Back
ED ने रेलवे धोखाधड़ी केस में गुरुग्राम में करोड़ों की संपत्ति कुर्क की
ACAshish Chauhan
Feb 06, 2026 08:35:14
Jaipur, Rajasthan
रेलवे से धोखाधड़ी पर ईडी का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति जब्त, गलत कोड का यूज कर 120 रेक का अवैध परिवहन जयपुर-ईडी जयपुर जोनल ऑफिस ने भारतीय रेलवे से धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की. ये मामला एमएस विनायक लॉजिस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एमएस विनायक लॉजिस्टिक्स और उनके प्रोपराइटर, डायरेक्टर प्रवेश काबरा से जुड़ा है. जिसमें ईडी ने एक्शन लेते हुए करोडों की संपत्ति को जब्त किया. अब तक 16 करोड की संपत्तियां जब्त- भारतीय रेलवे से धोखाधडी के मामले में प्रवृत्त निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया. ईडी ने 13.48 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. इस तरह जनवरी से अब तक कुल 16.15 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं. ईडी के मुताबिक- भारतीय रेलवे से धोखाधड़ी मामले में PMLA एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. जांच में सामने आया था कि आरोपियों ने साल 2021-22 के दौरान रेलवे बुकिंग रिकॉर्ड में भी हेरफेर किया था. मार्बल पाउडर, वेस्ट मार्बल पाउडर और डोलोमाइट जैसे महंगे माल को एलम पाउडर और पुट्टी जैसे कम कीमत वाले माल के रूप में दर्ज किया. इनका उद्देश्य रेलवे फ्रेट और GST की चोरी करना था. गुरुग्राम हरियाणा में 13 करोड़ की संपत्ति कुर्क- आरोपी ने फर्जी फॉरवर्डिंग नोट, ई-फॉरवर्डिंग नोट्स और गलत कोड का यूज कर 120 से ज्यादा रेक का अवैध परिवहन किया. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की जांच में साफ हुआ कि घोषित माल वास्तव में मार्बल और डोलोमाइट पाउडर था. इस धोखाधड़ी से आरोपियों ने 16.15 करोड़ रुपए की अवैध कमाई कर भारतीय रेलवे और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया. ईडी ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गुरुग्राम-हरियाणा में 13.48 करोड़ रुपए की आवासीय संपत्ति को कुर्क किया है. 2.67 करोड़ की पहले हुई कुर्की- ईडी ने इससे पहले 6 जनवरी 2026 को इनकी गुरुग्राम स्थित व्यावसायिक संपत्ति को 2.67 करोड़ रुपए की कुर्की की थी। आगे की वित्तीय जांच में सामने आया कि शेष राशि को आरोपियों ने अपने बिजनेस और प्राइवेट खर्च में यूज की है. जिसकी भरपाई के लिए ईडी ने गुरुग्राम, हरियाणा स्थित आवासीय संपत्ति को 13.48 करोड़ रुपए के बराबर मूल्य पर कुर्क किया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 06, 2026 10:11:340
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 06, 2026 10:10:580
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 06, 2026 10:10:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 06, 2026 10:10:150
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 06, 2026 10:09:260
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 06, 2026 10:09:130
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 06, 2026 10:08:530
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 06, 2026 10:08:410
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 06, 2026 10:08:230
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 06, 2026 10:08:110
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 06, 2026 10:07:490
Report
0
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 06, 2026 10:06:460
Report