Back
राजस्थान घूमर महोत्सव: छह हजार महिलाओं के साथ रिकॉर्ड बना
DRDamodar Raigar
Nov 19, 2025 15:35:39
Jaipur, Rajasthan
जयपुर एंकर- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर ऐतिहासिक रूप से पहली बार राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से घूमर महोत्सव आयोजित किया गया। राजस्थान की लोक-संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और जनभागीदारी आधारित सांस्कृतिक मॉडल को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों पर एक साथ भव्य घूमर महोत्सव आयोजित हुआ। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया यह आयोजन में राजस्थान के सातों संभागों में एक साथ लगभग 06 हजार महिलाओं और युवतियों ने घूमर नृत्य किया। महिलाओं का हौसला अफजाई करने के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घूमर नृत्य किया। जयपुर सांसद मंजू शर्मा और मौजूद अन्य गणमान्य महिलाओं के साथ घूमर नृत्य कर, इस नृत्य की सांस्कृतिक भव्यता उजागर किया गया। लोक संस्कृति, लोक कलाओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना उपमुख्यमंत्री द्वारा मैदान पर जाकर सभी का उत्साहवर्धन किया गया। घूमर महोत्सव के दौरान घूमर की सबसे प्राचीन शैली की प्रस्तुति जयपुर शहर पधार गीत पर दी गई। उपमुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में राज्य स्तरीय घूमर महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर राजस्थान की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत कर दिया। Lय-ताल और सुरों की जुगलबंदी से सुसज्जित घूमर महोत्सव ने राजस्थान की सांस्कृतिक गरिमा को प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री ने नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम का आगाज किया, मातृशक्ति का अभिवादन किया और कहा कि राजस्थान की लोक संस्कृति, लोक कलाओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यह गतिशील कार्यक्रम हर वर्ष बड़े स्तर पर होंगे। उन्होंने कहा कि घूमर फेस्टिवल को दीर्घकालिक रूप से राज्य की सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित करने की योजना है और आने वाले समय में इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल कराने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा. घूमर व प्रदेश के अन्य लोकनृत्यों को संरक्षण देने वाली स्व. पद्मश्री राजमाता गोवरधन कुमारी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यों पर एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया गया। इस अवसर पर जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुकमणी रियाड़, समाज सेवक अमित गयोल, पर्यटन विभाग की वित्तीय सलाहकार Gargi Singh, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. पूनिता सिंह, दलीप सिंह राठौड़, देवेन्द्र मीणा, उपनिदेश उपेंद्र सिंह शेखावत, नवलकिशोर बसवाल आदि मौजूद रहे। घूमर के रंग यूँ बिखरे- कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर डांस अकादमी की कलाकारों द्वारा घूमर के लंजो.. म्हारो आलाजी लेता आइजो.. से हुई जिसमें एक विवाहित महिला अपने पति से श्रृंगार के समान लाने का आग्रह करती है, लेकिन यह भी शर्त है कि सारा श्रृंगार का साजो-सामान रत्नजड़ित होना चाहिए। दूसरी प्रस्तुति में विरह की पीड़ा में झेलती नायिका अपने बैरन से अनुरोध करती है कि उसके पति को आदर से नायिका के पास भेजा जाए। तलवारीबाजी संघ की बच्चियों ने आत्मरक्षा व आक्रमण शैलियों को मंच पर साकार किया। CRPF के बैंड द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। जयपुर और जोधपुर के साथ 1500 से अधिक पंजीकरण हुए और इन दोनों संभागों में बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट सिंक्रोनाइजिंग और बेस्ट कोरियोग्राफी श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। अन्य पाँच संभागों के लिए भी कुल पुरस्कार राशि निर्धारित की गई। बाइट- दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री राजस्थान। बाइट- महिलाएं
150
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:33:040
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:32:470
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:32:34Noida, Uttar Pradesh:SILIGURI, DARJEELING (WEST BENGAL): SHANKAR GHOSH (BJP) ON WEST BENGAL CM MAMATA BANERJEE
0
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 19, 2025 16:31:560
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:31:40Noida, Uttar Pradesh:PRAYAGRAJ (UP): SWATANTRA DEV SINGH (UP MINISTER) ON SAMAJWADI PARTY/ BSP/ CONGRESS/ ATS HEADQUARTERS PRAYAGRAJ SEEKS DETAILS OF MADRASAS IN 8 DISTRICTS OF UP
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 19, 2025 16:31:300
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:31:11Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BRAJESH PATHAK (UP DEPUTY CM) ON NDA GOVERNMENT FORMATION & OATH CEREMONY IN BIHAR / VOTE THEFT ALLEGATIONS / BIHAR ASSEMBLY POLLS RESULT 2025 / CONGRESS MEETING OVER SIR
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:30:58Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): MOHAN YADAV (MADHYA PRADESH CM) ON NDA GOVERNMENT FORMATION & OATH CEREMONY IN BIHAR
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:30:500
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 19, 2025 16:30:350
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 19, 2025 16:30:260
Report
17
Report
124
Report