Back
आकाश लोढ़ा ने एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहरा कर शाहपुरा ऊँचाइयों पर दर्ज किया
AMAsheesh Maheshwari
Dec 30, 2025 11:51:55
Noida, Uttar Pradesh
शाहपुरा की धरती ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान ऊंचाइयों से नहीं, हौसलों से तय होती है. कस्बे के युवा पर्वतारोही आकाश लोढ़ा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के दक्षिणी (नेपाल) बेस कैंप पर पहुंचकर 17598 फीट (5364 मीटर) की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया और इतिहास रच दिया. बर्फीली हवाओं, माइनस तापमान और ऑक्सीजन की कमी से जूझते हुए आकाश ने वह कर दिखाया, जो साहस, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति का जीवंत उदाहरण बन गया है. आकाश वर्तमान में मल्टीनेशनल कंपनी में बैंगलोर में कार्यरत है. आकाश की यह यात्रा सिर्फ पहाड़ चढ़ने की नहीं थी, बल्कि हर कदम पर खुद से लड़ने की कहानी थी. अभियान शुरू होने के अगले ही दिन मौसम ने करवट ली और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया. जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती गई, सांसों पर दबाव बढ़ता गया. हर कदम के साथ शरीर जवाब देने लगा, लेकिन मन ने हार मानने से इनकार कर दिया. आठ दिन की कठिन यात्रा, लगातार बर्फीली हवाएं और जमा देने वाली ठंड के बीच आखिरकार वह पल आया, जब आकाश एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे और तिरंगे को हवा में लहराते देख सुकून और गर्व से भर उठे.करीब 130 किलोमीटर लंबी ट्रैकिंग इस अभियान का सबसे बड़ा इम्तिहान थी. रास्ते में कई बार ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई. तापमान कभी माइनस 7 तो बेस कैंप पहुंचते-पहुंचते माइनस 22 डिग्री तक जा पहुंचा. खाने-पीने के नाम पर चॉकलेट, ड्राईफ्रूट और फल ही सहारा बने, जिनसे शरीर को ऊर्जा मिलती रही. ठंड इतनी तीखी थी कि स्किन बर्न हो गई, मुंह का स्वाद चला गया और हल्का बुखार भी चढ़ आया, लेकिन आकाश का हौसला डगमगाया नहीं. तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद सुबह 11 बजे आकाश ने एवरेस्ट बेस कैंप पर कदम रखा और तिरंगा फहराकर शाहपुरा का नाम दुनिया की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NRNarayan Roy
FollowDec 30, 2025 13:27:370
Report
CDChampak Dutta
FollowDec 30, 2025 13:26:590
Report
ADAnup Das
FollowDec 30, 2025 13:26:240
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowDec 30, 2025 13:26:13Howrah, West Bengal:বাঁকুড়া থেকে ফিরলেন মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়।হেলিকপ্টারে ডুমুরজলা হেলিপ্যাড গ্রাউন্ডে এলেন।এখান থেকে নবান্নের উদ্যেশ্যে রওনা দেন।সাংবাদিকদের কিছু বলেননি।
0
Report
JSJagmeet Singh
FollowDec 30, 2025 13:25:230
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 30, 2025 13:23:32Noida, Uttar Pradesh:विंध्याचल मंदिर में आरती का विजुअल है
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 30, 2025 13:23:220
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 30, 2025 13:23:020
Report
0
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 30, 2025 13:21:540
Report
0
Report
0
Report
RMRam Mehta
FollowDec 30, 2025 13:20:390
Report