Back
हड़ताल के बावजूद श्याम भक्तों को अतिरिक्त बसों की राहत मिलने की उम्मीद
VSVishnu Sharma
Feb 25, 2026 09:22:26
Jaipur, Rajasthan
प्राइवेट बस ऑपरेटरों की हड़ताल ने श्याम भक्तों की आस्था की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। बस नहीं मिलने के कारण श्याम भक्तों को परेशानी हो रही है। श्याम भक्तों की इस परेशानी को देखते हुए भाजपा विधायक परिवहन मंत्री उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा से मिलने पहुंचे। डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने अतिरिक्त बच्चे चलाने का आश्वासन दिया ।
खाटू श्याम जी का विश्व प्रसिद्ध लख्खी मेला चल रहा है। मेले में हर रोज लाखों श्रद्धालु देश के विभिन्न इलाकों से पहुंच रहे हैं। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को वापसी के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बस और अन्य वाहनों की उपलब्धता नहीं होने से भक्त घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।
इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीजेपी विधायकों ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक बालमुकुंद आचार्य, सुभाष मील और शत्रुघ्न गौतम ने उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात कर श्याम भक्तों के लिए तत्काल अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की मांग की।
विधायकों ने स्पष्ट कहा कि दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम तरीके से वापस लौटने की सुविधा मिलनी चाहिए। वर्तमान हालात में परिवारों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
लख्खी मेले के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वर्षों की व्यवस्था की है ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है लेकिन फिर भी प्राइवेट बसों के हड़ताल के कारण साधन नहीं मिल पा रहे हैं इस परेशानी को देखते हुए विधायकों ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।
मामले की गंभीरता को समझते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने तुरंत ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा से बातचीत की और श्याम भक्तों के लिए अतिरिक्त बसों व मिनी बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर स्तर पर वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था को लेकर तेजी से कार्यवाही की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
सरकार की इस त्वरित पहल से श्याम भक्तों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं हड़ताल के चलते उत्पन्न स्थिति पर भी प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMukesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 10:50:460
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 25, 2026 10:50:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 10:49:47Noida, Uttar Pradesh:नारियल का ऐसा भी यूज हो सकता है ?
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 10:49:070
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 25, 2026 10:48:470
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 25, 2026 10:48:310
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 25, 2026 10:48:160
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 25, 2026 10:47:370
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 25, 2026 10:45:200
Report
0
Report
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 25, 2026 10:36:580
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 25, 2026 10:36:460
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 25, 2026 10:36:190
Report