरी' है। कैंपस में नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर हैदराबाद संचालित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की स्पेस ऑन व्हील्स बस यहाँ पहुंच चुकी है। जो इस प्रदर्शनी में सबसे खास बात है। यह कॉन्क्लेव एवं एग्जीबिशन ग्रीन माइनिंग टेक्नोलॉजी, स्मार्ट माइनिंग सिस्टम, सस्टेनेबल माइनिंग मैनेजमेंट और क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस से जुड़े नए डेवलपमेंट पर चर्चा और ज्ञान साझा करने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएगा। आयोजन का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप खनन और ऊर्जा क्षेत्र में नई तकनीकों तथा स्थायी समाधान को बढ़ावा देना है।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 06, 2026 10:35:26
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां एक सरकारी विद्यालय में असमाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की है। स्कूल में लगे चापाकल, नल जल की पाइपलाइन, फूल पौधे, गमला, आरओ सबकुछ तहस नहस कर दिया गया है। मामला लौरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनपुर का है। स्कूल के एचएम ओमप्रकाश प्रसाद ने बताया कि देर रात्रि असमाजिक तत्वों ने स्कूल में काफी तोड़फोड़ किया है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इसके पहले भी असमाजिक तत्वों ने स्कूल में तोड़फोड़ की थी। स्कूल में हुए तोड़फोड़ से इलाके में सनसनी फैल गई है। आखिर वे कौन लोग हैं जो शिक्षा के मंदिर को निशाना बना रहे हैं? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 10:35:25
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में छात्रा के दुष्कर्म मामले में नया मोड़: वायरल वीडियो में आरोप झूठा बताया, पिता पर दबाव डालने का आरोप जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में नशीला पदार्थ पिलाकर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मामले में नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। मामले की पीड़िता बताई जा रही बीए की छात्रा ने एक वीडियो बनाकर दुष्कर्म के आरोप को झूठा बताया है और अपने पिता पर दबाव डालकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। बता दें कि मामला तब सामने आया जब छात्रा के पिता ने उरई कोतवाली में एक युवक और उसके दोस्तों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नशीला पदार्थ पिलाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बाद छात्रा ने एक वीडियो बनाकर सोशल
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 06, 2026 10:35:13
Bhiwani, Haryana:भिवानी -हरियाणा प्रदेश के बड़े ड्रग डीलर की लिस्ट बनाकर हरियाणा पुलिस कर रही कार्रवाई, छोटे ड्रग डीलर पर शिंकजे की तैयारी : पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज सिमरदीप सिंह -भिवानी में पहुंचे आईजी सिमरदीप सिंह ने भिवानी पुलिस की कार्रवाई की की जांच-परख, गुड एटीकेट से जनता से पेश आने के निर्देश आईजी ने कहा : पुलिस अधिकारी थानों में जनता की बात करे तथा उस पर कार्रवाई करे तो बढ़ेगा पुलिस पर विश्वास -विदेशों में बैठकर धमकी देकर पैसा इक्कठा करने वाले अपराध में आई है कमी : पुलिस महानिरीक्षक -आईजी सिमरदीप सिंह बोले : 2023-24 में विदेशों से कॉल कर धमकी देकर पैसे मांगने के पीक में आई कमी, अपराधियों को विदेशों में जाकर पुलिस ने शिकंजा कर किया डिपोर्ट, मिली सफलता -साईबर क्राईम को लेकर कहा : लिंक भेजकर पैसा उड़ाने वालों के लिए हर जिले में खोले गए साईबर थाने, अतिरिक्त पुलिस टीमों को लगाया साईबर क्राईम पर भिवानी। हरियाणा प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर हरियाणा पुलिस जहां बड़े ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर रही है, वही छोटे ड्रग डीलर पर भी पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है तथा इस नैक्सेस को तोडऩे के लिए पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। यह बात रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने भिवानी पुलिस लाईन में अधिकारियों की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने भिवानी पुलिस की कार्रवाई, दर्ज किए गए केस, पैंडिंग केस व इन्वेस्टिगेशन के प्रोसेस का भी जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि जिस प्रकार से नशा तस्करी के मामले बढ़े है, उसको लेकर पुलिस ने भी अपनी तत्परता को बढ़ाया है। पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने कहा कि विदेशों से बैठकर हफ्तावसूली करने वाले गैंगस्टर के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने विशेष रणनीति बनाकर ऐसे अपराधियों को बाहर से लाकर उन पर कानूनी कार्रवाई में तेजी दिखाई है। जिसके चलते विदेशों में बैठकर हफ्तावसूली करने के मामलों में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि 2023-24 में विदेशों में बैठकर धमकी देकर उगाही करने वालों का पीक था, जिस पर अब कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही कॉल करने के मामलों में कमी व हादसों में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि साईबर क्राईम का जो नया ट्रेंड आया है, उसमें कोई भी व्यक्ति लिंक भेजकर आम लोगों के पैसे उड़ा लेता है, इसको लेकर हर जिला में साईबर क्राइम थाना की स्थापना की गई है, क्योंकि साईबर क्राईम का क्षेत्र एक विशेष स्थान ना होकर पूरे देश में फैला है। इसको लेकर पुलिस को अतिरिक्त टीमें बनाकर काम करना पड़ रहा है। रोहतक रेंज के आईजी सिमरदीप सिंह ने बेहतर पुलिसिंग पर बात करते हुए पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आम जनता का पुलिस पर बेहतर प्रभाव पडे, इसके लिए निर्देश दिए गए है कि थाने में आने वाले व्यक्ति से सभ्य तरीके से बात करते हुए उनकी बात सुने तथा उनके द्वारा बताई गई बात पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि सभी एसएचओ, थाना चौक इंचार्ज को आम पब्लिक से बेहतर व्यवहार को लेकर निर्देश दिए गए है, ताकि आमजन व पुलिस के बीच दूरी कम हो तथा अधिक से अधिक रिपोर्ट दर्ज कर क्राईम पर अंकुश लगाया जा सकें। बाईट : रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह。
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 06, 2026 10:34:47
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हरदोई में नाली निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया।ग्राम पंचायत की ओर से चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान एक पुरानी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई,जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हिया गांव में हादसे में राजमिस्त्री राजेन्द्र और मजदूर इसरार की मौके पर ही जान चली गई।दोनों निर्माण कार्य में लगे हुए थे,तभी पास में खड़ी कच्ची दीवार अचानक गिर पड़ी और वह दब गए।आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और किसी तरह मलबा हटाने की कोशिश की,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। वहां का मंजर बेहद मार्मिक था,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हिया गांव में ग्राम पंचायत की ओर से नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाया है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top