Back
किरोड़ी मीणा का बयान: युवाओं को मौका देने के लिए मैं सालों में रिटायर
VSVishnu Sharma
Dec 09, 2025 16:48:05
Jaipur, Rajasthan
डॉ कृरोडी लाल मीणा ने दौसा में एक कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रेमचंद बैरवा को लेकर बयान दिया कि बैरवा जी दूसरे बार में 'उप' बन गए। मैं छठी बार में भी नहीं बन पाया। बयान वायरल हुआ तो मंगलवार को डॉ मीणा ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए कहा था कि हम युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। आप मेरी ऐसी बात निकालकर रख देते हो, इसे ऊपर पहुंचा दोगे तो मेरी रही सही भी चली जाएगी। मेरे कहने का दृष्टिकोण यह था कि हमारी पार्टी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ा रही, प्रेमचंदजी युवा हैं दो बार जीते हैं, मैं छह बार जीता हूं यह सच्चाई भी है, मैं कब तक? दो चार साल बाद रिटायर हो जाऊंगा, नयों को बढ़ा रहा हूं। इसे आपने नहीं चलाया। डॉ मीणा ने कहा कार्यक्रम में एससी-एसटी के लोग और पढ़े लिखे बच्चे भी थे। मैंने कहा, आपने उनकी मोदी संविधान को खत्म कर देगा, एससी-एसटी के रिजर्वेशन को खत्म कर देंगे की बात सुनी, अब मेरी भी सुनों। संसद में खड़े होकर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि एससी-एसटी को आरक्षण होना ही नहीं चाहिए। हो तो नौकरियों में नहीं होना चाहिए। आरक्षण देने वाले भीमराव अंबेडकर का उत्सव मना रहे हैं उन्हें हराने के लिए पंडित नेहरू मुंबई गए थे। अंबेडकर को भारत रत्न हमने दिया, संसद में उनका चित्र नहीं लगाया, हमने लगाया, अंबेडकर के पंच तीर्थ हमने बनवाए। पंडित नेहरू ने संसद में अंबेडकर का विरोध किया, अब वंदे मातरम का भी विरोध किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report