Back
जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे नोटम से 7 दिनों में 8 फ्लाइट रीशेड्यूल
KCKashiram Choudhary
Mar 16, 2026 14:46:56
Jaipur, Rajasthan
जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे नोटम के चलते फ्लाइट्स होंगी प्रभावित
- 17 से 23 मार्च तक रनवे और एयरसाइड मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चार घंटे का नोटम लागू रहेगा। तकनीकी भाषा में नोटम यानी नोटिस टू एयरमैन से तात्पर्य है पूर्व प्रसारित सूचना, जिसके तहत निश्चित समयावधि में एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन बंद रहता है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और संचालन क्षमता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान रनवे की सतह की तकनीकी जांच, जरूरी मेंटेनेंस और रनवे को स्ट्रैंथन करने का कार्य किया जाएगा, ताकि गर्मी और बारिश के मौसम में उड़ानों का संचालन सुरक्षित रहे। साथ ही एयर फील्ड ग्राउंड लाइटिंग (एजीएल) सिस्टम को बदला जाएगा। यहां लगी हैलोजन लाइटों को एलईडी में अपग्रेड किया जाएगा। इससे विजिबिलिटी में सुधार के साथ ऊर्जा संरक्षण भी होगा। रनवे नोटम की इस 4 घंटे की अवधि में 8 फ्लाइट्स का डिपार्चर होता है, जो कि रिशेड्यूल की जाएंगी।
एक सप्ताह के लिए 2 फ्लाइट रद्द, एक की फ्रिक्वेंसी घटी
- जयपुर से दोपहर 1:25 बजे इंडिगो अहमदाबाद की फ्लाइट 6E-7031 रद्द
- 17 से 23 मार्च तक रद्द, 24 मार्च से फिर से नियमित रूप से चलेगी
- दोपहर 1:55 बजे इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट 6E-5096 होगी रद्द
- 17 से 23 मार्च तक रद्द, 24 मार्च से फिर से नियमित रूप से चलेगी
- दोपहर 1:45 बजे इंडिगो की चंडीगढ़ की फ्लाइट 6E-7516 की फ्रिक्वेंसी घटी
- अभी सप्ताह में 5 दिन चलती है, इस अवधि में केवल एक दिन चलेगी
- 22 मार्च को 1:45 बजे के बजाय दोपहर 12:50 बजे जाएगी चंडीगढ़
24 मार्च से फिर से नियमित होंगी फ्लाइट
वहीं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे की अवधि में संचालित 6 अन्य फ्लाइट्स को रिशेड्यूल किया गया है। अलग-अलग एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया है। 3 फ्लाइट्स को दोपहर 1 बजे से पहले के लिए रिशेड्यूल किया गया है। जबकि 3 अन्य फ्लाइट्स को शाम 5 बजे बाद के लिए रिशेड्यू किया गया है। ये सभी फ्लाइट 23 मार्च तक रिशेड्यूल रहेंगी। इसके बाद 24 मार्च से मौजूदा नियमित समय पर संचालित होने लगेंगी。
ये 6 फ्लाइट रहेंगी रिशेड्यूल
- दोपहर 1:30 बजे एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट AI-1844 रिशेड्यूएल
- 17 मार्च से दाेपहर 1:30 बजे के बजाय दोपहर 12:55 बजे जाएगी दिल्ली
- दोपहर 1:35 बजे एयर इंडिया मुम्बई की फ्लाइट AI-2782 रिशेड्यूएल
- 17 मार्च से दोपहर 1:35 बजे के बजाय दोपहर 12:45 बजे जाएगी मुम्बई
- दोपहर 2:20 बजे इंडिगो सूरत की फ्लाइट 6E-715 होगी रिशेड्यूएल
- 17 मार्च से दोपहर 2:20 बजे के बजाय दोपहर 12:50 बजे जाएगी सूरत
- दोपहर 3:05 बजे स्पाइसजेट मुम्बई की फ्लाइट SG-691 रिशेड्यूएल
- इस अवधि में दोपहर 3:05 बजे के बजाय रात 9:50 बजे जाएगी मुम्बई
- शाम 5:05 बजे एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट AI-2762 रिशेड्यूएल
- इस अवधि में शाम 5:05 बजे के बजाय शाम 5:40 बजे जाएगी दिल्ली
- शाम 5:10 बजे इंडिगो नवी मुम्बई की फ्लाइट 6E-955 रिशेड्यूएल
- इस अवधि में शाम 5:10 बजे के बजाय शाम 5:50 बजे जाएगी नवी मुम्बई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 16, 2026 15:50:560
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 16, 2026 15:50:180
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 16, 2026 15:49:540
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 16, 2026 15:49:010
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 16, 2026 15:48:480
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 16, 2026 15:48:330
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 16, 2026 15:48:120
Report
TCTanya chugh
FollowMar 16, 2026 15:47:580
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 16, 2026 15:47:37Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 16, 2026 15:47:310
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 16, 2026 15:47:170
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 16, 2026 15:46:340
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 16, 2026 15:45:590
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 16, 2026 15:45:380
Report