Back
खेल-युवा और उद्योग मुद्दों पर राजस्थान विधानसभा में सरकार की उदासीनता पर घेरा
VSVishnu Sharma1
Feb 19, 2026 13:03:07
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
खेलों के आयोजन के प्रति यह सरकार उदासीन है - अशोक चांदना
खेल में आंकड़ों का खेल चल रहा है - विधायक रविंद्र सिंह भाटी
कांग्रेस के समय में नशे की तस्करी को खुली छूट दी गई - विधायक गुरवीर सिंह
राजस्थान विधानसभा में खेल, युवा मामले और उद्योग विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने सरकार पर खेलों के आयोजन को लेकर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। खिलाड़ियों के साथ कुठाराघात हुआ है। चांदना ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय खिलाड़ियों के लिए नौकरियों की व्यवस्था की गई थी और मंत्री स्वयं खेल कोटे से मंत्री बने हैं, इसलिए उम्मीद थी कि खिलाड़ियों का भला होगा।
अशोक चांदना ने बेरोजगारी भत्ते का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं को ढाई साल से बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह युवाओं और बेरोजगारों के साथ है या उनके खिलाफ। उन्होंने मांग की कि सरकार बेरोजगारी भत्ते के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए।
विधायक रविन्द्र सिंह भाटी सदन के बाहर कहा युवा और खेल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है, लेकिन विधानसभा और लोकसभा में युवाओं को कम मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। प्रदेश में स्किल सेंटर की कमी है और बेरोजगारी में राजस्थान देश में टॉप पर है। भाटी ने राइजिंग राजस्थान को लेकर कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक MOU हुए, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि खेल में आंकड़ों का खेल चल रहा है और खिलाड़ियों के लिए 1600 कोचों की जरूरत है, जबकि प्रदेश में केवल 50 कोच उपलब्ध हैं।
विधायक गुरवीर सिंह ने नशे के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में ड्रोन के माध्यम से नशा आता था और इसमें पुलिस व जनप्रतिनिधि भी मिले हुए थे। उन्होंने दावा किया कि नशे के कारण युवाओं की जान गई। गुरवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के एक साल में करीब 600 FIR दर्ज हुई हैं और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार ने नवाचार किए हैं。
फीड विधानसभा की फीड से ले
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 19, 2026 14:48:500
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 19, 2026 14:48:380
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 19, 2026 14:48:140
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 19, 2026 14:47:520
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 14:47:29Noida, Uttar Pradesh:ATS और नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 31 साल से फरार आतंकी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।
बताया गया है कि सुखविंदर सिंह खालिस्तान कमांडो फोर्स का आतंकी है (प्रतिबंधित संगठन).
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 19, 2026 14:47:180
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 19, 2026 14:47:060
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 19, 2026 14:46:540
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 19, 2026 14:46:290
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowFeb 19, 2026 14:46:150
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 14:45:590
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 19, 2026 14:45:460
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 19, 2026 14:45:170
Report
0
Report