Back
जयपुर में डिजीफेस्ट ग्लोबल समिट 4 जनवरी शुरू
DGDeepak Goyal
Jan 01, 2026 11:04:04
Jaipur, Rajasthan
Anchor:: राजस्थान डिजीफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 4 जनवरी से जेईसीसी, जयपुर में शुरू होगी। 6 जनवरी तक चलने वाली तीन दिवसीय इस समिट में देश-दुनिया की टॉप 35 यूनिवर्सिटीज की स्टार्टअप टीमें सेमीफाइनल और फाइनल में हिस्सा लेंगी, जिनमें ऑन द स्पॉट इंवेस्टमेंट भी होगा। राजस्थान के स्टार्टअप्स की 20 फीसदी भागीदारी रहेगी और दुबई का डेलिगेशन भी शामिल होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के डॉ. मोहन यादव, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मौजूद रहेंगे। 5 जनवरी को स्मृति ईरानी विमंस रिप्रेजेंटेशन पर बात करेंगी। जबकि अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मेंटल वेलनेस सेशन में मुख्य वक्ता होंगी। इस दौरा एआई नीति, एआई पोर्टल की शुरुआत भी की जाएगी। इंडिया एआई मिशन, गूगल, आईआईटी दिल्ली, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के साथ एमओयू भी होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सचिव रवि कुमार सुरपुर और आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां के स्टार्टअप किस तरह यूनिकॉर्न में बदले, इस पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा हैकाथॉन पर सबकी निगाह होगी। इसमें बच्चे 36 घंटे में टास्क पूरा करेंगे। समिट में ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी आ रहे हैं। करीब 50 अलग-अलग सत्र होंगे। 10 हजार से अधिक प्रतिभागी और सौ से ज्यादा वक्ता होंगे। सौ से अधिक स्टार्टअप पिच और 300 से ज्यादा प्रदर्शक आ रहे हैं। समिट में फिल्म फेस्टिवल, फिल्म मेकिंग और एआई टेक्नोलॉजी पर वर्कशॉप भी होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 01, 2026 12:24:280
Report
RSRahul shukla
FollowJan 01, 2026 12:23:300
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 12:23:140
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 01, 2026 12:22:460
Report
MGManoj Goswami
FollowJan 01, 2026 12:22:330
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 01, 2026 12:22:070
Report
KYKaniram yadav
FollowJan 01, 2026 12:21:450
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowJan 01, 2026 12:20:510
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 01, 2026 12:20:260
Report
ATANKUR TYAGI
FollowJan 01, 2026 12:19:500
Report
BSBALINDER SINGH
FollowJan 01, 2026 12:19:300
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 01, 2026 12:18:310
Report