Back
विधानसभा में नए जिलों को लेकर तीखी बहस: मंत्री-नेता प्रतिपक्ष भिड़े
BDBabulal Dhayal
Feb 25, 2026 08:07:47
Jaipur, Rajasthan
नए जिलों को लेकर विधानसभा में राजस्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। मंत्री हेमन्त मीणा की टिप्पणी से सदन में हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए जिले बनाए, इस पर नेता प्रतिपक्ष से उनकी बहस हो गई
कांग्रेस विधायक गीता बरवड़ के मूल सवाल पर सदन में सियासी पारा हाई हो गया।
बरवड़ ने आसोप उपतहसील को तहसील में क्रमोन्न्त करने से जुड़ा सवाल पूछा। राजस्व मंत्री हेमतं मीणा ने कहा कि नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन और पुनर्गठन के लिए ललित के पवार कमेटी बनी हुई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद नई तहसीलों पर फैसला होगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कटाक्ष किया: आप बना नहीं सकते, सिर्फ तोड़ सकते हो
इस दौरान मंत्री हेमंत मीणा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कुछ देर सदन में हंगामे के हालात बन गए।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा— नए जिले कब खोलेंगे क्या? इस पर राजस्व मंत्री ने कहा— पिछली सरकार ने राजीतिक लाभ के लिए नए जिले बनाए थे, जिले ले जाओ, तहसील ले जाओ। नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। हमने लोगों की भलाई के लिए जिले और तहसील बनाए, आपने राजनीति करने के लिए ये सब कुछ किया।
गहलोत राज में बनाए गये नो जिलों को तीन संभागों को भजनलाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद खत्म कर दिया था। जैसे ही इनसे जुड़ा सवाल सदन में पूछा जाता है, कांग्रेस सरकार पर हमलावर होने की कोशिश करती है। जाहिर है विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस इस मामले को गरमाए रखना चाहती है ताकि उसे सहानुभूति मिल सके, पर पता नहीं भजनलाल सरकार का कौनसा सियासी दाव उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दे, फिलहाल इस बारे में कोई भी भविष्य वाणी नहीं की जा सकती।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 25, 2026 09:31:320
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 25, 2026 09:31:070
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 25, 2026 09:30:390
Report
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 25, 2026 09:23:400
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 25, 2026 09:23:030
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 25, 2026 09:22:420
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 25, 2026 09:22:260
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 25, 2026 09:21:580
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 25, 2026 09:21:420
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 25, 2026 09:21:200
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 25, 2026 09:21:020
Report