Back
बलरामपुर में कोहरे के बीच रेडियम पट्टियाँ और तिरंगा लाइट से सुरक्षा बढ़ी
PTPawan Tiwari
Jan 05, 2026 14:25:13
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर नगर क्षेत्र में शीत ऋतु में लगातार पड़ रहे घने कोहरे को देखते हुए नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने एक सराहनीय पहल की है। नगरवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर की सभी प्रमुख सड़कों पर विद्युत पोलों पर रेडियम पट्टियां और तिरंगा लाइट लगाए गए हैं, जिससे कम दृश्यता की स्थिति में भी सड़क किनारे लगे पोल स्पष्ट रूप से दिखाई दें। यह कार्य नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में तेज गति से पूरा कराया गया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी. सिंह बैस ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। नगर पालिका द्वारा तुलसीपुर रोड, गोंडा रोड, उतरौला रोड, बहराइच रोड सहित नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर हजारों विद्युत पोलों पर रेडियम पट्टियां एवं तिरंगा लाइट लगाई गई हैं। इन लाइटों और रेडियम की मदद से रात के समय और घने कोहरे में भी सड़क किनारे लगे पोल दूर से ही नजर आने लगेंगे, जिससे वाहन चालकों को मार्ग का सही अनुमान होगा और टकराव की घटनाओं में कमी आएगी। नगरवासियों और वाहन चालकों ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस व्यवस्था से खासतौर पर रात के समय और सुबह के वक्त आवागमन अधिक सुरक्षित हो गया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा और सुविधा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और जनहित से जुड़े अन्य कार्य निरंतर कराए जाएंगे, ताकि बलरामपुर नगर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
कन्नौज ब्रेकिंग न्यूज़ : बाइकों की हुई आमने सामने की भिड़ंत मे एक युवक की मौके पर हुई मौत दूसरा घायल
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowJan 07, 2026 06:02:590
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 07, 2026 06:02:390
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 07, 2026 06:02:040
Report
AMALI MUKTA
FollowJan 07, 2026 06:01:400
Report
SKSudarshan Khillare
FollowJan 07, 2026 06:01:090
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 07, 2026 06:00:380
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowJan 07, 2026 06:00:210
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 05:51:140
Report
KMKuldeep Malwar
FollowJan 07, 2026 05:50:560
Report
PDPradyut Das
FollowJan 07, 2026 05:50:400
Report