Back
जंगल सफारी स्टिंग: परमेश कुमार मीणा का लाइसेंस निरस्त, 7 दिन में रिपोर्ट
ACAshish Chauhan
Feb 10, 2026 07:16:42
Jaipur, Rajasthan
जयपुर- ZEE MEDIA के स्टिंग “ऑपरेशन जंगल” के बाद वन महकमे में हड़कम्प मच गया. 3 आदेश निकाले गए. वन विभाग की जांच में सामने आया है कि दलाली करने वाला परमेश कुमार मीणा झालाना सफारी में निजी पर्यटक ड्राइवर निकला. अवैध रूप से जंगल सफारी करवाने वाले निजी पर्यटक ड्राइवर परमेश कुमार मीणा का लाइसेंस निरस्त कर दिया. डीसीएफ विजयपाल सिंह ने माना कि जी मीडिया रिपोर्टर को अवैध सफारी करवाई, जिसके बाद उन्होंने अवैध सफारी करवाने वाली जिप्सी को बैन कर दिया. जांच रिपोर्ट आने तक आमागढ़-झालाना लेपर्ड सफारी में वो जिप्सी प्रतिबंधित रहेगी, जिसमें जी मीडिया संवाददाता आशीष चौहान ने अवैध सफारी की.
ड्राइवर परमेश मीणा को भी सफारी में प्रतिबंधित किया. वन संरक्षक मोनाली सेन को प्रकरण की जांच के आदेश दिए. वन संरक्षक जयपुर को 7 दिन में रिपोर्ट देनी होगी, CWLW केसीए अरुण कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए. इसके साथ ही भविष्य में इस प्रकार के प्रकरण दोबारा ना हो, इसके लिए सुझाव मांगे. जी मीडिया संवाददाता ने झालाना में बिना टिकट लेपर्ड सफारी की. अवैध सफारी में रिपोर्टर की टिकट चेक नहीं किया और ना ही कोई आईडी दी. इस पूरे मामले में होल पवन उपाध्याय ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद दोषियों पर एफआईआर दर्ज होगी.
आदेश में क्या लिखा- डीसीएफ विजयपाल सिंह ने स्टिंग के बाद आदेश निकाला. जिसमें लिखा है कि जी राजस्थान द्धारा झालाना लैपर्ड रिजर्व में अवैध रूप से सफरी करवाने की खबर प्रसारित गई है. खबर में रिपोर्टर द्वारा वाहन चालक परमेश मीणा द्वारा अवैध रूप से सफारी करवाने के बारे में बताया गया. इस संबंध में प्राथमिक तौर पर पर्यटक वाहन चालक परमेश मीणा द्वारा सफारी वाहन RJ14-TD-8809 द्वारा सफारी के लिए अवैध रूप से करवाना पाया गया. विस्तृत जांच रिपोर्ट आने तक झालाना आमागढ़ लैपर्ड सफारी में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जाता है
सफारी के नियम क्या कहते है? सफारी करने के लिए टिकट विंडो या विभाग की वेबसाइट से टिकट लेकर सफारी कर सकते है. इसके लिए प्रति व्यक्ति 834 और पूरी जिप्सी बुक करने के लिए 5004 रूपए राज्य सरकार ने निर्धारित की हुई है. अगर टिकट बुक करवाते के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया तो टिकट रद्द किया जाएगा. लेकिन जी मीडिया रिपोर्टर ने बिना टिकट झालाना की जंगल सफारी की. दलाल परमेश कुमार मीणा ने बिना टिकट अवैध रूप से 7 हजार की दलाली लेकर जंगल सफारी करवाई.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
1
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 08:51:540
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 10, 2026 08:51:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 10, 2026 08:51:120
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 10, 2026 08:50:530
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 08:49:35Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Ravi Kishan (BJP) On Reports of Opposition Parties To Move No-Confidence Motion Against Lok Sabha Speaker Om Birla/ Lok Sabha Lop & Congress Leader Rahul Gandhi’s Statement
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 08:48:190
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 10, 2026 08:47:300
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 10, 2026 08:47:200
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 10, 2026 08:47:030
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 08:46:45Noida, Uttar Pradesh:कोटद्वार में मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान बचाने वाले मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी दी गई है. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई की तो आरोपी मोहम्मद दीपक से माफी मांगता नजर आया.
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 10, 2026 08:46:350
Report