Back
विमुक्त-घुमंतू समुदाय के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा आश्वासन: राजस्थान सरकार आपके साथ
VSVishnu Sharma
Feb 22, 2026 10:22:14
Jaipur, Rajasthan
विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू कर्मचारी, व्यवसायी प्रबुद्धजन सम्मेलन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले - देश की संस्कृति, परंपरा और आर्थिक व्यवस्था में योगदान, “राजस्थान सरकार आपके साथ”। जयपुर के अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू कर्मचारी, व्यवसायी प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन समाजों का देश की संस्कृति, परंपरा और आर्थिक व्यवस्था में योगदान बताते हुए कहा कि राजस्थान सरकार हमेशा आपके साथ है। जयपुर में रविववार को विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू कर्मचारी, व्यवसायी प्रबुद्धजन समाज की एकजुटता, जागृति और अदम्य शक्ति का एक अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। अंबाबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। आपके परिश्रम और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आपका योगदान संस्कृति और अर्थव्यवस्था दोनों में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा- आजादी से पहले इन समाजों ने संघर्ष की मिसाल पेश की। इनके पूर्वजों ने बाहरी घुसपैठियों और अंग्रेजों से लोहा लिया। अंग्रेजी शासन में ये समाज उनकी आंखों में चुभते थे, इसलिए इनके साथ अन्याय किया गया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि यह समाज केवल सांस्कृतिक पहचान का वाहक नहीं, बल्कि देश की आर्थिक धुरी भी रहा है। लोहे का सामान बेचने वाले, पारंपरिक व्यापारी, पशुपालक और बंजारा समुदाय ने गांव-गांव जाकर अर्थव्यवस्था को गति दी। अब इस समाज की शक्ति को कोई रोक नहीं सकता - भजन लाल। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समाज में अदम्य इच्छाशक्ति है और उसे बनाए रखना ही असली ताकत है। उन्होंने कहा आपकी एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि अब इस समाज की शक्ति को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने सम्मेलन को संकल्प सभा बताते हुए कहा कि सदियों पुरानी उपेक्षा को मिटाने का संकल्प है, अपनी पहचान को सम्मान दिलाने का और विकास की मुख्यधारा में अटल स्थान बनाने का संकल्प है। शिक्षा, रोजगार और पट्टों पर सरकार का फोकस... मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार घुमंतू और अर्ध-घुमांतू परिवारों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चल स्कूलों की घोषणा गई ताकि घुमंतू परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा के अवसर मिले। हमने इन समाजों के परिवारों को पट्टों और आवास की दिशा में कार्य किया है। कौशल और पारंपरिक ज्ञान को रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 12 जनवरी को लाई गई युवा नीति का लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा को आगे लाएं। रोजगार लोन के लिए “बैंक में गारंटी देने वाला मैं हूँ। जो भी काम करना चाहते हैं, हमारी सरकार आपके साथ है।” मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि जातियों के बीच विभाजन की राजनीति ने समाज को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जातिवाद की खाई को पाटने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। RSS के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमान सिंह ने कहा देश का दुर्भाग्य है कि अंग्रेजों ने अपने देश के वाणिज्य कला और साहसिक कार्यों से रक्षा करने वाले समाज को दुर्जन नहीं बल्कि जरायम पेशा की सील लगा दी। माता-बहनों की बाहों पर जन्मजात अपराधी गोद दिया। अंग्रेज बाहर से आए थे, लेकिन देश आजाद हुआ लेकिन इन समाजों के पूर्वज स्वतंत्र नहीं हुए। स्वतंत्र भारत में दीर्घकालीन समय बाद भी इनको विमुक्त नहीं किया गया। उनकी झुग्गी झौंपड़ियों तक जाएंगे सरकार की योजनाओं को इनको लाभ दिलाएंगे। पारंपरिक कौशल को मिलेगा सम्मान...सीएम संपूर्ण कार्यक्रम में बंजारा और देवासी समुदाय के पारंपरिक कौशल की सराहना करते हुए कहा कि गांवों की अर्थव्यवस्था में इनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। “त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति इस समुदाय के योगदान को कोई भूल नहीं सकता।” सरकार को दिए गए 11 सूत्रीय मांगपत्र पर भी सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिलाया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग परिवार सहित पहुंचे। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जागृति, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि समाज के उत्थान का संकल्प हमारा है। जहां भी आप हैं, वहां विकास और सम्मान पहुंचे, यह हमारी जिम्मेदारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 22, 2026 12:00:54Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा का गौरहरी पारंपरिक शिल्प को उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद यानी ODOP योजना के तहत नया जीवन मिल रहा है.
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 12:00:430
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 22, 2026 12:00:180
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 22, 2026 11:52:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 22, 2026 11:52:360
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 11:52:260
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:52:120
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:580
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:460
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 22, 2026 11:51:220
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 22, 2026 11:51:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 22, 2026 11:49:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 11:49:190
Report