Back
सीकर MD-R रूट बदले को लेकर विधानसभा में घमासान, डोटासरा-वर्मा के बीच तीखी बहस
BDBabulal Dhayal
Feb 24, 2026 10:16:15
Jaipur, Rajasthan
Anchor सीकर की एक सड़क का विधानसभा में मामला खूब गूंजा। जिला सड़क का रूट बदलने पर गोविंद डोटासरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि— मेरे क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ को टालने के लिए मुख्य सड़क को गांव—ढाणियों में घुमाया गया। बीजेपी विधायक गोवर्धन वर्मा डोटासरा पर गलत बोलने का आरोप लगाया। काफी देर तक इस मामले की सदन में चर्चा होती रही
सीकर जिले में मुख्य जिला सड़क यानी मैंन डिस्ट्रिक्ट रोड एमडीआर— का रूट बदलने के मामले की गूंज विधानसभा में सुनाई दी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सवाल उठाए तो बीजेपी विधायक गोवर्धन वर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई डोटासरा के आरोपों को गलत करार दिया। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने डोटासरा को पूरक सवाल करने को ही गलत ठहरा दिया।
डोटासरा ने पूरक सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस राज में यह सड़क एमडीआर घोषित हुई थी, आपने किन कारणों से इसका रूट चेंज किया? मुख्य सड़क को तो छोड़ दिया और ढाणियों में बाएं दाएं घुमाते हुए सड़क का रूट बदल दिया, इसके क्या कारण रहे? क्या यह सही है कि पहले से तय रूट को बदला गया है,
बीजेपी विधायक गोवर्धन वर्मा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि डोटासरा गलत कह रहे हैं, यह सड़क एमडीआर तो हुई ही अब है। एमडीआर पहले घोषित नहीं थी。
डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि जिन्होंने यह सवाल पूछा था वे ही कह रहे हैं कि यह सड़क 2025 में ही एमडीआर घोषित हुई है, इसलिए मैं पूरी जानकारी लेने के बाद ही जवाब दे पाऊंगी。
डोटासरा को स्पीकर ने परंपरा से हटकर पूरक सवाल पूछने की इजाजत दी
प्रश्नकाल में मूल सवाल पूछने वाले को ही दो पूरक सवाल पूछने की इजाजत दी जाती है, नेता प्रतिपक्ष को छोड़कर दूसरे को अनुमति नहीं दी जाती है। इस पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सात साल में पहली बार पूरक सवाल किसी दूसरे विधायक को पूछने की इजाजत दी गई है, यह अपवाद ही रहना चाहिए。
डोटासरा का विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक गोवर्धन वर्मा के विधानसभा क्षेत्र धोद से सटा हुआ है। गोवर्धन इस सड़क का क्रेडिट लेकर अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करना चाहते हैं तो डोटासरा भाजपा सरकार पर लक्ष्मणगढ़ की उपेक्षा का आरोप लगाकर भाजपा को कटघरे में खड़ा करना चाहते हैं। इसलिए डोटासरा ने इस मामले में भाजपा को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 24, 2026 12:39:460
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 12:39:270
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 24, 2026 12:38:380
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 24, 2026 12:38:140
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 24, 2026 12:37:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 24, 2026 12:37:24Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर प्रतिक्रिया
0
Report
1
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 12:34:210
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 24, 2026 12:33:590
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 24, 2026 12:33:400
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 24, 2026 12:33:140
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 24, 2026 12:32:540
Report
0
Report