Back
जयपुर में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति धीमी, मार्च 2026 तक सुधार निर्देश
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 14:18:08
Jaipur, Rajasthan
Anchor--जयपुर जिले में फ्लेगशिप योजनाओं और बीस सूत्री कार्यक्रमों की धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कई योजनाओं की कम रैंकिंग पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को मार्च 2026 तक प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों की फ्लेगशिप योजनाओं और बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने एनएफएसए के तहत नए परिवारों को जोड़ने की योजना में मॉनिटरिंग मजबूत करने के निर्देश दिए और जिला रसद अधिकारी को नियमित प्रगति रिपोर्ट उपखंड अधिकारियों और नगर निगम के उप आयुक्तों के साथ साझा करने को कहा। मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना और संशोधित वितरण क्षेत्र योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं महिला अधिकारिता विभाग की लाडो प्रोत्साहन योजना में जयपुर की राज्य स्तरीय रैंकिंग 37वीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के निर्माण में तेजी लाने, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान में गवर्नेंस की राज्य स्तरीय रैंकिंग 39वीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिन में स्कूलों में ऑफिस विजिट का लक्ष्य पूरा करने को कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, जल जीवन मिशन, अमृत योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में भी मार्च तक प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिन विभागों की राज्य स्तर पर रैंकिंग 20 से नीचे है, उनसे 19 मार्च तक कम रैंकिंग के कारणों की बिंदुवार रिपोर्ट मुख्य आयोजना अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार मूंड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
47
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 13, 2026 15:04:0236
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 13, 2026 15:03:4621
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 13, 2026 15:03:3669
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 13, 2026 15:00:5961
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 15:00:4059
Report
152
Report
135
Report
122
Report
133
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 13, 2026 14:49:44127
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 13, 2026 14:49:34178
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 13, 2026 14:49:15122
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 14:49:00135
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 13, 2026 14:48:47Hathras, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में बुजुर्ग पर दबंगों का कहर देखने को मिला...यहां दबंगों ने ना सिर्फ बुजुर्ग को पीटा बल्कि मुर्गा बनाया और नाक भी रगड़वाई। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है
161
Report