Back
जयपुर से खाटू धाम पहुंची श्याम भक्तों की पदयात्रा: आस्था का पर्व
DGDeepak Goyal
Feb 22, 2026 10:19:16
Jaipur, Rajasthan
एंकार-फाल्गुन का महीना....आस्था का रंग....और जयकारों से गूंजती छोटी काशी। जयपुर की गलियों से लेकर बड़े बाजार तक इन दिनों एक ही नाम सुनाई दे रहा है हारे का सहारा, बाबा Shyam हमारा…खाटू श्याम बाबा के दरबार में अपनी अरजी लगाने के लिए जयपुर से श्याम भक्तों का जनसैलाब पदयात्रा के रूप में रवाना हो चुका है। हाथों में निशान, माथे पर आस्था और जुबां पर जय श्री श्याम के जयकारे… पूरा परकोटा आज पीत रंग में रंगा नजर आ रहा है।
छोटी काशी की गलियों से उठी “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” की गूंज अब खाटूधाम की चौखट तक पहुंचने को बेताब है। हाथों में निशान, माथे पर गुलाल और दिल में अटूट विश्वास लिए श्याम भक्तों का रैला जयपुर से रवाना हो चुका है। कोई नंगे पांव…कोई हाथों में निशान लिए तो कोई पेट के बल… तो कोई भजन-कीर्तन और डीजे की धुन पर झूमता हुआ हर भक्त बस एक झलक पाने को बढ़ रहा है शीश के दानी के दरबार की ओर। फूलों की बारिश, उड़ती गुलाल और डीजे पर बजते श्याम भजन… भक्त नाचते-गाते बाबा के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। रामगंज के श्री श्याम प्राचीन मंदिर से निकली 60वीं पदयात्रा ने जैसे ही कदम बढ़ाए… पूरा परकोटा श्याममय हो उठा। महंत पंडित लोकेश मिश्रा के सानिध्य में शुरू हुई इस यात्रा में चांदी के रथ में विराजमान श्याम प्रभु के साथ श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा और उड़ती गुलाल के बीच चांदी के रथ में विराजमान श्याम प्रभु के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। इस दौरान श्रद्धालु अपनी आस्था के इन पलों को मोबाइल में कैद करते भी दिखाई दिए। रामगंज से चांदपोल… झोटवाड़ा रोड से चौमूं पुलिया… और अब सीकर रोड की ओर बढ़ता ये आस्था का कारवां 26 फरवरी को खाटूधाम पहुंचेगा… जहां 27 फरवरी को फाग महोत्सव, छप्पन भोग और चंग-धमाल के साथ भक्ति का रंग और भी गहरा होगा। देश ही नहीं…
वॉक थ्रू-दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर।
शीश के दानी खाटू नरेश श्याम बाबा के वार्षिक फाल्गुन मेला के परवान चढ़ते ही रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। कोई पैदल चलकर तो कोई दंडवत यात्रा करते हुए बाबा के दरबार की ओर बढ़ रहा है। श्याम सरकार की एक झलक पाने को भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। अलग अलग दिन छोटी काशी से विभिन्न संस्थाओं और कीर्तन मंडलियों द्वारा पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। भक्त डीजे की धुन पर श्याम भजनों पर झूमते-गाते हुए खाटू धाम की ओर अग्रसर हो रहे हैं। सैकड़ों श्रद्धालुओं के हाथों में लहराते रंग-बिरंगे निशान और उड़ते गुलाल के बीच फाल्गुनी उल्लास देखते ही बन रहा है। ना मीलों के सफर की थकान और ना ही पैरों में पड़े छालों की परवाह हर कोई बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने को आतुर नजर आया।
बहरहाल, देश ही नहीं विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु हर साल फाल्गुन मेले में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। मीलों का सफर… पैरों में छाले… लेकिन आस्था ऐसी कि थकान भी हार मान जाए। जैसे-जैसे मेला परवान चढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्याम भक्तों की आस्था और उत्साह भी चरम पर नजर आ रहा है। बाबा श्याम का यह मेला भक्तों के लिए किसी पर्व से कम नहीं, जहां मीलों की दूरी और पैरों के छाले भी भक्ति के आगे छोटे पड़ जाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 22, 2026 12:00:54Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा का गौरहरी पारंपरिक शिल्प को उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद यानी ODOP योजना के तहत नया जीवन मिल रहा है.
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 12:00:430
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 22, 2026 12:00:180
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 22, 2026 11:52:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 22, 2026 11:52:360
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 11:52:260
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:52:120
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:580
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:460
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 22, 2026 11:51:220
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 22, 2026 11:51:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 22, 2026 11:49:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 11:49:190
Report