भदराड़े की गुलदांडा में बर्फबारी, पर्यटन उद्योग को मिली नई उछाल
Forest Block, Another spell of fresh snowfall has transformed the picturesque Guldanda meadow in Jammu and Kashmir’s Bhaderwah into a breathtaking winter paradise, attracting a large number of tourists and giving a major boost to local winter tourism. The high-altitude destination, known for its scenic beauty, witnessed live snowfall, drawing visitors from across the country and creating a vibrant and festive atmosphere. Tourists from places including Jammu, Mumbai, Delhi and Ludhiana were seen enjoying the pristine, snow-covered landscapes and the unique experience of live snowfall. Speaking on the occasion, hotelier Manish Kotwal said that snowfall plays a crucial role in winter tourism. He added that the long wait has finally ended as 2nd spell of snowfall is not less than a omen for us and expressed hope for more snowfall in the coming days, which would attract additional visitors and provide a significant boost to the local economy. Meanwhile, a group of tourists from Jammu, while playing in the fresh snow, expressed excitement over witnessing live snowfall. They said their dream of experiencing snowfall had finally come true, describing their visit as a “paisa wasool trip” and calling Bhaderwah a truly memorable destination.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वेदांता के खिलाफ प्रभावित परिवारों का फूटा आक्रोश,,21 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी,,,
Upani, Chhattisgarh:वेदांता थर्मल पावर सक्ती (एथेना) परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सक्ती को निराकरण की मांग की है। प्रभावित परिवारों ने बकाया मासिक भत्ता, रोजगार, गेट पास तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। परियोजना से प्रभावित परिवारों को पूर्व में निर्धारित मासिक भत्ता/राशि का भुगतान किया जाता था, लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा लंबे समय से कुछ परिवारों का भुगतान बिना उचित सूचना के रोक दिया गया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि 7 सितंबर 2026 को कंपनी प्रबंधन से मौखिक चर्चा के दौरान सात दिन के भीतर बकाया राशि का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। प्रभावित परिवारों ने ज्ञापन में प्रमुख रूप से करीब 30-35 परिवारों के बकाया भत्ते का भुगतान कर पात्र परिवारों के नाम जोड़े जाने, प्रभावित ग्राम सिंधीतराई सहित अन्य प्रभावित गांवों के पात्र परिवारों एवं खाताधारकों को कंपनी में रोजगार तथा आवश्यक गेट पास उपलब्ध कराए जाने, रेलवे से संबंधित पात्र प्रभावित परिवारों को बकाया भत्ता एवं बोनस की राशि दिलाने, परियोजना/प्रबंधन में रहने वाले किसानों के अलग-अलग खातों के अनुसार पात्रता के आधार पर भत्ता एवं रोजगार संबंधी लाभ दिए जाने, अधिकृत मंदिरों की सेवा भूमि से संबंधित पात्र खाताधारक परिवारों का बंद किया गया मासिक भत्ता पुनः शुरू कर पूर्व बकाया राशि का भुगतान किए जाने, प्रभावित परिवारों के करीब 27-28 लोगों को वर्तमान में ठेकेदारी प्रथा के तहत दिए गए रोजगार को वेदांता थर्मल पावर में स्थायी नौकरी/रोजगार में परिवर्तित किए जाने, प्रभावित गांवों के स्थानीय ठेकेदारों को उनकी योग्यता के अनुसार ठेकेदारी कार्यों में प्राथमिकता दिए जाने की मांगे रखी हैं। ज्ञापन में प्रभावित परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो 21 सितंबर 2026, सोमवार से कंपनी के मुख्य द्वार के सामने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी प्रबंधन की होने की बात कही गई है। प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई एवं लंबित समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में संदिग्ध मौत: खेत में मिली लाश, परिजनों के आरोप
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत की खबर है। खेत में लाश मिली है और परिजन गंभीर आरोप लगा रहे हैं कि रोज शराब पीने के लिए रोज़ जाने वाला युवक मौत के पीछे हत्या का हाथ हो सकता है या फिर शराब पीने से मौत हुई है। मौके पर पुलिस पहुंची, डीएसपी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और FSL टीम बुलायी गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है, जाँच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।0
0
Report
जालौन में 9 करोड़ हेरोइन केस: कोर्ट ने दो को 20-20 साल की सजा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में न्यायालय का बड़ा फैसला, कोर्ट ने दो दोषियों को 20-20 साल की सुनाई सजा, एक व्यक्ति बरी, आटा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर करीब 5 साल पहले पकड़ी गई 9 करोड़ रुपये की हेरोइन, आरोपी ट्रक चालक और कंडक्टर ट्रक की स्टपनी में छिपाकर करते थे हेरोइन की तस्करी, हेरोइन तस्करी के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सुनाई 20-20 साल की सजा, दोनों आरोपियों पर लगाया गया 2-2 लाख रुपये का जुर्माना , तीसरे आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर कोर्ट ने किया बरी, गैंगस्टर कोर्ट के विशेष न्यायाधीश भारतेंदु सिंह ने सुनाया फैसला, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के उकासा टोल प्लाजा का मामला।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में भाजपा नेता के प्लॉट में विस्फोट: डीआईजी ने मौके का निरीक्षण किया
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में भाजपा नेता के प्लाट में हुए विस्फोट मामले में डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण। असोह गांव के पास भाजपा नेता जगदीश गौतम के प्लॉट में हुए रहस्यमयी विस्फोट के मामले में मंगलवार को चित्रकूट धाम मंडल बांदा के डीआईजी राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराए जाने की बात कही। डीआईजी राजेश एस ने बताया कि जिस स्थान पर विस्फोट हुआ है, वह एरिया चारों तरफ से बाउंड्री वॉल से घिरा हुआ है। घटनास्थल से किसी अज्ञात व्यक्ति के दो पैर अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए हैं। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर एक गड्ढा भी बन गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि विस्फोटक सामग्री को हैंडल करने के दौरान संबंधित व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ होगा। हालांकि विस्फोटक क्या था और इसे वहां किस उद्देश्य से लाया गया था, इसका पता फोरेंसिक जांच और पुलिस की तफ्तीश के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डीआईजी ने बताया कि मामले की जांच और जल्द खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल और आसपास से जुटाए गए एविडेंस फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। दो दिन पहले हुआ था तेज धमाका। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता जगदीश गौतम के प्लॉट में दो दिन पहले जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि विस्फोट आखिर हुआ कहां है। आसपास के लोगों ने पहले आशंका जताई कि शायद किसी वाहन का टायर फटा होगा या कहीं आकाशीय बिजली गिरी होगी। लेकिन अगले दिन खेत में एक अज्ञात व्यक्ति के पैर पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की कई जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल की जांच की गई और फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इन एविडेंस को जांच के लिए भेजा गया है। आखिर कौन था धमाके के पीछे? अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा नेता के प्लॉट में विस्फोट करने वाला शख्स आखिर कौन था? अगर पुलिस की प्रारंभिक आशंका सही है और मृतक व्यक्ति विस्फोटक को हैंडल करते समय हादसे का शिकार हुआ, तो सवाल यह भी है कि वह व्यक्ति वहां इतनी शक्तिशाली विस्फोटक सामग्री लेकर क्यों पहुंचा था? उसने भाजपा नेता के प्लॉट को ही क्यों चुना? क्या उसका मकसद कोई साजिश थी या वह किसी अन्य उद्देश्य से विस्फोटक सामग्री लेकर वहां पहुंचा था? विस्फोटक सामग्री कहां से आई और इसे वहां तक कौन लेकर आया? इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस ने कई टीमें गठित कर मामले की तह तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। बाइट — राजेश एस, डीआईजी, चित्रकूट धाम मंडल0
0
Report
मेरठ: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट गैस लीकेज से इलाक़े में दहशत, लोग परेशान
मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज, इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, पल्लवपुरम फेज 2 का मामला0
0
Report
TL-RAC कंट्रोल पर रेलवे यूनियन का जयपुर समेत कई शहरों में विरोध
Jaipur, Rajasthan:ट्रेन लाइटिंग (टीएल) और आरएसी यूनिट स्टाफ के कंट्रोल का विवाद। उत्तर-पश्चिम रेलवे में बढ़ रहा विवाद, आज हुए विरोध प्रदर्शन। NWREU और UPRMS से जुड़े रेलकर्मियों ने जयपुर में प्रदर्शन किया। यूनियन ने जयपुर के अलावा अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, हिसार, लालगढ़, श्रीगंगानगर, आबूरोड, रानी, ब्यावर, सिरसा, खातीपुरा, हनुमानगढ़ और भिवानी में विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ऑफिस से स्टेशन होते हुए कैरिज-विद्युत डिपो तक रैली निकाली। खातीपुरा स्टेशन पर प्रयागराज सुपरफास्ट (12404) पर भी विरोध किया। यूनियन महामंत्री मुकेश माथुर ने कहा, अस्थाई तौर पर TL-RAC का कंट्रोल सीनियर डीएमई को दिया गया, लेकिन इससे कर्मचारियों की पदोन्नति और पदस्थापना प्रभावित हो रही। प्रदर्शन में यूनियन के मंडल अध्यक्ष केएस अहलावत, मंत्री राकेश यादव, नरेंद्र चाहर, गोपाल मीना, राजेश वर्मा, देशराज सिंह रहे शामिल।0
0
Report
Advertisement
ABVP का प्रदर्शन: मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव तुरंत बहाल करें
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव तुरंत बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिषद के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ABVP ने बताया कि प्रदेश में साल 2017 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं, जिससे युवा छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। सीधी-सिंहगरौली जिले के ABVP संयोजक निखिल वर्मा ने कहा कि लंबे समय से चुनाव न होने के कारण छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि यह छात्रों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे छात्रों को अपनी समस्याओं को सही मंच पर रखने का अवसर मिलता है। ABVP ने ज्ञापन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों और लिंगदोह समिति की सिफारिशों का हवाला दिया है। परिषद ने याद दिलाया कि सरकार ने पहले चुनाव कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। परिषद ने सरकार से जल्द से जल्द चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने की मांग की है।0
0
Report
गोपद नदी में 13 वर्षीय बच्ची की डेडबॉडी बरामद: जांच जारी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली... गोपद नदी में लापता 13 वर्षीय मासूम का शव बरामद... कल मवेशी चराने के दौरान नदी में नहाने गई थी बच्ची... नहाने के दौरान अचानक हो गई थी लापता.... परिजनों की सूचना पर शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन... होमगार्ड और SDERF की टीम ने नदी में चलाया अभियान... आज नदी के किनारे से बरामद हुई मासूम की डेडबॉडी... पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा... मामले की जांच शुरू, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार... कुन्दवार चौकी क्षेत्र का मामला.... सिंगरौली...मवेशी चराने के दौरान गोपद नदी में नहाने गई 13 वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गई थी। घटना के बाद से होमगार्ड और SDERF की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आज नदी के किनारे से बच्ची का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार हर्रा गांव निवासी सुशीला सिंह, पिता रामलाल सिंह कल दोपहर मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान वह गोपद नदी में नहाने गई, जहां अचानक लापता हो गई। परिजनों की सूचना के बाद होमगार्ड और SDERF की टीम ने नदी में खोजबीन शुरू की। सर्च ऑपरेशन के दौरान आज टीम को बच्ची की डेडबॉडी नदी के किनारे बरामद हुई। टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि कुन्दवार चौकी पुलिस मामले की हर एंगल पर जांच शुरू करदी है..0
0
Report
जयपुर की 38वीं शोभायात्रा में रोबोट ने गणपति के नगर भ्रमण को आयाम दिया
Jaipur, Rajasthan:आगे हाथी-घोड़े और बैंडबाजे... पीछे देवी-देवताओं की झांकियां और चारों तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष। इस बार प्रथम पूज्य के नगर भ्रमण में एक तस्वीर ऐसी थी, जिसने श्रद्धालुओं को ठिठकने पर मजबूर कर दिया। बप्पा की सेवा में इस बार रोबोट भी नजर आए। एक रोबोट श्रद्धालुओं पर जल का छिड़काव करता चला तो दूसरा गणपति को पहनाने के लिए माला लेकर शोभायात्रा में आगे बढ़ता रहा। ऋषि पंचमी पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर से निकली 38वीं शोभायात्रा में पहली बार ‘मेक इन इंडिया’ रोबोट शामिल किए गए। फायर फाइटिंग रोबोट ‘कृष्णा’ ने श्रद्धालुओं पर जल का छिड़काव किया, जबकि ह्यूमनॉयड रोबोट ‘सोना’ गणेश प्रतिमा के लिए माला लेकर चला। खास बात यह रही कि दोनों रोबोट जयपुर में ही क्लब फर्स्ट रोबोटिक्स ने तैयार किए हैं। सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा के बीच आधुनिक तकनीक का यह मेल लोगों के लिए नया अनुभव रहा। मोती डूंगरी गणेश मंदिर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ और मंदिर महंत पं. कैलाश शर्मा ने आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। जेएलएन मार्ग पहुंचते-पहुंचते शोभायात्रा के साथ 80 से ज्यादा झांकियों का कारवां जुड़ गया। इनमें 20 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक झांकियां थीं। सांगानेरी गेट से जौहरी बाजार तक पहुंचते ही माहौल उत्सव में बदल गया। मार्ग पर करीब हर 100 मीटर पर स्वागत मंच बनाए गए थे। कहीं आरती हुई तो कहीं छतों और बरामदों से पुष्प वर्षा की गई। झांकियों में गणपति के अलग-अलग स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। पृथ्वी पर नृत्य करते गणेशजी, पिता शिव की पीठ पर खेलते बाल गणेश, नीले घोड़े पर सवार गणपति और शेषनाग पर नृत्य करते बप्पा के स्वरूप दिखाई दिए। रिद्धि-सिद्धि के साथ घूमर नृत्य की झांकी ने भी राजस्थानी रंग बिखेरा। गणेश चतुर्थी पर मंदिर में दर्शन देने के बाद ऋषि पंचमी पर प्रथम पूज्य पिता शिव, मां पार्वती, पत्नी रिद्धि-सिद्धि और पुत्र शुभ-लाभ सहित देवी-देवताओं के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी की ओर बढ़ते हुए श्रद्धालुओं का हुजूम बढ़ता गया। जगह-जगह प्रसाद वितरण हुआ। देर रात शोभायात्रा गढ़ गणेश मंदिर पहुंची, जहां महंत प्रदीप औदीच्य ने आरती की। हाथी-घोड़े, बैंडबाजे, देवी-देवताओं की झांकियां और उनके बीच चलता ह्यूमनॉयड रोबोट इस बार गणपति के नगर भ्रमण की यही सबसे अलग तस्वीर रही। छोटीकाशी की पुरानी परंपरा में जयपुर की नई तकनीक जुड़ी तो बप्पा की 38वीं शोभायात्रा आस्था के साथ इनोवेशन का भी कारवां बन गई।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह पुलिस की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल: कोयला माफिया से जुड़े ट्रक जब्त
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. गांवा थाना पुलिस ने 30 लाख से अधिक मूल्य के कोयला लोड दो ट्रकों को जब्त कर पिछले तीन दिनों से गुपचुप तरीके से छिपा कर रखा हुआ है. हैरानी की बात यह है कि इसकी सूचना जिले के वरीय अधिकारी एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार तक को नहीं है. सोमवार को जब्त किए गए दोनों ट्रकों का वीडियो अब सामने आया है, जिसके बाद पुलिस की इस गोपनीय कार्रवाई की पोल खुल गई है. बड़े माफिया का कनेक्शन सूत्रों की मानें तो जब्त दोनों ट्रक धनबाद के एक कुख्यात कोयला माफिया के हैं, जिसके तार एक बड़े राजनीतिक रसूखदार से जुड़े बताए जा रहे हैं. कोयला लोड ट्रक धनबाद से बिहार के नवादा जा रहे थे, लेकिन नवादा में कहां डंप होना था, इसका कोई अता-पता नहीं. जब इस पूरे मामले पर गांवा थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार से सवाल किया गया, तो उनका जवाब और भी संदेहास्पद था. थाना प्रभारी ने कहा- चालक ने जो इनवॉयस बिल दिया है, उसका सत्यापन कराया जा रहा है, एक अधिकारी को भेजा गया है. सवाल यह है कि एक बिल के सत्यापन में तीन दिन कैसे लग सकते हैं. क्या थाना में बैठकर सेटिंग का खेल चल रहा है. तीन दिन तक ट्रकों को गुपचुप रखना, वरीय अधिकारियों को अंधेरे में रखना और फिर जांच का बहाना बनाना, कहीं यह अवैध कोयला कारोबारियों को बचाने की साजिश तो नहीं.0
0
Report
रतनपुर पंचायत भवन की दीवारों में दरार, निर्माण गुणवत्ता पर उभरे सवाल
Jamui, Bihar:जमुई : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पंचायत सरकार भवन योजना के तहत गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरारें सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भवन अभी पूरी तरह उपयोग में भी नहीं आया है और कई दीवारों पर दरारें दिखाई देने लगी हैं। लिहाजा ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।\nकई दीवारों में दिख रही दरार\nस्थानीय लोगों के अनुसार भवन की कई दीवारों में दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। दरअसल, निर्माण के दौरान ही दीवारों में दराज आने से ग्रामीण भवन की मजबूती और टिकाऊपन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब भवन अभी उपयोग में भी नहीं आया है तो आने वाले समय में इसकी स्थिति क्या होगी, यह चिंता का विषय है। क्योंकि पंचायत सरकार भवन का उद्देश्य पंचायतवासियों को आरटीपीएस, जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र समेत विभिन्न सरकारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।\nदरार देखने पहुंचे वार्ड सदस्य, कर्मी से हुई नोकझोंक\nरतनपुर पंचायत के वार्ड सदस्य अजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की लगातार मिल रही थी शिकायत इसके बाद आज हमने सोचा कि जाकर खुद पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करें इसके बाद पंचायत सरकार भवन देखने पहुंचे थे। इस दौरान संवेदक के कर्मी ने अंदर से गेट बंद कर दिया और कहा कि अभी काम चल रहा है, इसलिए किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं है। बाहर से दीवारों में दरारें दिखाई देने के बाद वार्ड सदस्य और ग्रामीणों ने सवाल उठाए, जिसके बाद संवेदक के कर्मी के साथ नोकझोंक भी हुई।\nवार्ड सदस्य का आरोप है कि भवन के अंदर दीवारों में जहां दरारें पड़ी हैं, वहां पुट्टी और सीमेंट से उन्हें भरने का प्रयास किया जा रहा था। इसी कारण अंदर जाने से रोका जा रहा था। मामले के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और वे निर्माण कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं।\nकनीय अभियंता बोले- फ्लाई ब्रिक्स के कारण आया क्रैक\nपूरे मामले पर योजना विभाग के कनीय अभियंता रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि फ्लाई ब्रिक्स होने के कारण क्रैक आया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से संवेदक को इसे जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल काम चल रहा है और बहुत जल्द दरारों को ठीक करा दिया जाएगा।\nमंत्री के निर्देश के बाद भी गुणवत्ता पर सवाल\nपंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश के हालिया निरीक्षण और पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर दिए गए निर्देश के बाद भी जिले में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। लिहाजा रतनपुर पंचायत सरकार भवन की दीवारों में निर्माण के दौरान ही आई दरारें अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। दरअसल, मंत्री के निरीक्षण और निर्देश के बावजूद यदि निर्माण कार्य में ऐसी खामियां सामने आती हैं तो यह देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदारी किसकी तय होती है।\nहालांकि विभागीय अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर दरारों को ठीक कराने की बात कह रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि केवल दरारों की मरम्मत कराने के बजाय पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। बहरहाल, अब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि भवन में आई दरार का वास्तविक कारण क्या है और निर्माण में कहीं मानकों की अनदेखी हुई है या नहीं।\nबाइट......अजीत कुमार वार्ड पार्षद, रतनपुर पंचायत0
0
Report
इंदर परमार के बंगले के बाहर धरना जारी, राजनीति गर्माहट बढ़ी
Bhopal, Madhya Pradesh:उच्च शिक्षा मंत्री इंदर परमार के बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन जारी0
0
Report
Advertisement
मोदी के 25 वर्ष सेवा-समर्पण के अवसर पर बिहार में दीप प्रज्वलन, ‘आशीर्वाद का दीया’
Darbhanga, Bihar:पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संंकल्प पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ 17 सितंबर को शाम सात बजे बिहार के घर-घर में होगा दीप प्रज्वलन दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को शाम सात बजे पूरे बिहार में एक साथ दीप प्रज्वलन से होगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से भी अपने घरों में दीप जलाने की अपील की है। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान प्रधानमंत्री के प्रति जनता के स्नेह, विश्वास और आभार की अभिव्यक्ति है। सांसद ने आम लोगों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। भाजपा के अनुसार अभियान के तहत बिहार में 2.50 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सेवा चित्र, सेवा स्मरण, सेवा ज्योति यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर #AashirwadKaDiya के माध्यम से भी अभियान का प्रचार किया जाएगा।0
0
Report
बनारसी घाट के पास मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश; महिला सहित गिरफ्तार
Barh, Bihar:बाढ़ थाने की पुलिस ने बनारसी घाट के पास एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। बनारसी घाट से कौशल और एक महिला को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से कई निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस के अलावा कट्टा बनाने का औजार भी बरामद किया गया है। वह अपने पास देसी हथियारों को स्टॉक नहीं करता था। वह ग्राहकों से ऑर्डर लेकर तुरंत कट्टों की सप्लाई कर देता था。0
0
Report
खाटूश्यामजी में झमाझम बारिश से सड़कें दरिया, जलभराव से लोगों की परेशानी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगर में मंगलवार को दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शाम होते-होते अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए और देखते ही देखते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। कई सड़कें बारिश के पानी से दरिया में तब्दील हो गईं और निचले इलाकों में पानी का भराव हो गया। खाटूश्यामजी में शाम के समय हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। कई स्थानों पर गंदे पानी की नालियों का कीचड़ और गंदगी सड़कों पर आ गई जिसके चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाबा श्याम के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी कई जगह गंदे पानी और कीचड़ से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा। नगर के निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों को जलभराव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर बार यही स्थिति बनती है। हालांकि, बारिश से मौसम सुहावना हो गया और दिनभर की गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं बरसात होने से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली। किसानों को उम्मीद है कि बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।0
0
Report
Advertisement
