Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
नोएडा LPG डीलरों में कालाबजारी पर प्रशासन की कड़ी पकड़
DKDeepesh Kumar
Mar 16, 2026 13:02:25
Noida, Uttar Pradesh
LPG के कालाबजारी की शिकायत पर जी न्यूज ने नोएडा के कई LPG डीलरों और वेंडरों की पड़ताल की .. लोगों की शिकायत थी कि अभी भी आपदा में अवसर की तलाश में LPG डीलर और वेंडर लगे हुए हैं.. मुनाफेखोरी के चक्कर में घरेलू सिलेंडर की कीमत तीगुने चौगुने ले रहे हैं.. लेकिन मौके पर कुछ और ही तस्वीर निकली.. प्रशासन की मुस्तैदी से सोमवार को लगभग लगभग खुलेआम हो रही कालाबजारी पर लगाम लग गया.. हलांकि लोग-बाग अब भी कह रहे हैं जिनको जानते नहीं हैं उनकों सिलेंडर देते ही नहीं है.. जिनको जानते हैं जिनका बुकिंग नहीं है उनसे 2500-3000 रुपया लिया जा रहा है.. इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी सोमवार को कम दिखी.. नोट- कालाबजारी की कोई शिकायत नहीं मिली है कैमरे पर..
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Mar 16, 2026 14:15:30
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चिलुआताल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर chढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल स्कूटी सवार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दरअसल यह पूरा मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के मनीराम चिउटहा के पास का है, जहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार फिल्मों अंदाज में डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल स्कूटी सवार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। फिलहाल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Mar 16, 2026 14:15:17
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में आज एक दो वर्षी मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जब एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने घर के बाहर खेलते हुए दो वर्षीय मासूम को बाइक से रौंद दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव की है, जहां राहुल नाम के रहने वाले व्यक्ति के 2 वर्षीया बेटे पियूष घर के बाहर खेल रहा था तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम को टक्कर मार दी। नाजुक अवस्था में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राहुल ने बताया कि एक बाइक तेज रफ्तार से आई, जिसमें तीन लोग सवार थे; बाइक ने मासूम को रोक दिया था। तीनों बाइक सवार बहुत तेज गति में थे और बाइक उनके बेटे के पेट से निकल गई।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 14:10:26
Kaisarganj, Uttar Pradesh:बहराइच जिले के कैसरगंज थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी के आभूषण और नकद रुपए बरामद हुए हैं। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने बताया थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला और चौकी प्रभारी हरनी ब्रिजेश कुमार की टीम ने फारूक खान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से सात थान सोने-चांदी के गहने और 7,200 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 22 फरवरी को ग्राम सलाहपुर में मुश्ताक के घर चोरी की थी। वह इन गहनों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
381
comment0
Report
Mar 16, 2026 14:08:25
241
comment0
Report
Mar 16, 2026 14:07:00
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां/सीतापुर। सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसान, मजदूर और व्यापारी के हितों की अनदेखी कर रही है और देश में गैस की किल्लत भी सरकार की विफलता का परिणाम है। वह बिसवां तहसील परिसर स्थित शहीद पार्क में मनरेगा बचाओ रथ यात्रा के आयोजक डॉ. आर.पी. वर्मा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने तहसील से मनरेगा बचाओ यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डॉ. आर.पी. वर्मा ने कहा कि मनरेगा कमजोर होने से गांवों में रोजगार संकट बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृज बिहारी ने किया। कार्यक्रम में सुनीला रावत, शिव प्रकाश सिंह, काशीराम भार्गव, विजय अवस्थी अब्दुल करीम अंसारी हसीना खातून करीम अंसारी शिव कुमार कठेरिया सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
193
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 16, 2026 14:02:42
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) FMD रोग प्रतिरोधक टीकाकरण के सातवें चरण का आगाज, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया शुभारंभ, श्रीरामदेव गौशाला में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, पशु पालन विभाग राजस्थान की ओर से चलाया जा रहा है टीकाकरण अभियान, दो माह तक चलेगा टीकाकरण अभियान, दो करोड़ बत्तीस लाख पशुधन का टीकाकरण करने का रखा गया है लक्ष्य, पशु पालन विभाग निदेशक सुरेश मीणा, पालिका उपाध्यक्ष अजय चौहान, पद्मश्री मुन्ना मास्टर रहे मौजूद। बगरू (जयपुर) एंकर... राजस्थान में पशुधन को स्वस्थ रखने ओर पशु पालकों की समृद्धि के लिए केंद्र ओर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनों के तहत आज राजधानी जयपुर के बगरू कस्बे में स्थित श्री रामदेव गौशाला में राज्य स्तरीय खुरपका मुंहपका रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का आगाज डेयरी एवं पशुपालन कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। पशु पालन विभाग राजस्थान सरकार की ओर से एफएमडी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान के सातवें चरण में प्रदेश के 2 करोड़ 32 लाख पशुधन का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है, पशु पालन विभाग के निदेशक सुरेश मीणा ने बताया कि यह अभियान 16 मार्च से 16 मई तक चलाया जाएगा, पशुधन में गौवंश ओर भैंसवंश में होने वाले खुरपका-मुंहपका रोग का 2030 तक संपूर्ण उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा गया है, श्री रामदेव गौशाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान के किसान ओर पशुपालकों की बेहतरी के लिए केंद्र ओर राज्य सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, गौवंश व भैंसवंश में होने वाले खुरपका-मुंहपका रोग का संपूर्ण उन्मूलन करने के उद्देश्य से एफएमडी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, आज इस अभियान के सातवे चरण का शुभारंभ किया है, उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों ओर कार्मिको से टीकाकरण अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने की अपील की है, इस दौरान केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने गौमाता की सेवा कर आरती की ओर प्रदेश के किसानों ओर पशुपालकों की खुशहाली की कामना की, कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के निदेशक सुरेश मीणा, संयुक्त निदेशक हनुमान मीणा, बगरू नगर पालिका के उपाध्यक्ष अजय चौहान, पद्मश्री मुन्ना मास्टर, निवर्तमान दहमीकलां सरपंच गणेश कुमावत सहित पशुपालक एवं ग्रामीण मौजूद रहें。 बाइट - जोराराम कुमावत, डेयरी एवं पशुपालन मंत्री।
409
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 16, 2026 14:02:19
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुट गई है। प्रदेश के पंचायत और निकाय चुनाव भले ही कानूनी और सियासी दांव-पेंच में फंसे हुए हों, लेकिन कांग्रेस की ओर से पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस को उम्मीद है कि निकाय और पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर वह ढाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकेगी। ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है और पार्टी उसी वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। निकाय और पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए कांग्रेस इस बार अलग-अलग रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस की ओर से निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह समझाया जा रहा है कि किस तरह से चुनाव लड़ना है और संगठन को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत करना है। कांग्रेस को उम्मीद है कि अगर निकाय और पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन रहा तो प्रदेश की सत्ता का रास्ता भी यहीं से निकलेगा। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव फिलहाल सियासी और कानूनी दांव-पेंच में फंसे हुए हैं, जिसके चलते अभी यह तय नहीं है कि चुनाव कब होंगे। इसके बावजूद कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैयार करने की जिम्मेदारी राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन राजस्थान को सौंपी गई है। कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। शॉर्ट फॉर्मेट के अनुसार नेताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जब भी प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव होंगे, तब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मैदान में कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। बाइट — डॉ. सीबी यादव, प्रदेश अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन राजस्थान
155
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 16, 2026 14:01:52
261
comment0
Report
Advertisement
Back to top