Back
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय-पंचायत चुनाव के लिए मजबूत प्रशिक्षण कैंप शुरू कर दिए
VSVishnu Sharma1
Mar 16, 2026 14:02:19
Jaipur, Rajasthan
प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुट गई है।
प्रदेश के पंचायत और निकाय चुनाव भले ही कानूनी और सियासी दांव-पेंच में फंसे हुए हों, लेकिन कांग्रेस की ओर से पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस को उम्मीद है कि निकाय और पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर वह ढाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकेगी।
ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है और पार्टी उसी वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। निकाय और पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए कांग्रेस इस बार अलग-अलग रणनीति पर काम कर रही है।
कांग्रेस की ओर से निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह समझाया जा रहा है कि किस तरह से चुनाव लड़ना है और संगठन को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत करना है। कांग्रेस को उम्मीद है कि अगर निकाय और पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन रहा तो प्रदेश की सत्ता का रास्ता भी यहीं से निकलेगा।
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव फिलहाल सियासी और कानूनी दांव-पेंच में फंसे हुए हैं, जिसके चलते अभी यह तय नहीं है कि चुनाव कब होंगे। इसके बावजूद कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैयार करने की जिम्मेदारी राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन राजस्थान को सौंपी गई है।
कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। शॉर्ट फॉर्मेट के अनुसार नेताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि जब भी प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव होंगे, तब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मैदान में कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
बाइट — डॉ. सीबी यादव, प्रदेश अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन राजस्थान
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 16, 2026 15:05:490
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 16, 2026 15:05:370
Report
0
Report
RCRAmesh Chandra
FollowMar 16, 2026 15:05:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 16, 2026 15:04:590
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 15:04:410
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 16, 2026 15:04:280
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 16, 2026 15:03:550
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 16, 2026 15:03:330
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 16, 2026 15:03:040
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 16, 2026 15:02:440
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 16, 2026 15:02:350
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 15:02:180
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 15:02:080
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 15:01:330
Report