Back
जयपुर की गणगौर शाही सवारी ने शहर को सांस्कृतिक वैभव में डुबो दिया
DRDamodar Raigar
Mar 21, 2026 16:01:48
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर - राजधानी जयपुर में गणगौर महोत्सव 2026 की शाही सवारी शाही लवाजमें के साथ निकाली गई,, शाही सवारी ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा शहर लोक संस्कृति, आस्था और सांस्कृतिक वैभव में डूबा नजर आया,, जयपुर के सिटी पैलेस परिसर से शाम 5:45 बजे रवানা हुई सवारी जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसा-वैसा जनसैलाब उमड़ता गया और गुलाबी नगरी में गणगौर उत्सव जीवंत हो गया,, रविवार को बूढ़ी गणगौर की सवारी निकलेगी, देखिए खास रिपोर्ट-
वीओ - नगाड़ों की गूंज, शहनाई की मधुर तान और “गौर माता की जय” के जयकारों के बीच सजी-धजी पालकियों में विराजी गणगौर माता के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी,, त्रिपोलिया गेट से लेकर छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार तक सवारी के मार्ग पर छतों, बालकनियों और सड़कों पर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया,, गणगौर माता की सवारी निकलते समय अद्धभुत झलकियों को देखकर जयपुर वासी आनंद विभोर हो गए,, उत्साहित दर्शक मोबाइल कैमरों में फोटो खींचते और वीडियो बनाते हुए नजर आए,, जयपुर वीडियो के साथ ही देसी-विदेशी पर्यटक भी इस अद्वितीय सांस्कृतिक आयोजन को कैमरों में कैद करते नजर आए,,
1. गणगौर महोत्सव का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन,
2. “विदाई” की परंपरा के रूप में निकाली जाती है सवारी,
3. विवाहित महिलाओं की आस्था और सौभाग्य का प्रतीक,
4. शिव-पार्वती के पुनर्मिलन की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति,
5. जयपुर में शाही अंदाज में निकलती है ऐतिहासिक शोभायात्रा,
6. सिटी पैलेस से त्रिपोलिया गेट होते हुए छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, तालकटोरा/पोंड्रिक पार्क पहुंची,
7. महोत्सव का एक महत्वपूर्ण पहलू इसका लाइव प्रसारण भी रहा,
8. देश-विदेश में बसे राजस्थानियों ने इस भव्य आयोजन को रियल टाइम में देखा,
वीओ - गणगौर माता की शोभायात्रा में शामिल 210 लोक कलाकारों ने आयोजन को जीवंत बना दिया,, कच्छी घोड़ी, गैर, कालबेलिया, चरी और घूमर जैसे लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,,, वहीं रावणहत्था, भपंग और शहनाई की धुनों ने पूरे वातावरण को सुरमयी बना दिया,, इस बार 32 पारंपरिक लवाजमों की भव्य मौजूदगी ने सवारी को और भी आकर्षक बना दिया,, सुसज्जित हाथी, ऊंट दल, घोड़े, विक्टोरिया कैरिज और विभिन्न बैंडों की धुनों के बीच पहली बार शामिल शंकर बैंड ने खास आकर्षण रहा,,,,,
वीओ - पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के ने बताया कि गणगौर की शाही सवारी सिटी पैलेस से रवाना होकर पारंपरिक मार्ग त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार से गुजरते हुए तालकटोरा/पोंड्रिक पार्क तक पहुंची,,,,,, महोत्सव का एक महत्वपूर्ण पहलू इसका लाइव प्रसारण भी रहा, जिसके माध्यम से देश-विदेश में बसे राजस्थानियों ने शाही सवारी को रियल टाइम में देखा,,,,,, बूढ़ी गणगौर की सवारी को विशेष रूप से विदाई और परंपरा के चरम रूप में देखा जाता है, जिसमें लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गहरा भाव दिखाई देता है,,,, जयपुर एक बार फिर इस ऐतिहासिक परंपरा का साक्षी बना,,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VMVimlesh Mishra
FollowMar 21, 2026 17:01:310
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 21, 2026 17:01:120
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 21, 2026 17:00:310
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowMar 21, 2026 17:00:150
Report
459
Report
338
Report
302
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 21, 2026 16:46:50322
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 21, 2026 16:46:41378
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 21, 2026 16:46:13433
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 21, 2026 16:45:41376
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 21, 2026 16:45:27533
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 16:45:20492
Report
950
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 21, 2026 16:33:361015
Report