Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
विपक्ष ने CM ओमर अब्दुल्ला के दूसरे बजट को बताया 'जोरदार लेकिन खोखला'
SBShowket Beigh
Feb 06, 2026 10:36:53
Srinagar,
Opposition Slams CM Omar Abdullah’s Second Budget as “Loud but Hollow” Basit Bashir, State Vice President, termed Chief Minister Omar Abdullah’s second budget a “loud but hollow exercise”, alleging that it exposed the government’s lack of vision, intent and delivery within hours of its presentation. He said the Chief Minister spoke at length but failed to provide substance, calling the budget “empty noise” with no real impact on people’s lives. Bashir said the opposition has widely criticised the budget as misleading and a complete failure, accusing the government of repackaging old schemes under new labels while abandoning pre-poll promises. He remarked that what was promised before elections has vanished after assuming office and that the budget looks attractive only on paper without offering tangible relief on the ground. He further claimed that barely 5 to 7 percent of the population would benefit, describing it as “eyewash” rather than welfare. According to him, the budget merely echoes centrally sponsored schemes and lacks any Jammu and Kashmir–specific roadmap, reflecting copy-paste governance instead of policy innovation for local needs.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 06, 2026 11:54:57
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ स्थित सुप्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में हुई दुस्साहसिक चोरी की घटना का बाराबंकी पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर न सिर्फ सफल अनावरण किया है, बल्कि चोरी गया भारी मात्रा में माल भी बरामद कर लिया है। स्वाट, सर्विलांस और हैदरगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 4 किलो 769 ग्राम चांदी और 87 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी वीरेन्द्र कुमार (निवासी कछवा, सुबेहा, जिला बाराबंकी) ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह शातिर चोर पहले गूगल के जरिए बाराबंकी और आसपास के जिलों के बड़े और पौराणिक मंदिरों की तलाश करता था। मंदिर चिन्हित करने के बाद वह वहां की रेकी करता था और फिर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर कीमती आभूषण चोरी कर लेता था। वीरेन्द्र ने ही 3/4 फरवरी की रात अवसानेश्वर मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर चांदी का छत्र और अरघे पर मढ़ा हुआ चांदी का कीमती पत्तर चोरी किया था। चोरी की वारदात के बाद वीरेन्द्र इन आभूषणों को देवीगंज स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर जय विश्वकर्मा (निवासी कोठी जिला बाराबंकी) को सस्ते दामों में बेच देता था। पुलिस ने जब दबिश दी तो ज्वेलर के पास से गलाए गए छत्र और अरघे की चांदी बरामद हुई। बरामद माल में 4 किलो 190 ग्राम अरघे की चांदी और 579 ग्राम छत्र की चांदी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त कटर और प्लास जैसे औजार भी बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि यह अभियुक्त केवल अवसनेश्वर मंदिर ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के कई अन्य मंदिरों को भी निशाना बना चुका था। अभियुक्त वीरेन्द्र ने बीते जनवरी माह में असन्द्रा थाना क्षेत्र के जरौली स्थित हनुमान मंदिर से दो चांदी के मुकुट और रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और एलईडी टीवी चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। 72 घंटे के भीतर आस्था से जुड़ी इस बड़ी घटना का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने स्वाट और हैदरगढ़ पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 06, 2026 11:50:46
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। लखनऊ लखनऊ में थार गाड़ी से लोगों को लिफ्ट के बहाने बैठाकर उनसे लूटपाट करने गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा। बीती दो फरवरी को थाना सैरपुर में हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सात लोगों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने अपराधियों के पास से थार गाड़ी, चालीस हजार रुपए नगद, अवैध असलहा, व कारतूस, और मोबाइल आदि बरामद किया है। पुलिस ने यह खुलासा नार्थ की क्राइम टीम और सैरपुर थाने की पुलिस टीम ने मिल कर किया। पकड़े गए आरोपी सब्जी बेचने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर रैथा किसान पथ के लोधमऊ अंडर पास की सर्विस लेन पर धैराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
0
comment0
Report
AAafssar alaam
Feb 06, 2026 11:50:31
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली में वाक़े ईरान कल्चर हाऊस में इंक़ेलाब-ए-ईरान की 47वीं सालगिरह के मौक़े पर एक शानदार और पुर-वक़ार कल्चरल एक्ज़िबिशन का इनेक़ाद किया गया। इस नुमाईश ने ईरान की तारीख़, तहज़ीब और सक़ाफ़त को सिर्फ़ पेश ही नहीं किया, बल्कि देखने वालों को ईरानी क़ौम के सफ़र, सब्र और इस्तिक़लाल से रू-बरू कराया....एक्ज़िबिशन में रखी गई तसवीरें ईरान की हज़ारों साल पुरानी तारीख़, फ़ारसी आर्ट, मेहराबदार मेमारी, इस्लामी विरासत और इंक़ेलाब के बाद की समाजी तब्दीलियों को बयान कर रही थीं... कहीं क़दीम ईरान की झलक थी, तो कहीं इंक़ेलाब के दौर के यादगार लम्हात, और कहीं आज के ईरान की तरक़्क़ी, साइंस, तहज़ीबी ख़ुद्दारी और लचीलेपन की कहानी...हर तसवीर कह रही थी कि ईरान ने दबाव, पाबंदियों और मुश्किल हालात के बावजूद अपनी पहचान और उसूलों से समझौता नहीं किया....इस मौक़े पर ईरान के सफ़ीर डॉक्टर मोहम्मद फथाली, ईरान के सुप्रीम लीडर के नुमाइंदे अब्दुल मजीद हकीम इलाही और भारत-ईरान रिश्तों से जुड़ी अहम शख़्सियात, स्कॉलर्सऔर बड़ी तादाद में तलबा व आम लोग मौजूद रहे...प्रोग्राम का आगाज़ हिंदुस्तान और ईरान के क़ौमी तराने से हुआ...इस मौक़े पर छोटे बच्चों लोगों की कशिश का मरकज़ बने रहे
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 06, 2026 11:50:17
Baran, Rajasthan:मनरेगा को लेकर लिए कांग्रेस का प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन जन आंदोलन की चेतावनी बारां केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के स्वरूप में बदलाव करने और इसे कथित रूप से समाप्त करने की साजिश के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक शामिल हुए धरने को संबोधित करते हुए अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने केंद्र सरकार को सीधे तौर पर ललकारा। उन्होंने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की ऐतिहासिक देन है, जिसने ग्रामीण भारत से पलायन रोककर गरीबों को 'काम का अधिकार' दिया। भाया ने चेतावनी देते हुए कहा, "यदि भाजपा सरकार ने इस योजना के नाम या स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हम गांव-गांव और संसद से सड़क तक बड़ा जन आंदोलन करेंगे। पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने योजना का नाम बदलने की कोशिशों की निंदा करते हुए इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर सीधा प्रहार बताया। वहीं, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने आरोप लगाया कि बजट में कटौती और तकनीकी बहानों से मजदूरों का भुगतान रोकना एक सुनियोजित साजिश है ताकि कॉरपोरेट मित्रों को फायदा पहुँचाया जा सके।
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Feb 06, 2026 11:49:59
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 06, 2026 11:49:45
Ajmer, Rajasthan:जयपुर GST टीम की नसीराबाद में तम्बाकू कारोबारियों पर छापेमारी नसीराबाद शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब जयपुर के GST विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने तम्बाकू, गुटखा और पान मसाला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने एक साथ दबिश देकर दस्तावेजों और स्टॉक की गहन जांच शुरू की। GST टीम ने दूधिया मोहल्ला स्थित तम्बाकू उत्पाद विक्रेता मेहता ब्रदर्स के प्रतिष्ठान पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान गुटखा, पान मसाला और सिगरेट से संबंधित बिल, खरीद–फरोख्त के रिकॉर्ड तथा गोदाम में रखे स्टॉक का बारीकी से मिलान किया गया। अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध कम्प्यूटर डेटा, रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर भी जांच के लिए कब्जे में ले लिए। सूत्रों के अनुसार टेक्स चोरी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों से तम्बाकू उत्पाद हटाना शुरू कर दिया। GST विभाग की इस सख्त कार्रवाई से तम्बाकू कारोबारियों में खलबली मच गई। प्रारंभिक जाँच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 06, 2026 11:49:29
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन शस्त्र’ : सोशल मीडिया पर हथियारों के महिमामंडन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर हथियारों, गैंग कल्चर और अपराध के ग्लोरिफिकेशन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने समस्त दिल्ली में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ चलाया। इस विशेष अभियान में करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और 500 से अधिक टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 6000 से ज्यादा सोशल मीडिया प्रोफाइल की गहन जांच की गई। अब तक 61 FIR दर्ज की गई हैं, 83 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 16 CCL (बाल अपराधी) भी शामिल हैं। पुलिस ने 82 हथियार, जिनमें 13 चाकू भी शामिल हैं, बरामद किए। साथ ही सोशल मीडिया पर गैरकानूनी कंटेंट फैलाने वाले करीब 45 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी कार्रवाई की गई। कई मामलों में टॉय पिस्टल के जरिए डर फैलाने की कोशिश सामने आई, जिस पर कड़ी रोक लगाई गई। कानूनन कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने अभिभावकों को समझाया, युवाओं की काउंसलिंग कराई और सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों को लेकर सख्त चेतावनी दी। जोन-वार कार्रवाई: साउथ दिल्ली: 14 केस नॉर्थ दिल्ली: 13 गिरफ्तार ईस्ट दिल्ली: 5 केस, 9 हथियार बरामद सेंट्रल दिल्ली: थानों व स्पेशल स्टाफ की टीमों द्वारा 12 आरोपी (CCL सहित) पकड़े गए
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 06, 2026 11:48:43
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर - ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), जयपुर शाखा कार्यालय द्वारा भारतीय मानक IS 16301:2017 के अंतर्गत 'सब्जी कटाने वाले चाकू उत्पाद के लिए अखिल भारतीय स्तर का प्रथम लाइसेंस जारी किया गया'. भारतीय मानक ब्यूरो राजस्थान की निदेशक एवं प्रमुख कनिका कालिया ने बताया कि यह लाइसेंस काई मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीमराना, जिला अलवर (राजस्थान) को दिया किया गया है. यह उपलब्धि देश में सब्जी कटाने वाले चाकू उत्पादों के लिए गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. BIS द्वारा प्रदत्त लाइसेंस संबंधित उत्पाद निर्धारित भारतीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करता है. 'सब्जी कटाने वाले चाकू (Vegetable Knives)' की गुणवत्ता निर्धारित करने के लिए हार्डनेस टेस्ट, कटिंग एज टेस्ट, फ्लेक्सिबिलिटी टेस्ट, जंग एवं स्टैनिंग टेस्ट, बॉयलिंग टेस्ट, इम्पैक्ट टेस्ट और स्ट्राइकिंग टेस्ट जैसे कई टेस्ट किये जाते है. इससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे. उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त होगी. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स, जयपुर शाखा कार्यालय उद्योगों को भारतीय मानकों को अपनाने हेतु निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है, जिससे 'मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को साकार किया जा सके.'
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 11:48:32
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki : जिले में सामजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। निंदूरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी तालिब नजीब ने अपनी पार्टी को झटका देते हुए बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और सीनीयर लीडर दिनेश चंद्रा की मौजूदगी में आज बसपा सुप्रीमों मायावती से मुलाकात की और इसके बाद इसका अधिकारिक एलान किया गया। चौधरी तालिब नजीब के इस कदम से जिले में सियासी सगर्मियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले पार्टी को चुस्त-दुरुस्त करने में लगी बसपा प्रमुख ने सपा को एक और झटका दिया है। बसपा ने जिले के निंदूरा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिले के कद्दावर मुस्लिम नेताओं में शुमार चौधरी तालिब को पार्टी में शामिल करा लिया है। बसपा का ये कदम जिले में नहीं बल्कि अवध क्षेत्र पार्टी मजबूत करने में एक रणनीतिक पहल मानी जा रही है। आपको बता दें कि चौधरी तालिब नजीब जिले में समाजिक और सामुदायिक कार्यों में हमेशा लगे रहते हैं। इसकी वजह से जिले में उनकी मुस्लिम समुदाय समेत विभिन्न खास पहचान और पकड़ हैं। उनके बसपा में जाने से सपा और दूसरी पार्टियों के समीकरणों में टूट की पूरी आशंका है। आपको बता दें इससे पहले पिछले हफ्ते ही नगरपालिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हफीज भारती भी बसपा में शामिल हो गए थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कई और मुस्लिम नेता भी बसपा में अपना ठिकाना खोज रहे हैं।
0
comment0
Report
RRRaju Raj
Feb 06, 2026 11:48:26
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन शस्त्र’ : सोशल मीडिया पर हथियारों के महिमामंडन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर हथियारों, गैंग कल्चर और अपराध के ग्लोरिफिकेशन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने समस्त दिल्ली में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ चलाया。 इस विशेष अभियान में करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और 500 से अधिक टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 6000 से ज्यादा सोशल मीडिया प्रोफाइल की गहन जांच की गई。 अब तक 61 FIR दर्ज की गई हैं, 83 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 16 CCL (बाल अपराधी) भी शामिल हैं। पुलिस ने 82 हथियार, जिनमें 13 चाकू भी शामिल हैं, बरामद किए。 साथ ही सोशल मीडिया पर गैरकानूनी कंटेंट फैलाने वाले करीब 45 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी कार्रवाई की गई। कई मामलों में टॉय पिस्टल के जरिए डर फैलाने की कोशिश सामने आई, जिस पर कड़ी रोक लगाई गई。 कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने अभिभावकों को समझाया, युवाओं की काउंसलिंग कराई और सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों को लेकर सख्त चेतावनी दी。 जोन-वार कार्रवाई: साउथ दिल्ली: 14 केस नॉर्थ दिल्ली: 13 गिरफ्तार ईस्ट दिल्ली: 5 केस, 9 हथियार बरामद सेंट्रल दिल्ली: थानों व स्पेशल स्टाफ की टीमों द्वारा 12 आरोपी (CCL सहित) पकड़े गए
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 06, 2026 11:48:15
Noida, Uttar Pradesh:NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ कम करने के फैसले की सुप्रीम कोर्ट समीक्षा करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) से कहा है कि वह हलफ़नामा देकर बताए कि कट-ऑफ इतनी कम क्यों की गई। जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा ने कहा कि यहाँ दो बातों के बीच संतुलन ज़रूरी है कि एक तरफ़, पीजी की सीटें खाली न जाएँ, दूसरी ओर पढ़ाई और डॉक्टर बनने के मानक भी बहुत नीचे न गिरें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो यह देखेगा कि कट ऑफ कम करने का यह फैसला किसी गलत मंशा से तो नहीं लिया गया। नए नियमों के तहत,जनरल कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 276 अंक था,उसे अब घटाकर 103 अंक कर दिया गया है। वही SC / ST / OBC कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 235 अंक था, वो अब घटकर माइनस 40 अंक तक हो गया है। आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि कट-ऑफ तभी घटाई जा सकती है जब पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध न हों।लेकिन यहाँ 80,000 सीटें हैं और 1,28,000 से ज़्यादा उम्मीदवार पहले से ही तय कट-ऑफ में आते हैं।फिर कट-ऑफ इतनी नीचे लाने की ज़रूरत ही क्या थी !कट-ऑफ को शून्य और निगेटिव तक लाने का फैसला मनमाना है इससे मेडिकल प्रोफेशन की गरिमा कम होने के साथ साथ मरीजों की सुरक्षा के लिए भी ख़तरा पैदा हो गया है।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Feb 06, 2026 11:47:57
Bihar:गोपालगंज में स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक झोपड़ीनुमा मकान में घुस गई जिससे 2 बच्चों की मौत हो गई वही एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज शुक्रवार सुबह गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा की है जहाँ बस चालक जहरुद्दीन स्कूल से बस लाकर दरवाजे पर खड़ा किया तभी उसके भाई ने स्टार्ट कर दिया बस अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई हादसे में जहरुद्दीन के दो बेटों की मौत हो गई वही गर्भवती पत्नी मुमताज घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है वही पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 06, 2026 11:47:45
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, जिस प्रकार से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लगातार व्यापारियों को डराने,धमकाने और अपमानित करने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। एक तरफ व्यापारी को लाने के लिए विदेश जाते हैं दुसरी तरफ जो यहां व्यापारी हैं उनको डराने का काम करते हैं ताकि वो उनके यहां दरबारी करें और उसकी वजह आप भी जानते हैं। सीएम के ऊपर सब को साथ लेकर चलने की ज़िम्मेवारी होती है, पर वो किस तरह व्यापारियों का जिक्र करते हैं। झारखंड में सबसे बड़ा व्यापारी जो झारखंड को बेचने और खरीदने का काम किया उससे बड़ा व्यापारी कोई नहीं। सीएम विदेश से लौटे हैं अपने साथ निवेश के लिए व्यापारी को भी ले गए थे , उनका दोहरा चरित्र दिखता है। संवैधानिक पद पर बैठक पर अपमानित करना शोभा नहीं देता। झारखंड। में अवैध कोयला की चोरी हर दिन हो रहा है। अवैध खुदाई और ढुलाई हो रहा, बिचौलिये और दलाल शामिल हैं। व्यपारियों को सुविधा देने के बजाए, सीएम गाली देने का काम करते हैं। आप लाख विदेश यात्रा पर जाएं पर व्यापारी और निवेश के प्रति नीयत साफ नहीं रहेगा तो कोई निवेश नहीं करेगा। झारखंड किसी पार्टी या परिवार की जागीर नहीं, सभी झारखंडियों का है और बात बार ठप्प कर देने की धमकी देते हैं। पीएम मोदी का सपना भी विकसित भारत 2047 तक विकसित भारत बनाना है। रोकना है तो भ्रष्टाचार रोकिये,घुसपैठियों से जमीन की लूट रोकिये, बहन बेटियों के साथ ही रहे दुष्कर्म को रोकिये। कोयला बालू की लूट रोकिये। न प्रशासन पर नियंत्रण न विकास कर पा रहे, आप गुमराह करने में माहिर हैं, दिग्भ्रमित कर धोखा देने का काम करते हैं इसे बेनकाब करने का काम बीजेपी करेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top