Back
CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप, सदन छोड़ने का किया दावा
VSVishnu Sharma
Mar 02, 2026 13:01:58
Jaipur, Rajasthan
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर छोड़ी पिचकारी छोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और लूट के सिवा कुछ नहीं किया। विधानसभा में कांग्रेस नेता बहस के बजाय सदन छोड़कर भाग गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भांकरोटा स्थित होली स्नेह मिलन समारोह में पहुंचे। मुकुंदपुरा रोड स्थित संगम पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। होली स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों की कड़वाहट मिटाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का अवसर है। सभी लोगों को दिलों की दूरी खत्म कर सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर कहा कि प्रदेश को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। हमारे देश के सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहले एक लाख 80 हजार करोड़ के कामों की नींव रखी और 17000 करोड़ के कार्यों की सौगात अभी दी है। इसे मिलकर लगभग 2 लाख करोड़ के काम राजस्थान में दिए गए हैं। अजमेर से महिलाओं और बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के विकास को नई गति दे रहे हैं। राज्य सरकार के तीसरे बजट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में प्रदेश की जनता को अनेक सौगातें दी गई हैं। बाइट - भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं के लिए हमने अब तक सवा लाख नियुक्ति पत्र दे दिए हैं। पहले हमने 12 जनवरी को एक लाख भर्तियों के पद निकाले थे और फिर हमने बजट में 25 हजार और बढ़ा दिए। इस तरह हमने 1 लाख 25 हजार वैकेंसी निकालने का काम किया है। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं विशेष कार्य किए जा रहे हैं। आप सभी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपका यह भाई, आपका यह काका, आपका यह चाचा पूरी तरह से तैयार है। हम चाहते हैं कि हमारा युवा पूरी तरह से मेहनत करें। सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। इस कार्य के लिए आपका सहयोग और आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में हमेशा लोगों को ठगने का काम किया है, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किस तरह की सेवा की, यह सब जानते हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और लूट और झूठ के कुछ नहीं किया। विधानसभा चल रही है, विधानसभा में दो साल बनाम पांच साल को लेकर कांग्रेस के नेता पहले चुनौतियां देते हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रखते और सदन छोड़कर चले जाते हैं। हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र पर काम कर रही है। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल में रंग, गुलाल और फूलों से होली खेली गई। ब्रज के कलाकारों ने रसिया गायन और नृत्य के साथ उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 02, 2026 14:30:460
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 02, 2026 14:30:330
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 02, 2026 14:30:200
Report
0
Report
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 14:19:280
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 02, 2026 14:19:080
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 02, 2026 14:18:370
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 02, 2026 14:17:21Jalaun, Uttar Pradesh:सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी जीशान पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था... घायल हालत में जीशान को अस्पताल पहुंचाया गया... जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 02, 2026 14:17:090
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 02, 2026 14:16:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 02, 2026 14:16:380
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 02, 2026 14:16:220
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 02, 2026 14:16:080
Report
