Back
SIR ड्राफ्ट से 41.85 लाख वोट कटे, BJP-Congress के आरोप तेज
VSVishnu Sharma1
Dec 18, 2025 14:06:29
Jaipur, Rajasthan
प्रदेश में जारी SIR के पहले ड्राफ्ट में 41.85 लाख वोट कट गए हैं। SIR की प्रक्रिया में कटे वोटों को लेकर बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि घुसपैठियों के वोट कटे हैं। कांग्रेस बीजेपी पर गलत तरीके से वोट काटने का आरोप लगा रही है।
प्रदेश में SIR की प्रक्रिया के तहत 199 विधानसभाओं में 41.85 लाख वोट कट गए हैं। SIR की प्रक्रिया में कटे वोटों पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि SIR की प्रक्रिया में उन्हीं लोगों के नाम कटे हैं जो दूसरे राष्ट्र के नागरिक थे, अवैध तरीके से सीमा पार कर देश में आए थे और यहां गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में शामिल हो गए थे। या फिर उनके नाम काटे गए हैं जो दुनिया छोड़कर चले गए हैं पलायन और दो जगह वोटर लिस्ट में नाम था उन लोगों के नाम कटे। सही व्यक्ति का नाम नहीं कटा।
SIR के ड्राफ़्ट में प्रदेश की 199 विधानसभाओं से 41.85 लाख वोट कटे
वोट कटने को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
बीजेपी का दावा — घुसपैठियों, अवैध विदेशी नागरिकों, मृत और पलायन कर चुके लोगों के नाम हटे
किसी भी सही और पात्र मतदाता का नाम नहीं कटा- बीजेपी
कांग्रेस ने SIR की टाइमिंग पर उठाए सवाल, कहा — अभी जरूरत नहीं थी
कांग्रेस का आरोप — प्रक्रिया में जल्दबाजी, लोगों को पर्याप्त समय नहीं दिया
1 साल 6 महीने का वक्त मिलता तो जरूरी नाम नहीं कटते- कांग्रेस
कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप
कांग्रेस का सरकार से सवाल — अगर इतने घुसपैठिए थे तो कितने पकड़े गए
कांग्रेस का ऐलान — हर नाम की वेरिफिकेशन होगी, गलत कटे नाम जुड़वाए जाएंगे
कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि SIR की जरूरत अभी प्रदेश में नहीं थी। इतनी जल्दी क्यों की गई। थोड़ा समय लोगों को देना चाहिए था। हमे इस पर एतराज है। इतनी जल्दबाजी की क्याNeed थी। 1 साल 6 महीने का समय देते तो बहुत से जरूरी नाम नहीं कटते। कांग्रेस एक्सरसाइज कर रही है, जो गलत तरीके से नाम काटे गए हैं उनके खिलाफ आपत्ति दर्ज की जाएगी।माइनॉरिटी और कांग्रेस के वोट बैंक के साथ छेड़छाड़ के सवाल पर कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि भाजपा जो कर सकती थी उन्होंने वह किया। डेमोक्रेसी को खत्म करने के लिए जो कुछ किया जा सकता है, वो बीजेपी ने किया।कांग्रेस जनता की आवाज बनकर काम करती है। बीजेपी इलेक्शन के लिए काम करती है। इनका एजेंडा इलेक्शन है, हमारा एजेंडा जनता की सेवा है।सरकार बताए बिहार में कितने घुसपैठिए पकड़े गए। यह सब बेकार की बातें हैं। अगर इतनी तादाद में घुसपैठिए घुस बैठे थे तो सरकार बताए 42 लाख में से कितने घुसपैठिए हैं। अगर घुसपैठिए हैं तो फिर सरकार क्या कर रही है।हम सरकार की तरह काम नहीं करेंगे। देश में डेमोक्रेटिक इलेक्शन होने चाहिए, लोकतंत्र जिंदा रहना चाहिए। हम सिर्फ कांग्रेस की विचारधारा के वोट बैंक के लिए काम नहीं करेंगे, सबके लिए काम करेंगे। 36 कौमों के लिए काम करेंगे। राजस्थान की जनता को संवैधानिक अधिकार मिले, उसके लिए हम काम करेंगे。
हर नाम को वेरिफाई करेंगे। जो नाम सही नहीं है उसे हटाने की बात करेंगे और जो नाम सही है उसे जुड़वाने का प्रयास करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTripurari Sharan
FollowDec 18, 2025 15:32:230
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 18, 2025 15:32:030
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 18, 2025 15:30:440
Report
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 18, 2025 15:30:310
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowDec 18, 2025 15:30:180
Report
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की बड़ी साजिश पहले न्यायालय को फिर प्रगनाधिकारी लेखपाल कानूनगो को किया गुमराह
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 18, 2025 15:20:010
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowDec 18, 2025 15:19:460
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 18, 2025 15:19:260
Report