Back
राजस्थान में 24 जनवरी तक बारिश-ओलावृष्टि और कोहरे की चेतावनी
PTPreeti Tanwar
Jan 22, 2026 07:32:00
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आज 22 जनवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आज दोपहर बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज से 24 जनवरी तक एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहेगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बूँदाबाँदी और बारिश देखने को मिलेगी। 24 और 25 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी भागों में कोहरा और घना हो सकता है।
23 जनवरी को मौसम का असर बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र के साथ जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। जहाँ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर और फलोदी सहित 5 से 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, हालांकि कोटा संभाग सहित कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा 26 और 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। जयपुर के लिए भी कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में राजस्थानवासियों को ठंड, कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि चारों का असर झेलना पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 22, 2026 08:49:290
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 22, 2026 08:49:170
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 22, 2026 08:48:580
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 22, 2026 08:48:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 08:48:200
Report
RKRampravesh Kumar
FollowJan 22, 2026 08:48:030
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 22, 2026 08:47:510
Report
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तवर्धन सिंह कांग्रेस पर जमकर बोले कहा कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है
Gonda, Uttar Pradesh:केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तवर्धनसिंह कांग्रेस पर जमकर बोले कहा कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है।जय महल गोंडा में वी बी जी राम जी कार्यक्रम में अध्यक्षता कर पत्रकारों से की वार्ता
0
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 22, 2026 08:47:370
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 08:47:260
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 22, 2026 08:46:380
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 22, 2026 08:45:520
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 22, 2026 08:45:400
Report
0
Report