Back
पलवल के धतीर गांव में नालियाँ-गड्ढे, बच्चों की सुरक्षा खतरे में
HSHarish Sharma2
Feb 06, 2026 10:07:49
Palwal, Haryana
सुनो सरकार, जनता की पुकार कार्यक्रम के तहत जी मीडिया की टीम पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव धतीर पहुंची, जहां जिला परिषद और गांव के सरपंच की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है।
सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनकी वजह से राहगीर अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। हालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। यह रास्ता गांव की फिरनी का मुख्य मार्ग है, जिस पर रोज़ाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों की आवाजाही होती है।
सबसे चिंता की बात यह है कि इसी रास्ते पर गांव का सबसे बड़ा सरकारी स्कूल स्थित है। स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को रोज़ाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और कई बार पानी अधिक होने के कारण बच्चे गिर भी जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत गांव के सरपंच और जिला परिषद के चेयरमैन और अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों को आम जनता सिर्फ चुनाव के समय ही याद आती है, जबकि वोट लेने के बाद गांव की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
नालियों और सड़कों की बदहाल स्थिति का खामियाजा आज गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों का निर्माण कराया जाए और फिरनी मार्ग की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 06, 2026 11:39:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 11:39:17Noida, Uttar Pradesh:मां की ममता का कोई मुकाबला नहीं
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 06, 2026 11:39:060
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 06, 2026 11:38:480
Report
SBShowket Beigh
FollowFeb 06, 2026 11:38:350
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 06, 2026 11:38:120
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 06, 2026 11:37:550
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 06, 2026 11:37:410
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 11:37:230
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 06, 2026 11:37:070
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 06, 2026 11:36:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 11:36:310
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 06, 2026 11:36:180
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 06, 2026 11:36:020
Report