Back
RCDF ने सरस घी कीमतों में 30 रुपए लीटर बढ़ोतरी, राहत धरी
DGDeepak Goyal
Oct 28, 2025 05:55:05
Jaipur, Rajasthan
Deepak Goyal Location-JPR FOR WEB Deepak Goyal दीपक गोयल-जयपुर महंगाई से राहत देने के केन्द्र सरकार के फैसले का असर अब आमजन तक नहीं रह गया है। केन्द्र की मोदी सरकार ने बीते महीने घी, पनीर समेत कई खाद्य उत्पादों पर जीएसटी घटाकर राहत देने की घोषणा की थी। इसी के बाद राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने भी सरस घी के दामों में 37 रुपए तक की कमी की थी। लेकिन अब राहत को झटका देते हुए RCDF ने सरस घी की कीमतों में 30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू RCDF की नई रेट लिस्ट के अनुसार अब एक लीटर सामान्य सरस घी का पैकेट 551 रुपए के बजाय 581 रुपए में मिलेगा। वहीं गाय का घी 570 रुपए से बढ़कर 600 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह 15 किलोग्राम टिन पैक (सामान्य घी) जो अब तक 603 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा था, अब 633 रुपए प्रति किलोग्राम में मिलेगा। वहीं गाय का घी टिन पैक 622 रुपए से बढ़कर 652 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। केंद्र सरकार ने डेयरी उत्पादों पर घटाई थी जीएसटी 22 सितंबर को केन्द्र सरकार ने दूध से बने उत्पादों पर लगने वाली जीएसटी की दरों को 12% से घटाकर 5% कर दिया था। जिन पर पहले से 5% जीएसटी लग रही थी, उन्हें शून्य (0%) कर दिया गया था। इस फैसले के बाद सरस घी (सामान्य) की कीमत 588 रुपए से घटकर 551 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। जनता के बजाय कंपनियों ने उठाया जीएसटी का फायदा सरकार ने इस निर्णय को ‘जीएसटी उत्सव’ के रूप में प्रचारित किया था और दावा किया था कि इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। लेकिन बाजार में हालात उलट दिखे। कई कंपनियों ने उत्पादों की कीमतें फिर से बढ़ा दीं, जिससे राहत का असर खत्म हो गया। तेल, साबुन, नमकीन, बिस्किट, घी, पनीर जैसे रोजमर्रा के उत्पादों की एमआरपी कंपनियों ने सितंबर-अक्टूबर में बढ़ा दी, जिससे उपभोक्ताओं तक जीएसटी में कमी का कोई वास्तविक लाभ नहीं पहुंच पाया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 28, 2025 08:35:150
Report
RSRanajoy Singha
FollowOct 28, 2025 08:33:570
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowOct 28, 2025 08:33:270
Report
PSPradeep Soni
FollowOct 28, 2025 08:31:49Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा जयपुर
मनोहरपुर में हुए बस हादसे का मामला
0
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 28, 2025 08:31:370
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 28, 2025 08:30:570
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowOct 28, 2025 08:30:390
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 28, 2025 08:30:250
Report
0
Report
2
Report
0
Report
0
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 28, 2025 08:21:400
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 28, 2025 08:21:30Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ବାତ୍ୟା କୁ ନେଇ ଚାଷୀ ଚିନ୍ତାରେ। ଉତ୍ପାଦିତ fସଲ ସୁରକ୍ଷିତ ସ୍ଥାନକୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରିବାରେ ବ୍ୟସ୍ତ।
ବାଇଟ - ବଜନା ଜାନି - ଚାଷୀ。
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 28, 2025 08:21:210
Report
