Back
सरदारशहर में 18 दिवसीय गणगौर पूजन: नवविवाहिताएं बना रहीं बिंदोरी-कामना
NPNavratan Prajapat
Mar 16, 2026 15:48:48
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- सरदारशहर
लोकेशन-सरदारशहर
स्थानीय-संवाददाता-
सरदारशहर में अमर सुहाग की कामना को लेकर गणगौर पूजन में जुटी नवविवाहिताएं, कन्याए अच्छे वर के लिए कर रही पूजा
सरदारशहर में गीत-संगीत के माहौल में 18 दिवसीय ईसर-गणगौर पूजन का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा हैं। आमतौर पर इस त्यौहार को 16 दिन का माना जाता है लेकिन इस बार यह त्यौहार 18 दिन का मनाया जा रहा है। शादी के जोड़े एवं परम्परागत परिधानों में 16 श्रृंगार किए हुए गणगौर पूजने वाली नवविवाहिताएं, युवतियां और महिलाएं गणगौर महोत्सव को बड़ी धूमधाम के साथ मना रही है। शहर के वार्ड 13 में सौम्या भोजक विवाह के बाद अपने पीहर में गणगौर का पूजन कर रही है। शहर के भंवरलाल, बाबूलाल, संपत कुमार भंसाली के घर गणगौर का बिंदोरा निकालने पहुंची नवविवाहिता सौम्या भोजक ने बताया कि शीतलाष्टमी से ही नवविवाहिताओं ने मिट्टी की गणगौर बनाकर पूजन प्रारंम्भ कर दिया है। प्रतिदिन पूजन के बाद 21 मार्च की शाम इन्हें जल में विसर्जित कर दिया जाएगा। गणगौर को पार्वती और ईसर को शिवजी का प्रतीक मानकर यह पूजन किया जाता है। अब घर घर जाकर गणगौर की बिंदोरी निकाली जा रही है। और घरों में लोकगीत गाए जा रहे हैं। वहीं रात्रि के समय गणगौर पूजने वाली नव विवाहिताएं युवतियां और महिलाएं मिलकर नृत्य कार्यक्रम आयोजित कर गणगौर महोत्सव का आनंद ले रही है। सौम्या भोजक का कहना है कि ईसर गणगौर की पूजा शादी के बाद से की जाती है। मेरी पहली गणगौर है और होली दहन के बाद से ही 18 दिवसीय ईसर-गणगौर की पूजा अर्चना कर रही हूं। शादीशुदा महिला के लिए यह सौभाग्य है। गणगौर पूजन करने वाली महिला सुमन भंसाली ने बताया कि प्राचीन काल से ही ईसर-गणगौर पूजा में श्रृंगार का विशेष स्थान माना गया है। इसलिए ईसर-गणगौर की पूजा करने से पूर्व महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। ईसर गणगौर पूजा महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व है। 18 दिवस तक महिलाएं ईसर व गणगौर को शिव-पार्वती मानकर परम्परागत तरीके से पूजा अर्चना करती है। इस अवसर पर चुंदड़ी रो सर्व सुहाग, आज सवेरे उठास्या म्हे तो, बाड़ी वाला बाड़ी खोल बाड़ी की कивाड़ी खोल छोरियां आई दूब लेण, हां जी म्हारी गौरा बाईने चुंदड़ी रो चाव, ऊंचो चंवरो चौकूंटो जल जमुना रो नीर मंगायो जी, म्हारी गौर तीसाई ओ राज, धूपियो देर धूपाइयो, उदियापुर स्यूं आई गणगौर आदि गीत गाए जाते हैं। इस अवसर पर संजू देवी दूगड़, मोनिका अंचलिया, प्रमिला सोनी, संगीता भोजक, संतोष शर्मा, रेशमा स्वामी, सरोज कंवर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां उपस्थिति रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
162
Report
171
Report
254
Report
222
Report
YMYadvendra Munnu
FollowMar 16, 2026 16:49:5793
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 16, 2026 16:49:3060
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 16, 2026 16:49:09156
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 16, 2026 16:48:56159
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 16, 2026 16:48:22Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून
कमर्शियल सिलेंडर्स पर लगी टॉक हटी
सभी जनपदों में कमर्शियल सिलेंडर्स का हुआ आवंटन
माँग के अनुरूप तय किया गया कोटा
52
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 16, 2026 16:48:1287
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 16, 2026 16:47:5363
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 16, 2026 16:47:36101
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 16, 2026 16:47:11213
Report
ASAmit Shrivastav
FollowMar 16, 2026 16:46:4959
Report