Back
राजस्थान के नए मुख्य सचिव की तलाश तेज, सुधांश पंत दिल्ली लौटे
DGDeepak Goyal
Nov 11, 2025 08:46:34
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में सोमवार देर रात बड़ा धमाका हुआ। मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्र सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया है। इस आदेश के साथ ही राजस्थान में नए मुख्य सचिव की तलाश तेज़ हो गई है। राज्य सचिवालय में सोमवार को हुई कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज़ (COS) की बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सभी अधिकारियों से कहा था अपना आचरण सुधारिए, जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है, आप सब भौचक्के रह जाएंगे। बैठक में मौजूद अधिकारी उस समय उनके इस बयान का अर्थ नहीं समझ पाए लेकिन शाम ढलते ही उनकी बात भविष्यवाणी बन गई। पहला धमाका हुआ जब एक महिला आईएएस अधिकारी ने अपने आईएएस पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई। और देर रात दूसरा धमाका मुख्य सचिव पंत का केंद्र में ट्रांसफर आदेश जारी हुआ।
केंद्र सरकार का आदेश, दिल्ली बुलाए गए पंत।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने देर रात आदेश जारी कर बताया कि पंत को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। वे अमित यादव का स्थान लेंगे, जो 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह निर्णय केंद्र की नियुक्ति मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (ACC) की मंजूरी के बाद लिया गया।
महज एक साल 11 माह में फिर दिल्ली वापसी।
सुधांश पंत को 1 जनवरी 2024 को केंद्र से भेजकर राजस्थान का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। करीब दस माह बाद ही वे दोबारा सेंट्रल डेपुटेशन पर लौट रहे हैं। उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक रहने वाला था, लेकिन अब वे उससे पहले ही दिल्ली रवाना हो रहे हैं। पंत की दिल्ली वापसी के बाद ब्यूरोक्रेसी में चर्चाओं का दौर जारी है।
राज्य सचिवालय में हर ओर यही सवाल गूंज रहा है क्या सुधांश पंत को पहले से अंदेशा था कि धमाका उन्हीं से जुड़ा होगा?”
राजस्थान में खुली नए CS की रेस।
सुधांश पंत के केंद्र जाने के बाद अब राजस्थान में नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू हो गई है। ब्यूरोक्रेसी के गलियारों में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं..अभय कुमार (रिटायरमेंट अगस्त 2028), अखिल अरोड़ा (रिटायरमेंट फरवरी 2029), शिखर अग्रवाल (रिटायरमेंट जुलाई 2030), आनंद कुमार (सीनियर एसीएस, रेस में शामिल)
सरकार अब वरिष्ठता और मेरिट दोनों के संतुलन से निर्णय करने पर मंथन कर रही है। सुधांश पंत के दिल्ली जाने के आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में अब केवल एक चर्चा है राजस्थान का अगला मुख्य सचिव कौन होगा?”
टकराव की खबरें भी आईं सामने।
सचिवालय के गलियारों में चर्चा हैं की सुधांश पंत पिछले कुछ महीनों से राजस्थान में खुद को असहज महसूस कर रहे थे। बताया जाता है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे निर्णयों में उनकी राय को तरजीह नहीं दी जा रही थी। कई बार उनकी अनुशंसा के बावजूद अफसरों की नियुक्ति उनकी इच्छा अनुसार नहीं हुई। मुख्य सचिव के पद पर होते हुए भी वे कई मामलों में स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पा रहे थे। अहम निर्णयों की जानकारी उन्हें तब मिलती, जब आदेश जारी हो चुका होता। यही वजह बताई जा रही है कि उन्होंने केंद्र में वापसी का रास्ता चुना।
पहले भी बीच कार्यकाल में दिल्ली गए हैं मुख्य सचिव।
राजस्थान में मुख्य सचिवों के बीच कार्यकाल में दिल्ली लौटने की परंपरा नई नहीं है। सुधांश पंत से पहले दिल्ली डेपुटेशन से लौटकर मुख्य सचिव रहे राजीव महर्षि भी बीच कार्यकाल में दिल्ली फिर से चले गए थे.....राजीव महर्षि ने दिसंबर 2013 से अक्टूबर 2014 के बीच दस माह बाद ही दिल्ली का रुख किया था। सीके मैथ्यू को 2013 में मुख्य सचिव पद से हटाकर RSRTC चेयरमैन बनाया गया था।
इन पदों पर रह चुके हैं सुधांश पंत।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया है। राजस्थान कैडर में आने के बाद उन्होंने जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं और भीलवाड़ा जिलों में कलेक्टर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किए। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के कमिश्नर रहते उन्होंने शहरी विकास की दिशा बदली। इसके अलावा वे कृषि विभाग के आयुक्त, जलदाय विभाग के एसीएस, वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन जैसे अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 11, 2025 10:33:490
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 11, 2025 10:33:270
Report
AAAteek Ahmed
FollowNov 11, 2025 10:33:130
Report
MPManish Purohit
FollowNov 11, 2025 10:32:570
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 11, 2025 10:32:400
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 11, 2025 10:32:260
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 11, 2025 10:32:010
Report
KYKaniram yadav
FollowNov 11, 2025 10:31:440
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 11, 2025 10:31:230
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 11, 2025 10:31:01Narsinghpur, Madhya Pradesh:पलोहा गाँव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में धारदार हथियारों से अचानक हमला किया गया, धान की फसल काटते समय संघर्ष के कारण महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को गाडरवारा सिविल अस्पताल से नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया.
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 11, 2025 10:30:470
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 11, 2025 10:30:230
Report
0
Report
0
Report
0
Report