Back
रतलाम में कृषि उत्सव 2026: हाईटेक खेती से किसानों के आय में बढ़ोतरी
CSChandrashekhar Solanki
Feb 06, 2026 10:10:15
Ratlam, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को कृषि उत्सव के रूप में मनाने जा रही है, और इसी कड़ी में रतलाम जिले में भी प्रशासनिक तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। कलेक्टर मिशा सिंह के अनुसार, कृषि उत्सव के दौरान जिले में 10 अलग–अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर खेती की आय कैसे बढ़ाई जा सकती है और पारंपरिक खेती को आगे बढ़ाकर उसे एक लाभकारी व्यवसाय कैसे बनाया जा सकता है।
रतलाम जिले में ऐसे किसानों की पहचान की गई है, जिन्होंने खेती को किसी उद्योग की तरह विकसित कर दिखाया है। इनके खेतों में 100 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं और किसान परिवार के लगभग 25 सदस्य, महिला–पुरुष सभी, अपने–अपने पॉलीहाउस संचालित कर रहे हैं।
इनका रहन–सहन किसी उद्योगपति से कम नहीं, बंगले जैसे घर, बाहर खड़ी गाड़ियां, और संगठित कार्यप्रणाली इसकी मिसाल है।
यह तस्वीर है रतलाम जिले के गांव कुशलगढ़ की, जहां पांच किसान भाई—हीरालाल, बालमुकंद, खेमराज, खुशालचन्द्र और विनोद कुमार पाटीदार—अपने परिवार के अन्य 20 सदस्यों के साथ खेती से सीधे जुड़े हैं। पथरीली पहाड़ी भूमि पर इन्होंने एक के बाद एक 25 पॉलीहाउस खड़े कर दिए। कुल 10 करोड़ रुपये की लागत में बने इन पॉलीहाउसों को शासन की योजना से 50 प्रतिशत, यानी 5 करोड़ रुपये का अनुदान मिला, जिसने इस सफलता को संभव बनाया।
आज इन पॉलीहाउसों में उच्च गुणवत्ता के फूल, खीरा, ककड़ी और शिमला मिर्च की बेहतरीन किस्में उगाई जा रही हैं। यहाँ के फूल न सिर्फ देश के महानगरों में, बल्कि विदेशों तक भी भेजे जा रहे हैं। पूरी खेती हाईटेक तकनीक से होती है—तालाब योजना के तहत बने तालाब के पास मोबाइल ऐप से संचालित दवा छिड़काव और सिंचाई की आधुनिक व्यवस्था है।
यह किसान परिवार आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन चुका है।
कृषि उत्सव 2026 में इस तरह के किसानों को मॉडल किसान के रूप में प्रस्तुत कर अन्य किसानों को भी उच्च तकनीकी खेती अपनाने और समृद्ध बनने और शासन कि योजनाओ से जोड़कर लाभकारी खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 06, 2026 11:39:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 11:39:17Noida, Uttar Pradesh:मां की ममता का कोई मुकाबला नहीं
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 06, 2026 11:39:060
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 06, 2026 11:38:480
Report
SBShowket Beigh
FollowFeb 06, 2026 11:38:350
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 06, 2026 11:38:120
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 06, 2026 11:37:550
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 06, 2026 11:37:410
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 11:37:230
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 06, 2026 11:37:070
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 06, 2026 11:36:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 11:36:310
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 06, 2026 11:36:180
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 06, 2026 11:36:020
Report