Back
आम बजट से किसानों की उम्मीदें: MSP, ऋणमाफी और बीज-बीमा पर जोर
KCKashiram Choudhary
Jan 30, 2026 08:56:04
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- ओएफसी
नोट- यह खबर आम बजट से पूर्व प्रसारण के लिए बजट में किसानों से जुड़ी उम्मीदों को लेकर है।
हैडर-
- आम बजट से उम्मीदें
- कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की उम्मीदें
- किसानों की समृद्धि से होगी देश की समृद्धि
- किसानों की आय दाेगुना करने का संकल्प पूरा हो
- सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को मिले
- किसानों की ऋण माफी की भी उठी मांग
एंकर
देश में चुनिंदा प्रगतिशील किसान ही न हों, बल्कि हर किसान को सरकार की योजनाओं का समान रूप से लाभ मिले। किसानों की उपज खरीद एमएसपी पर ही होनी चाहिए। बाजार में जब सभी वस्तुओं का मूल्य निर्धारित है, तो किसानों की उपज का निर्धारित क्यों नहीं है। यदि किसान समृद्ध होंगे तो देश का हर वर्ग समृद्ध होगा। ये विचार सामने आए किसानों की बजट से जुड़ी उम्मीदों को लेकर। 1 फरवरी को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। कृषि क्षेत्र में मौजूदा कठिनाईयों, किसानों द्वारा किए जाने वाले उनके समाधानों और वर्तमान स्थिति में किसानों की उम्मीदों को लेकर किसानों, किसान नेताओं और कृषि विशेषज्ञों से बातचीत की हमारे संवाददाता काशीराम चौधरी ने-
वॉक्स पॉप में शामिल किसान क्रमश:- 1- रामजीलाल जियाड, प्रगतिशील किसान
2- धर्मेन्द्र एंचरा, किसान नेता
3- रामपाल जाट, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान महापंचायत
4- बीरबल चौधरी, भारतीय किसान यूनियन
जयपुर में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की बजट से उम्मीदें
- केवल चुनिंदा फसलों पर एमएसपी लागू, इस दायरे में सभी फसलें हों
- तहसील-ब्लॉक स्तर पर फसल रखने के लिए भी गोदाम-भंडारगृह बनें
- किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता हो
- फसल तारबंदी के लिए अनुदान का दायरा बढ़ाया जाए
- किसानों के लिए ऋणमाफी की मांग, किसान समृद्धि की योजनाएं बनाई जाएं
- नए जमाने की खेती पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस में किसानों की भागीदारी बढ़ाई जाए
- गुणवत्ता युक्त बीज, पेस्टिसाइड की पर्याप्त उपलब्धता हो
- कृषि उपज मंडियों में सुविधाओं का विस्तार हो
- किसानों के लिए विश्राम गृह बनें, जिससे किसान रात में ठहर सकें
- मंडियों में कृषि उपज की सुरक्षा के लिए शेड युक्त प्लेटफार्म बनें
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSACHIN BIDLAAN
FollowJan 30, 2026 10:17:360
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 30, 2026 10:17:200
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 30, 2026 10:17:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 30, 2026 10:16:400
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 30, 2026 10:16:320
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 30, 2026 10:16:220
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 30, 2026 10:16:130
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 30, 2026 10:15:520
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 30, 2026 10:15:150
Report
0
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 30, 2026 10:03:540
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 30, 2026 10:03:390
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 30, 2026 10:03:290
Report