Back
विराटनगर के पावटा रोड पर कुल्हाड़ी से बड़े भाई की हत्या, आरोपी भाई फरार
AYAmit Yadav
Mar 22, 2026 15:15:16
Jaipur, Rajasthan
विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़).... विराटनगर कस्बे के वार्ड 12 स्थित पावटा रोड किले के पास आपसी विवाद ने भयावह रूप ले लिया। जब छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 12 निवासी चित्रा देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका पति गुलाबचंद खटीक अपने छोटे भाई विक्रम खटीक के साथ एक ही मकान में रहता था। शनिवार देर रात दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विक्रम खटीक ने अपने बड़े भाई गुलाबचंद को मकान के चौक में पटक दिया और कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गुलाबचंद को आरोपी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन एवं आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत विराटनगर के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे शाहपुरा रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विराटनगर उमेश निठारवाल एवं थानाधिकारी सोहनलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम और एमओबी टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी सोहनलाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कस्बे के उप जिला चिकित्सालय में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मृतक गुलाबचंद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके एक बड़े भाई और पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जबकि दूसरा भाई अन्य स्थान पर निवास करता है। मृतक अपनी पत्नी, मां और आरोपी भाई के साथ एक ही मकान में रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी विक्रम अक्सर घर में झगड़ा करता रहता था। घटना के बाद मृतक की पत्नी, मां एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAJAY NATH
FollowMar 22, 2026 16:17:420
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 22, 2026 16:17:200
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 22, 2026 16:17:090
Report
YMYadvendra Munnu
FollowMar 22, 2026 16:16:570
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 22, 2026 16:16:400
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 22, 2026 16:15:530
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 22, 2026 16:15:380
Report
616
Report
578
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 22, 2026 16:02:07Ratlam, Madhya Pradesh:एम्बुलेंस नाले में , ड्राइवर फरार,
मौके भीड़ भी पुलिस भी
661
Report
STSharad Tak
FollowMar 22, 2026 16:01:58646
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 22, 2026 16:01:31700
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 22, 2026 16:01:15706
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 22, 2026 16:00:51650
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 22, 2026 16:00:38618
Report