Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
बजट से राजस्थान के छोटे उद्योग ग्लोबल बिजनेस हाउस बनने की राह पर
VSVishnu Sharma
Feb 02, 2026 11:35:45
Jaipur, Rajasthan
CM भजनलाल ने गिनाईं बजट की खूबियां, बोले - छोटे उद्योग बन सकेंगे ग्लोबल बिजनेस हाउस, संकल्प की सिद्धि की राह पर केंद्रीय बजट की खूबियां बताने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रिमंडल के सहयोगी और बीजेपी नेता फील्ड में उतरे। केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की ओर ले जाने वाला है। नए भारत की महत्वाकांक्षाओं के साथ अंतिम व्यक्ति की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है। छोटे उद्योगों के ग्लोबल बिजनेस हाउस बनने की दिशा में मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस ब्रीफिंग में कहा, यह बजट संभावनाओं को उपलब्धियों में बदलने और संकल्प से सिद्धि की दिशा में एक सशक्त दस्तावेज है। युवा-केंद्रित इस बजट में रोजगार सृजन, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स को बढ़ावा और सर्विस सेक्टर पर विशेष फोकस किया गया है। कंडक्टर नीति, एआई-एमएल नीति और डेटा सेंटर नीति लागू की गई हैं। ऐसे में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, एआई मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम तथा डेटा सेंटर एवं क्लाउड सर्विसेज को दिए गए इंसेंटिव्स का लाभ उठाते हुए राजस्थान सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर हब बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। एसएमई विकास निधि और आत्मनिर्भर भारत टॉप-अप छोटे उद्योगों के लिए बड़ी सौगात है। महात्मा गांधी स्वराज योजना, चैंपियन एमएसएमई पहल, मेगा टेक्सटाइल पार्क, टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और देशभर में 200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स को सशक्त करने की घोषणा से राजस्थान के छोटे उद्योगों के ग्लोबल बिजनेस हाउस बनने की राह प्रशस्त होगी। औद्योगिक कॉरिडोर निवेशकों के लिए तैयार हैं और मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से राजस्थान में निवेश की अपील की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने बजट में राजस्थान जैसे उभरते औद्योगिक राज्य को देश की विकास यात्रा का मजबूत स्तंभ मानते हुए सहयोग किया। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ अब केवल नारा नहीं, बल्कि देश की नीति बन चुका है। यह बजट लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरता है और भारत को तेज, सतत और समावेशी विकास की ओर ले जाने वाला है। तीन कर्तव्यों पर आधारित विकास का रोडमैप..... सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों पर केंद्रित है, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर आर्थिक विकास को गति देना, ताकि बदलती वैश्विक परिस्थितियों का सामना किया जा सके। आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करना और क्षमताएं बढ़ाना, जिससे भारत समृद्धि के मार्ग पर मजबूत सहयोगी बने। हर परिवार, समुदाय और प्रदेश की अर्थपूर्ण भागीदारी, ताकि संसाधन और अवसर सभी वर्गों तक पहुंचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है और रिफॉर्म एक्सप्रेस पर तेज़ी से कदमताल कर रहा है। महिला, किसान, युवा और वंचित वर्ग का बजट मुख्यमंत्री ने बजट को महिला, किसान, युवा और आम आदमी का बजट बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया गया है। रेडियोलॉजी और ऑप्टोमेट्री में 1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल और 1.5 लाख केयरगिवर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटन से जुड़े युवाओं को आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थानों से टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। 15 हजार कॉलेज और 5 हजार स्कूलों में क्रिएटिव लैब की स्थापना से युवाओं को नई तकनीकी दक्षता मिलेगी। महिला सशक्तिकरण और कृषि को बल.... महिला सशक्तिकरण के लिए शी-मार्ट से लखपति दीदियों को बिजनेस बढ़ाने का अवसर मिलेगा। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने से बेटियों को आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे। कृषि क्षेत्र में एआई आधारित एग्री टूल, सिंचाई, कृषि अवसंरचना और बाजार तक पहुंच बढ़ने से किसानों की आय में इजाफा होगा। पशुपालन क्षेत्र में लोन लिंक्ड कैपिटल इनवेस्टमेंट सब्सिडी से पशुपालकों को बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों को मजबूती.... ट्रॉमा केयर सेंटर की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी और रीजनल हेल्थ हब से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। कैंसर की 17 दवाइयों पर छूट से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। 40 हजार करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, नेशनल क्वांटम मिशन और रिसर्च फंड से टेक्नोलॉजी सेक्टर को नई दिशा मिलेगी, जिसका लाभ राजस्थान को भी मिलेगा। सोलर, माइनिंग और शहरी विकास को बूस्ट .... पीएम सूर्य घर योजना से 40 लाख नए घर सौर ऊर्जा से लाभान्वित होंगे। सोलर ग्लास मैन्युफैक्चरिंग में कस्टम ड्यूटी छूट से राजस्थान के सोलर सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। खनिज प्रोसेसिंग के लिए पूंजीगत सामान के आयात पर ड्यूटी छूट से राजस्थान के माइनिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी। टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास से शहरी क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर से विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने वाला है और राजस्थान को विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जोड़ता है। बाइट - भजनलाल शर्मा , मुख्यमंत्री, राजस्थान
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Feb 02, 2026 13:08:39
Alwar, Rajasthan:अलवर शहर में सार्वजनिक सड़कों पर थार गाड़ियों से स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ट्रैफिक थाना पुलिस ने ओसवाल स्कूल के पास से स्टंटबाजी करते हुए दो थार गाड़ियों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ युवक तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट कर न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, बल्कि आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन रहे थे। ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बीते कुछ समय से थार गाड़ियों से स्टंटबाजी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष निगरानी शुरू की और मौके पर कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे स्टंटबाजी से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 02, 2026 13:08:22
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग गांव रोहता में महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी。 महिला की हत्या कर शव एक मकान की सीढ़ियों के पास फेंका गया था。 नग्न हालात में मिला महिला का शव , ग्रामीणों ने टहलते समय सीढ़ियों से खून बहता देखा。 मृतका की पहचान 36 वर्षीय पूनम के रूप में हुई, जो मां विमला देवी के साथ रहती थी。 पूनम जूते की हील बनाने का काम करती थी और रविवार रात करीब 9 बजे से लापता थी。 सुबह तलाश के दौरान बेटी ने खून देखा और शव की पहचान की。 मौके पर डीसीपी सिटी, एसीपी सदर इमरान अहमद और एडीसीपी अक्षय पहुंचे और जांच शुरू की。 पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हत्या के कारण और आरोपियों की तलाश कर रही है。 डीसीपी ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा。 आगरा थाना सदर के गांव रोहता की घटना
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Feb 02, 2026 13:08:05
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून की सेलाकुई थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नकली पनीर व दही सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने धूलकोट तिराहे से सेलाकुई बाजार की तरफ तेज रफ्तार से आती लाल रंग की ब्रेजा कार और साथ-साथ चल रही एक बलेनो कार को रोककर दोनों गाड़ियों की तलाशी ली... तलाशी लेने पर इन दोनों लग्जरी गाड़ियों में भारी मात्रा में 250 किलो नकली पनीर और 50 किलो नकली दही बरामद हुई... पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ की तो वाहन चालक ने पनीर को नकली होना बताया... पुलिस टीम ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाया... खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने पनीर और दही की मौके पर सैंपलिंग की तो पाया कि पनीर और दही नकली है... पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने नकली पनीर और दही को नष्ट कर दिया... नकली पनीर और दही के साथ पकड़े गए दो आरोपी वसीम और प्रदीप ने बताया कि एक शादी की बुकिंग में इस पनीर और दही को देने के लिए जा रहे थे उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 02, 2026 13:07:45
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी के कड़ा क्षेत्र स्थित आरपी गार्डन, दारानगर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव में कौशांबी की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि कौशांबी उनके गृह जनपदों में शामिल है और प्रवास के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से एक साथ मुलाकात हुई है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी का कौशांबी से सूपड़ा साफ हो जाएगा। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पूरी तरह तैयार है और यदि चुनाव होते हैं तो पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराएगा। अखिलेश यादव के ट्वीट और बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा अध्यक्ष को सरकार के बजट से कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए, लेकिन जनता की उम्मीदों पर सरकार पूरी तरह खरा उतरेगी।
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Feb 02, 2026 13:07:13
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित रिश्ता मैनहैटन सोसाइटी में शनिवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शुभम त्रिपाठी (30) के रूप में हुई है, जो फ्लैट में किराये पर रहकर इंटीरियर का काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि रिश्ता मैनहैटन, टावर ए-2 के फ्लैट नंबर 407 में रहने वाला युवक काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना पर सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मकान मालिक और सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए फ्लैट का दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। फ्लैट में रहने वाले शुभम त्रिपाठी का शव छत में लगे पंखे से चादर के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया सामने आया है कि युवक ने अपने किराये के फ्लैट में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना के बाद फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जहां निरीक्षण और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार त्रिपाठी, निवासी गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ ने पुलिस को जानकारी दी कि शुभम त्रिपाठी मूल रूप से ग्राम घोरीपुर बिरवा, थाना सादुलनगर, जनपद बलरामपुर का निवासी था। वह अविवाहित था और लखनऊ में रहकर इंटीरियर का कार्य करता था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Feb 02, 2026 13:06:33
New Delhi, Delhi:संगम विहार रतिया मार्ग रोड की रोजाना हजारों गाड़ियों की आवाजाही लेकर खराब रोड की वजह से लोगों को हो रही है काफी दिक्कत परेशान। लोकेशन: साउथ दिल्ली रतिया मार्ग रोड। विजुअल खराब रोड के बारे में। राजधानी दिल्ली के संगम विहार रतिया मार्ग रोड पर हजारों लोग खराब रोड की वजह से हो रहे हैं परेशान। जगह-जगह गहरे गाढ़े खराब रोड जिस पर एक साइकिल को भी निकलने में होती है काफी दिक्कत। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हालात बस से बेहतर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि हालत पिछले कई महीनों से बनी हुई है, बारिश के समय तो यहां और भी बुरा हाल हो जाता है, जिसे न तो कोई सुनने वाला है और न ही समस्या का समाधान निकालने वाला। वहीं लोगों का कहना है कि यह समस्या हमारे लिए काफी समय से बनी हुई है और इसकी वजह से हमें काफी दिक्कत परेशानी हो रही है।
0
comment0
Report
AMAjay Mehta
Feb 02, 2026 13:06:08
Fatehabad, Punjab:फतेहाबाद (हरियाणा ) सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक एवं पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित पंडित जसराज की जयंती आज उनके पैतृक गांव पीली मंन्दोरी में मनाई गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम नायब सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जबकि पंडित जसराज की पुत्री दुर्गा जसराज, सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, केबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित अनेक राजनैतिक और सामाजिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए。 कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने पंडित जसराज को नमन कर उन्हे श्रदासुमन अर्पित किए और कहा कि वे आज इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पीएम मोदी से मिलने गए थे, पीएम नरेन्द्र मोदी हरियाणा के लोगो को राम राम भेजी है और मुझे आप सब को राम राम कहने को कहा है। सीएम ने पंडित जसराज को याद करते हुए कहा पंडित जसराज के कंठ में साक्षात माँ सरस्वती का वास था उन्होंने देश ही नहीं अपितु सात समंदर पार तक अपनी कला का जादू बिखेरा है. उन्होंने कहा कि पंडित जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। सीएम ने कहा कि आज के दिन को गौरवपूर्ण बताते हुए पंडिताइन जसराज कि प्रतिमा का अनवरण भी किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। सीएम ने कहा कि आज हम पंडित जसराज कि 96वीं जयंती के साथ साथ पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन कि चौथी वर्षगांठ भी मना रहे है जिसकी नींव 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी। सीएम ने कहा कि हरियाणा कि फ़िज़ा में संगीत बिखरा हुआ है.. यहाँ कि राग रागनिया विश्व प्रसिद्ध हैं.. यहाँ तक कि प्रदेश के अनेक गावों के नाम भी रागो के नाम पर ही रखे गए हैं। सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार कला और कलाकारों के प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर गांव और भट्टू के लिए कुछ मांगे सीएम के सामने रखी गई जिनमे से सीएम गांव पीली मंन्दोरी के पशु अस्पताल के नवीनीकरण के लिए मंजूरी डी जिस पर कठिब 40 लाख खर्च आने का अनुमान है इसके साथ ही 9 करोड़ कि लगता से गांव पीली मंन्दोरी में 33 केवी बिजलीघर, एससी/बीसी चौपाल के लिए 11-11 लाख रुपए, भट्टू में नई आईटीआई बनाने कि भी घोषणा की। सीएम भट्टू को तहसील बनाये जाने की मांग पर कहा की इस मांग को कमेटी के समक्ष रखा जायेगा, अगर सब ठीक रहा तो भट्टू को तहसील बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Feb 02, 2026 13:05:44
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के सबसे बड़े वोट चोर आज वोट चोरी-वोट चोरी चिल्ला रहे हैं। 2019 में भाजपा के साथ जाने पर बहुत से लोग विचलित हो जाते है। उस समय अगर मैं भी विचलित होता तो आज दिल्ली-मुबंई कॉरिडोर और रेवाड़ी का साउथ बायपास नहीं होता मुख्यमत्री हर तीसरे दिन पंजाब जाते है, मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह पंजाब के चुनाव की चिंता छोड़कर हरियाणा के हिस्सा का पानी लाने का प्रयास करें। जजपा 13 मार्च को हांसी में प्रदेश स्तरीय युवा यौदा रैली करेगी। उन्होंने सोमवार को रेवाड़ी अनाज मंडी में आयोजित युवा यौदा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। विओ- दुष्यंत चौटाला ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को वोट चोरी पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रोहतक लोकसभा से 382 वोटों से देवीलाल को हराया। देवीलाल के पास बहुमत होते हुए कांग्रेस ने राज्यपाल के जरिए भजनलाल को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। आज तक प्रदेश में इससे बड़ी वोट चोरी नहीं हुई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा की नायब सैनी सरकार भेदभाव कर रही है। फसलों के मुआवजे के लिए रेवाड़ी में तीन बार वैरिफिकेश होने के बाद भी किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली। लाड़वा और अंबाला में बिना वैरिफिकेशन के ही मुआवजा वितरित कर दिया गया। बुढावा और विधवा पेंशन काटी जा रही है। दिव्यांगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। मैं भाजपा के साथ नहीं जाता, तो पेंशन तीन हजार नहीं होती। इंडस्ट्री में हरियाणा के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत और पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण हमारे सरकार में होने से ही संभव हो पाया। विओ - दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार हायर एजुकेशन संस्थाओं को बंद करने के इरादे से UGC लेकर आई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई में ही रोक लगा दी। केंद्र की योजना देश की सभी यूनिविर्सिटी और हायर एजुकेशन संस्थानों को अपने अधीन लेने की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने से महात्मा गांधी का नाम देश से खत्म नहीं होगा। जीआरजी का असली उद्देश्य मनरेगा को बंद करना था। प्रदेश सरकारों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने से यह योजना समय के साथ खुद बंद हो जाएगी। इनता ही नहीं अब योजना के तहत काम करने के लिए सरपंचों को भी केंद्र से अनुमति लेनी होगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र ने अपने बजट में शहरों को हजारों करोड़ रुपये दिए हैं। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को गांवों की चिंता नहीं हैं। केंद्रीय बजट में गांवों और किसानों के लिए कुछ नहीं है। हरियाणा को कुछ नहीं मिला और 2022 में स्वीकृत योजनाओं को आगे बढ़ाया है। हरियाणा का बजट भी ऐसा ही होगा। सोने, चांदी और शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट ने बजट की पोल खोल दी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एसआईआर में चुनाव का आयोग का फर्जीवाड़ा पार्टी कार्यकर्ता ही रोक सकते है। जल्द ही पार्टी बीएलओ टू नियुक्त करेंगी। महिला पदाधिकारी प्रत्येक गांव में महिला सखी तैयार करें। जिससे गांव और बूथ स्तर पर वोटों में फर्जीवाड़े को प्रभावी तरीके से रोका जा सके। समय के साथ पाला बदलने वाले नेताओं को जनता पहचान चकी
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 02, 2026 13:04:50
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : स्वर्णकार समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मुख्य रूप से मकराना के हॉस्पिटल रोड स्थित अजमेर ज्वैलर्स के शोरूम में हुई 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ ही डीडवाना में राजलक्ष्मी ज्वैलर्स से 951 ग्राम सोना व 8 किलो चांदी की लूट और लाडनूं में मनोज सोनी के यहां हुई चोरी की वारदातों में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए। समाज के जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद जाटावत और युवा मंडल अध्यक्ष अजय रत्न सोनी ने बताया कि वारदातों के कई दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का भाव है। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि अगले दो दिनों के भीतर चोरी और लूट के इन मामलों का खुलासा कर माल बरामद नहीं किया गया, तो आगामी 4 फरवरी से जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर समाज के लोगों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 02, 2026 13:04:13
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : कोलिया ग्राम के ग्रामीणों और आरएलपी नेता जगमाल धेतरवाल अनोखे अंदाज में पहुंचे जिला जिला कलेक्टर कार्यालय कोलिया ग्राम से कलेक्टर कार्यालय तक दौड़ लगाकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन डीडवाना ग्राम पंचायत कोलिया की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज आरएलपी नेता जगमाल धेतरवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोलिया ग्राम से डीडवाना जिला कलेक्टर कार्यालय तक दौड़ लगाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया हाथों में तिरंगा और मांग पत्र लिए ग्रामीण नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कलेक्टर कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अड़ गए।जगमाल धेतरवाल और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की जिसमे वर्ष 2023-24 और 2025-26 के फसल खराबे का बकाया मुआवजा तुरंत जारी हो।बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए कोलिया PHC को CHC में प्रमोट किया जाए।गांव में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगे।कोलिया की ढाणियों में पाइपलाइन बिछाकर पीने के पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो।फसल बीमा (KCC) के नाम पर बीमा कंपनियों की मनमानी बंद हो और किसानों को जायज हक मिले जगमाल धेतरवाल ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।इस दौरान अनाराम, बजरंगलाल, रामनिवास, बसंत रेणीवाल, हनुमान सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 02, 2026 13:03:42
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के शिव विहार तिराहे से मुखिया मार्केट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम ने मौके पर बुलडोजर चलाकर सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस कार्रवाई को लेकर मुस्तफाबाद विधानसभा से विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से यह मार्ग अतिक्रमण की वजह से संकरा हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था, जो सड़क चौड़ीकरण के कार्य में सबसे बड़ी बाधा बन रहा था. मोहन सिंह बिष्ट के अनुसार, सड़क चौड़ी होने से न सिर्फ यातायात व्यवस्था सुचारु होगी बल्कि क्षेत्र में जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि जनहित में की जा रही है ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें। स्थानीय लोगों का कहना है और मार्केट एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह चौहान ने कहा कि बिना नोटिस दिए यह कार्रवाई की गई है लोगों में विधायक के प्रति निराशा दिखाई दे रही है निगम की इस कार्रवाई के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम तेज़ी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली नगर निगम ने साफ किया है कि आगे भी जहां-जहां विकास कार्यों में अतिक्रमण बाधा बनेगा, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top