Back
मकराना में UGC कानून के विरोध में करणी सेना ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
DIDamodar Inaniya
Jan 30, 2026 10:17:03
Nagaur, Rajasthan
HEADLINE - मकराना में UGC कानून के खिलाफ श्री राजपूत करणी सेना का विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
INTRO - मकराना में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए UGC कानून के विरोध में शुक्रवार को श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में स्वर्ण समाज के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया हैं।
BODY- सभी स्वर्ण समाज के लोग हॉस्पिटल रोड पर एकत्रित हुए। जहां से वाहन रैली के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग की। इस दौरान लोगों काला कानून वापस लो, हम हमारा हक मांगते, अन्याय नहीं सहेंगे जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने UGC कानून को संविधान विरोधी, समाज विरोधी और आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने वाला काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। इसके पश्चात प्रदर्शनकारियों ने उपखण्ड अधिकारी के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इस कानून को निरस्त करने की मांग रखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि UGC जैसे कानून से देश की सामाजिक संरचना को नुकसान पहुंचेगा। यह कानून समाज को बाँटने वाला है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह कानून परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक अधिकारों पर सीधा हमला है। स्वर्ण समाज पूरी एकजुटता के साथ इसका विरोध करेगा। जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सरकार जनभावनाओं को नजरअंदाजी कर रही है। UGC को थोपना लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर समय रहते यह काला कानून वापस नहीं लिया गया, तो करणी सेना सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय नंद सिंह चौहान, गंगा सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, रणजीत सिंह, विक्रम सिंह, लिछु सिंह, नंद सिंह, गांगुली बन्ना, शक्ति सिंह, भोम सिंह, राम सिंह, नाथू सिंह चौहान, जय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे。
बाइट- महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री राजपूत करणी सेना
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 30, 2026 11:35:570
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 30, 2026 11:35:370
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 30, 2026 11:34:370
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowJan 30, 2026 11:34:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 30, 2026 11:33:460
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowJan 30, 2026 11:33:290
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 30, 2026 11:33:040
Report
PVPankaj Verma
FollowJan 30, 2026 11:32:140
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 30, 2026 11:31:370
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 30, 2026 11:31:130
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 30, 2026 11:30:460
Report
GLGautam Lenin
FollowJan 30, 2026 11:30:300
Report
0
Report