Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
जयपुर डेयरी 130 करोड़ से प्लांट अपडेट, दूध 20 लाख लीटर और घी 60 टन
DGDeepak Goyal
Feb 02, 2026 10:17:48
Jaipur, Rajasthan
Anchor-राजधानी जयपुर में अगर अब तक सरस दूध और घी को लेकर टेंशन रहती थी…तो अब वो टेंशन खत्म होने वाली है।क्योंकि जयपुर डेयरी खुद को 50 साल बाद सबसे बड़े बदलाव के लिए तैयार कर रही है।130 करोड़ रुपए खर्च करके पुराना प्लांट बदला जा रहा है और ऐसा बदला जाएगा कि उसकी ताकत दोगुनी हो जाएगी। जहां अब तक 10 लाख लीटर दूध प्रोसेस होता था,वहां अब 20 लाख लीटर रोज़ाना प्रोसेस होगा। मतलब अब ना दूध की कमी,ना घी की किल्लत और ना ही प्राइवेट डेयरियों पर निर्भरता। लाखो उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा और किसानों को मेहनत का पूरा दाम मिलेगा。 VO-1-जयपुरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। आने वाले दिनों में राजधानी में सरस दूध और घी की कोई कमी नहीं होगी। इसके लिए जयपुर डेयरी अपने पुराने प्लांट का 130 करोड़ रुपये की लागत से रिनोवेशन कर रही है। करीब 50 साल पुराने इस प्लांट को अब आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। जिससे न सिर्फ इसकी क्षमता बढ़ेगी बल्कि गुणवत्ता और काम करने की पूरी प्रणाली भी बदल जाएगी। रिनोवेशन खत्म होने के बाद जयपुर डेयरी की दूध प्रोसेसिंग क्षमता मौजूदा 10 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 20 लाख लीटर प्रतिदिन हो जाएगी। इसका सीधा फायदा राजधानी के लाखो उपभोक्ताओं को मिलेगा। फिलहाल स्थिति यह है कि डेयरी रोजाना करीब 15 लाख लीटर दूध का संकलन कर रही है। लेकिन प्रोसेसिंग की क्षमता केवल 10 लाख लीटर की है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अतिरिक्त दूध को भी प्रोसेस किया जा सकेगा और किसानों को भी बेहतर बाजार मिलेगा। प्लांट के अपग्रेड होने के बाद हर दिन किसानों से लगभग 8 लाख लीटर अतिरिक्त दूध का संकलन संभव होगा। इससे निजी डेयरियों की ओर जाने वाला दूध कम होगा और जयपुर डेयरी के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहेगा। रोजाना 15 से 16 लाख लीटर पैक्ड दूध बाजार में सप्लाई किया जा सकेगा, जिससे राजधानी में दूध और दही की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित होगी और वितरण व्यवस्था भी ज्यादा सुचारू बनेगी。 Bite-मनीष फौजदार, एमडी, जयपुर डेयरी VO-2- जयपुर डेयरी एमडी मनीष फौजदार ने बताया कि घी के मोर्चे पर भी यह प्लांट बड़ी भूमिका निभाने वाला है। अभी जयपुर डेयरी प्रतिदिन लगभग 30 मैट्रिक टन सरस घी का उत्पादन कर रही है। जो रिनोवेशन के बाद बढ़कर 60 मैट्रिक टन प्रतिदिन हो जाएगा। इससे प्रदेश में घी की मांग पूरी करने के साथ-साथ कीमतों को नियंत्रित रखने में भी डेयरी की अहम भूमिका होगी। फिलहाल डेयरी जयपुर सहित 19 जिलों में सालाना 10,500 मीट्रिक टन से ज्यादा सरस घी की आपूर्ति कर रही है। जो पिछले साल की तुलना में करीब 3,000 मीट्रिक टन अधिक है। नए प्लांट में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे कई प्रक्रियाएं पूरी तरह स्वचालित हो जाएंगी। हाथ से होने वाला काम घटेगा, जिससे न सिर्फ उत्पादन तेज होगा बल्कि गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। साथ ही पानी और बिजली की खपत कम होगी और उत्पादन के दौरान होने वाला नुकसान भी घटेगा। दूध और दुग्ध उत्पादों को सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक रेफ्रिजरेशन सिस्टम लगाया जा रहा है, जिसमें स्क्रू कंप्रेसर और आइस साइलो जैसी सुविधाएं होंगी, ताकि दूध को सही तापमान पर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके。 बहरहाल,जयपुर डेयरी का यह रिनोवेशन सिर्फ मशीनों का अपग्रेड नहीं… बल्कि राजधानी के हर घर तक दूध और घी की सुरक्षित सप्लाई की गारंटी है। जहां एक ओर किसानों को उनके दूध का सही दाम मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं को समय पर शुद्ध सरस उत्पाद। 130 करोड़ की यह निवेश योजना आने वाले दशकों तक जयपुर की डेयरी व्यवस्था को मजबूती देने वाली है… दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAmit Yadav
Feb 07, 2026 05:32:50
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Feb 07, 2026 05:32:38
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Feb 07, 2026 05:32:23
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के यमुना घाटी के नौगांव ब्लॉक एवं तहसील पुरोला सहित पुलिस थानों का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नेटवर्क कनेक्टिविटी और ई ऑफिस के कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और ई ऑफिस को शत प्रतिशत संचालित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान भूलेख और खतौनी अनुभाग द्वारा सहखातेदार और अंश निर्धारण में 6000 में से 240 का निर्धारण शेष होने की जानकारी दी गयी जिसे तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गये। वसूली के लंबित मामलों में तेज़ी लाकर शतप्रतिशत वसूली करने के निर्देश भी दिए गये ताकि लक्ष्य जल्द पूरे हों। थाने पुरोला के निरीक्षण के समय कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी संचालन, महिला हेल्प डेस्क और पुलिस सुरक्षा उपकरण, अपराध रजिस्टर आदि सभी व्यवस्थाओं की जाँच की गयी। पुलिस के साथ नशे की बढ़ती समस्या पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिये गये।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 07, 2026 05:32:07
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दादरी क्षेत्र के जंगलों में खेतों में काम कर रहे दो सगे किसान भाइयों के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर किसान घबरा गए और जान बचाने के लिए पास ही स्थित नलकूप में घुस गए। इस दौरान किसानों ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने खेतों में अकेले जाने से बचना शुरू कर दिया है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और वीडियो के आधार पर आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल व खेतों में अकेले न जाने की अपील की है। लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 05:31:54
Moradabad, Uttar Pradesh:8 फरवरी को मुरादाबाद में होगा चिकित्सकों का महाकुम्भ,मेडिकॉन में जुटेंगे देशभर के नामचीन डॉक्टर्स... 8 फरवरी को मुरादाबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मेगा सीएमई का आयोजन होगा। इसमें देशभर के प्रसिद्ध चिकित्सक उपस्थित रहेंगे और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देंगे। शरीर और मन पर बढ़ते बीमारियों के खतरे को घटाने से जुड़े तौर-तरीकों पर मुरादाबाद और आसपास के चिकित्सकों को अपडेट करने के मकसद से देशभर के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों का आठ फरवरी को मुरादाबाद में समागम होने जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा के तत्वावधान में 8 फरवरी को मेगा सीएमई का आयोजन होगा। IMA मुरादाबाद ब्रांच अध्यक्ष डॉ.सी पी सिंह ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ समेत देश के कई शहरों के नामचीन चिकित्सक अपना व्याख्यान देकर मुरादाबाद के चिकित्सकों का ज्ञानवर्धन करेंगे। मुरादाबाद में 8 फरवरी 2026 को आईएमए (IMA) का वार्षिक मेडिकॉन (Medicon) समारोह आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में देश भर के विशेषज्ञ चिकित्सक शिरकत करेंगे और नई चिकित्सा तकनीकों पर चर्चा होगी। इस आयोजन में लगभग 500 से अधिक डॉक्टर्स भाग लेने जा रहे है, जिससे शहर के चिकित्सकों को काफी लाभ मिलेगा। CME का मुख्य आकर्षण देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भागीदारी, नए लेक्चर्स और पोस्टर प्रेजेंटेशन रहेगा... उद्देश्य: चिकित्सा शिक्षा के स्तर को उन्नत करना और स्थानीय डॉक्टरों के कौशल में वृद्धि। यह आयोजन मेडिकल पेशेवरों के लिए ज्ञान साझा करने और कैंसर व अन्य जटिल गंभीर बीमारियों के लिए नवीनतम नैदानिक ​​तकनीकों को सीखने का एक बड़ा अवसर है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 07, 2026 05:31:40
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन में एक शादी समारोह के दौरान 31 वर्षीय निशांत सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय निशांत सेन पुत्र प्रकाश सेन है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात निशांत के छोटे भाई हिमांशु सेन की शादी का कार्यक्रम अग्रसेन वाटिका में आयोजित किया गया था। देर रात करीब 2 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर ही सो गए थे। आज शनिवार सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद आधे घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर झालरापाटन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर झालरापाटन थाना पुलिस एसआरजी अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। निशांत सेन की मृत्यु की खबर सुनते ही उनके छोटे भाई हिमांशु सेन की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 07, 2026 05:30:36
Roh, Nawada, Bihar:नवादा में दिनदहाड़े बाइक चोरी,सीसीटीवी फुटेज में पैदल ले जाते दिखा चोर, पुलिस जांच में जुटी नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र की नीम टोला से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। जिसकी जानकारी बाइक मालिक रमेश चंद्र ने पुलिस को दी। रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। जब वे कुछ देर बाद बाहर निकले, तो बाइक गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान, पास के डोभरा मोहल्ले में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक बाइक को बिना स्टार्ट किए पैदल ले जाते हुए साफ दिख रहा है। फुटेज में यह भी दिखा कि उस समय कुछ लोग वहां बैठे थे, लेकिन किसी को भी चोरी का आभास नहि हुआ। दिनदहाड़े हुई इस चोरी के बाद रमेश चंद्र ने तत्काल बुंदेलखंड थाना में आवेदन दिया। थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जो फुटेज में बाइक ले जाते हुए दिख रहा है। फुटेज में बाइक ले जा रहे युवक के पीछे एक और युवक पैदल चलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है। आशंका है कि चोर ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया ताकि बाइक की आवाज न आए और वह उसे पैदल ले जा सके।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Feb 07, 2026 05:30:09
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Feb 07, 2026 05:18:51
Harda, Madhya Pradesh:हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में एक युवक (25) की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़ा निवासी अरविंद पिता सुरेश झिझोरे (25) मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। मृतक के पिता सुरेश झिझोरे के मुताबिक अरविंद उनके दो बेटों में छोटा था। पिता के मुताबिक अरविंद ने मैगी बनाई थी, जिसे खाने के बाद वह सो गया था। सुरेश झिझोरे उस समय खेत पर गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे और अरविंद को उठाने की कोशिश की, तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था, पुलिस ने मृत कायम कर जांच शुरू कर दी।
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Feb 07, 2026 05:18:37
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर में रिलायबल को-ऑपरेटिव सोसायटी की आड़ में एक करोड़ 7 लाख रुपया गवन, डेढ़ साल से फरार आरोपी रीवा से गिरफ्तार स्लग धोखाधड़ी एंकर जिला मुख्यालय अनूपपुर से 18 किलोमीटर दूर चौकी फुनगा पुलिस ने रिलायबल को-ऑपरेटिव सोसायटी कंपनी की आड़ में 1 करोड़ 07 लाख रुपए गवन के मामले में डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी श्याम शुक्ला (44 वर्ष), निवासी रीवा को रीवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोगों से पैसा दोगुना करने का लालच देकर रुपये की ठगी करने का आरोप है। मामले में फरियादी हेमलाल चौधरी (71 वर्ष) निवासी पयारी नंबर-1 ने 7 जुलाई 2025 को चौकी फुनगा में शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी फुनगा सोने सिंह परस्ते और विवेचक कोमल अरजरिया ने बताया कि शिकायत के अनुसार रिलायबल को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक अरविंद त्रिपाठी, श्याम शुक्ला एवं दीपक त्रिपाठी ने निश्चित अवधि में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराया था। जिसमें इन लोगों ने लगभग 10 ग्रामीणों से लगभग 1 करोड़ 07 लाख रुपए लिए थे। इसमें मुख्य सरगना सोसायटी के संचालक अरविंद त्रिपाठी है। लेकिन समय पूरा होने पर न तो पैसा लौटाया गया और न ही कोई जवाब दिया गया। इसके बाद आरोपी कंपनी बंद कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर चौकी फुनगा पुलिस ने धारा 420, 409 एवं 120-बी भारतीय दंड संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी श्याम शुक्ला (44 वर्ष), निवासी रीवा, की लोकेशन रीवा में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रीवा पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 07, 2026 05:18:20
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के चौमूं में सड़क हादसा रींगस रोड़ पर भीषण सड़क हादसा रफ्तार में आ रही बाइक घुसी क्रेन में बाइक सवार दो हुए गम्भीर घायल चौमूं थाना पुलिस पहुंची मौके पर घायलों को भिजवाया अस्पताल जयपुर के चौमूं थाना में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रींगस रोड पर तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत चौमूं थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 07, 2026 05:18:02
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में भीषण सड़क हादसा,बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की दर्दनाक मौत हरदोई में आज एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।सुरसा थाना क्षेत्र में ढोलिया तिराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार भाई-बहन और उनकी मौसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान आदर्श अवस्थी (20 वर्ष) पुत्र अरविंद अवस्थी, निवासी फतियापुर, उनकी बहन मधु अवस्थी (22 वर्ष) तथा मौसी कामिनी पांडेय (42 वर्ष) पत्नी लक्ष्मीकांत पांडेय, निवासी बावन चुंगी के रूप में हुई है। बताया गया कि आदर्श अपनी बहन मधु को हरदोई छोड़ने आ रहा था। मधु को सीटेट परीक्षा देनी थी और वह अपनी मौसी कामिनी पांडेय के साथ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,ढोलिया तिराहे पर सामने से आ रहे डंपर ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यातायात भी बाधित हो गया। दर्दनाक संयोग यह है कि एक दिन पहले ही आदर्श के भाई प्रशांत का तिलक समारोह संपन्न हुआ था,जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार और परिचित घर आए हुए थे।खुशियों से भरा घर पल भर में मातम में बदल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Feb 07, 2026 05:17:37
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में छेड़छाड़ और अभद्रता से परेशान यूट्यूबर इन्फ्लुएंसर ने नगर कोतवाली में तैनात सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप, यूट्यूब इनफ्लुएंसर ने नगर कोतवाली में तैनात सिपाही कुलदीप राठी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक यूट्यूब इनफ्लुएंसर है और यूट्यूब पर डांसिंग वीडियो बनाती है, उसकी डांसिंग वीडियो को उसके ही मोहल्ले के रहने वाला फैज अंसारी नाम का युवक अपने इंस्टाग्राम पर लगाकर भद्दी भद्दी गालियां देता है जिसकी शिकायत को लेकर बीते दिनों पीड़ित युवती नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थी, पीड़ित ड्यूटी के अनुसार वहां पर मौजूद अधिकारियों ने इसकी शिकायत का समाधान के लिए नगर कोतवाली में तैनात कुलदीप राठी को जिम्मेदारी दी, नगर कोतवाली में तैनात सिपाही कुलदीप राठी खुद ही पीड़ित युवती के लिए परेशानी का सबक बन बैठा, सिपाही ने युवती की समस्या का समाधान करने की बजाय युवती को ही परेशान कारना शुरू कर दिया, युवती की माने तो आरोपी सिपाही उसे कभी आई लाइक यू के मैसेज भेजता तो कभी मैसेज में लिखता कि वह उससे संबंध बनाना चाहता है, इतना ही नहीं वह युवती को मैसेज में दवाब बनाकर अकेले में मिलने के लिए भी बार-बार कह रहा है, जब युवती ने उसकी बातों को नहीं माना तो आरोपी सिपाही ने आरोपी युवक और उसके परिवार को ही पीड़ित युवती के घर जान से मारने की धमकी देने के लिए भी भेज दिया और आरोपी सिपाही की शिकायत लेकर बुलंदशहर एसएसपी से मिली है उसका कहना है कि जब इस देश में रक्षक पुलिस पीड़ित के लिए परेशानी का सवब बन जाए तो ऐसे में नारी की सुरक्षा कौन करेगा, वही पुरे मामले में पुलिस के आला अधिकारीयों का कहना है मामले की जाँच करने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top