Back
राज्यवर्धन राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला, ट्रस्टी ने ट्रस्ट तोड़ा कहा
VSVishnu Sharma
Feb 19, 2026 17:17:05
Jaipur, Rajasthan
मंत्री राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, “ट्रस्टी ने ट्रस्ट तोड़ा, जनता से किया विश्वासघात”, चेताया भी- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं
जयपुर vishnu
विधानसभा में गुरुवार को युवा, खेल एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। राठौड़ ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के वाक्य सरकार जनता की ट्रस्टी होती है पर तंज कसते हुए बोले, ट्रस्टी ने ही ट्रस्ट तोड़ा तो विपक्ष में बैठा दिया. उन्होंने कांग्रेस के पिछले शासन काल के जमीन आवंटन के मामलों की पोल खोलते हुए कहा छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं....
विधानसभा में गुरुवार को खेल, युवा और उद्योग विभाग के अनुदान मांगों पर बहस हुई। खेल उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि दो वर्ष पहले जनता ने भाजपा सरकार को जिम्मेदारी दी और सरकार “नियत, नीति और निष्पादन” के सिद्धांत पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करना और उसे हासिल करना राजस्थान की परंपरा रही है. “हम केवल शब्द नहीं, कर्तव्य पारायण होते हैं. जनता से घात नहीं करते,”
राठौड़ ने कहा लॉजिस्टिक के लिए राजस्थान शानदार जगह है, लेकिन कांग्रेस ने कभी लॉजिस्टिक पॉलिसी नहीं बनाई । जब जमीन की कीमत कम होती है तो छोटी जेब वाला भी उद्योग लगाने आ सकता है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की टिप्पणी सरकार जनता की मालिक नहीं ट्रस्टी होती है, कांग्रेस सरकार पर ठीक बैठती है। जब जनता ने इनको सरकार में बैठाया तब यह ट्रस्टी थे, लेकिन ट्रस्टी ने ट्रस्ट को तोड़कर जनता के साथ विश्वासघात किया। इस वजह से जनता ने इनको विपक्ष में बैठा दिया। यह पूअर गवर्नेंस और पॉलिटिक्स का उदाहरण है। जबकि भाजपा सुशासन और विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने जवाब में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों का एक-एक कर जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस के रफीक खान की ओर से पड़ासोली के पास सस्ते में जमीन देने और जमीनों की बंदरबांट का आरोप लगाया। जवाब के दौरान मंत्री राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा जिस इंडस्ट्रियल एरिया में डिमांड 80% तक है उस एरिया में हम डायरेक्ट जमीन अलॉटमेंट नहीं करते हैं। एक विधायक ने कहा जमीनों की बंदर बांट कर रहे हैं लेकिन हम निवेशकों को बंदर को नहीं मान सकते, हमें तो उन्हें भगवान मानते हैं वह रोजगार पैदा करते हैं, यही सम्मान देते हैं।
राठौड़ ने विपक्ष से कहा कि आपकी सरकार में हमारी सरकार में भी 99 साल के लीज पर जमीन दी जाती थी। 20 हेक्टेयर भूखंड 550 रुपए प्रति वर्गमीटर में देने का आरोप लगाया तो रिपोर्ट निकाल ली। इसके बाद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा छेड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं..वर्ष 2022 में वंडर सीमेंट को 400 हैकटेयर जमीन 28 रुपए प्रति वर्ग मीटर किसने दी, जेके सीमेंट को 210 हेक्टेयर जमीन की केवल 37 रुपए प्रति वर्ग मीटर दी गई। उदयपुर में एक कंपनी को 48 हेक्टेयर जमीन 20 रुपए प्रति वर्ग मीटर में, गीतांजलि स्टील को 205 हेक्टेयर जमीन नीमकाथाना में 90 रुपए प्रति वर्ग मीटर दी गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक लाख स्क्वायर मीटर से ज्यादा जमीन 8000 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से वहीं हमने इस जमीन को 14000 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से दी। तिजारा में 91000 स्क्वायर मीटर 8000 प्रति वर्ग मीटर दी, हमने आते ही 14000 वर्ग मीटर किया।
खेल एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की RIBS 2022 नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय कई बड़ी घोषणाएं की गईं, उद्योगपति आए, लेकिन बाद में परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतरीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में “झूठी घोषणाएं” की गईं, जबकि मौजूदा सरकार ने फंड की व्यवस्था कर वास्तविक निवेश सुनिश्चित किया. राठौड़ ने कहा कि सरकार ने 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश को जमीन पर उतारा जा चुका है. अलवर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, जयपुर, सीकर और बांसवाड़ा सहित कई जिलों में उद्योग स्थापित हो रहे हैं. पिछले दो वर्षों में 10 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार किया गया है. उन्होंने भीलवाड़ा की महिला उद्यमी अभिलाषा का उदाहरण देते हुए बताया कि उनका फेल्सपार उत्पादन 4.80 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है. जो स्टार्टअप और उद्योग प्रोत्साहन नीतियों का परिणाम है. मंत्री ने कहा कि सरकार ने “वन जिला, वन प्रोडक्ट” और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों के जरिए दफ्तरों के चक्कर कम किए और राजस्थान को देश में अग्रणी बनाया. डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार सीमित भूखंड नीलामी में लाती थी, जबकि वर्तमान सरकार ने हजारों भूखंड पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराए. खैरथल-तिजारा में 38 एकड़ भूमि पर 2200 करोड़ रुपये का निवेश और हैवेल्स जैसी कंपनी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बंद पड़ी जमीन को उद्योग में बदला गया.
उन्होंने कहा कि सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के लिए नहीं, बल्कि छोटे कारीगरों—पत्थर शिल्पी, मीनाकारी और फर्नीचर उद्योग से जुड़े लोगों—को भी ध्यान में रखकर नीतियां बना रही है. भीलवाड़ा की एक महिला उद्यमी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार के साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही है.
उद्योग और निवेश के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान’ के जरिए प्रदेश की ब्रांडिंग की गई और युवाओं को वैश्विक पहचान दिलाई गई. सरकार ने “वन जिला, वन प्रोडक्ट” नीति लागू कर जिलों में बनने वाले उत्पादों को पहचान दिलाई. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने राजस्थान प्रमोशन इन्वेस्टर स्कीम के वादे पूरे किए, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार उन्हें लागू नहीं कर सकी. राठौड़ ने कहा कि लॉजिस्टिक्स के लिहाज से राजस्थान देश का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है. अमृतसर से जामनगर तक 1200 किलोमीटर लंबा 6-लेन एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 370 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान से गुजर रहा है. जिनकी कुल लागत ढाई लाख करोड़ रुपये है. इससे निवेश और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.
खेल नीति पर सियासी तकरार :
खेल एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना पर तंज कसते हुए कहा कि अशोक चांदना जी मजबूत हैं. लेकिन उनके साथ ही उनके राज में खेला हो गया. राठौड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले दो वर्षों में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. जिसमें सम्मान और प्रोत्साहन राशि दोनों शामिल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के पांच वर्षों में महाराणा प्रताप अवार्ड और गुरु वशिष्ठ अवॉर्ड प्रदान नहीं किए गए. मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पुरस्कारों के लिए नाम चिन्हित कर लिए हैं. हालांकि फिलहाल उन्हें गोपनीय रखा गया है. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को उचित सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है.
राजस्थान का मान बढ़े तो सबको साथ आना चाहिए -
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस शासन पर आरोप लगाया कि खेल प्रतियोगिताएं तो हुईं, लेकिन करोड़ों रुपये टी-शर्ट और प्रचार पर खर्च किए गए तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री की तस्वीरें लगवाई गईं. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सात शहरों में खेल आयोजन कराए, लेकिन प्रचार से दूर रहते हुए खिलाड़ियों पर फोकस किया. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राजस्थान का प्रदर्शन कमजोर रहा, जबकि अब राज्य के खिलाड़ियों ने 34 पदक जीते. उन्होंने बॉक्सर चारु का उल्लेख करते हुए कहा कि रिंग में पसीना और खून बहाकर खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा, 11 खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में पदक जीते और पेरिस ओलंपिक व पैरा ओलंपिक में भी प्रदेश के खिलाड़ी पहुंचे. अपूर्वी चंदेला और सुंदर गुर्जर के पदकों का भी जिक्र किया. मंत्री ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन जहां राजस्थान का हित और खिलाड़ियों का सम्मान जुड़ा हो, वहां सबको मिलकर पीठ थपथपानी चाहिए.
बाइट - राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल एवं उद्योग मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:46:150
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:45:520
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 19, 2026 18:45:360
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 19, 2026 18:45:130
Report
71
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 18:31:170
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 19, 2026 18:31:030
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:470
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:150
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 19, 2026 18:15:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 19, 2026 18:15:400
Report